Advertisement

Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही विवादों में फंसी रणवीर सिंह की धुरंधर 2, बिना परमिशन किया था ये काम, दर्ज हुई FIR

धुरंधर 2 का टीजर रिलीज़ होते ही लोग मेकर्स पर नाराजगी ज़ाहिर कर रहे थे की अब फिल्म क़ानूनी पचड़े में फंसती नज़र आ रही है. आख़िर बिना परमिशन के फिल्म की टीम ने ऐसा क्या कर दिया जो FIR तक दर्ज हो गई.

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर रिलीज के कुछ ही मिनटों बाद ही फिल्म की टीम के कानूनी पचड़े में फंसने की खबर सामने आ गई है.  मुंबई पुलिस ने धुरंधर 2 के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.  

जानें क्या है मामला?

मामला दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके से जुड़ा है, जिसे हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है. पुलिस ने बताया कि शूटिंग के दौरान क्रू ने ड्रोन का इस्तेमाल किया, लेकिन इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी.  इसके चलते पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर लिया और लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. 

'धुरंधर 2' के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज

एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में बताया गया कि रिंकू राजपाल वाल्मीकि ने अधिकारियों के वैध आदेशों की अवहेलना करते हुए ड्रोन उड़ाया. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, संवेदनशील इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना नियमों का उल्लंघन है और इससे सुरक्षा जोखिम पैदा हो सकता है. 

ड्रोन यूज़ करने की कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई

बता दें कि शूटिंग के दौरान पूरी टीम 1 फरवरी को सेट पर इकट्ठा हुई थी. ये शूटिंग शेड्यूल का तीसरा दिन था. इससे पहले 30 जनवरी से फोर्ट इलाके को फिल्म के लिए खास तौर पर सजाया गया था.  इसे पाकिस्तान की पुरानी गली जैसा लुक दिया गया था, ताकि सीन की वास्तविकता और फिल्म की प्रभावशीलता बढ़ाई जा सके. शूटिंग के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसकी कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई. 

टीजर देख क्यों पर भड़के लोग 

धुरंधर पार्ट 2 के  टीजर में रणवीर सिंह का शानदार अवतार और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को उत्साह से भर दिया, हालांकि टीज़र देखकर कुछ लोग मेकर्स पर गु्स्सा निकाल रहे हैं, लोगों का कहना है कि टीजर में धुरंधर के एड सीन ही दिखाए हैं, कुछ नया देखने को नहीं मिल रहा है, इसलिए सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि मेकर्स ने चूना लगा दिया है. 

‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’

बता दें कि मेकर्स ने टीज़र से पहले धुरंधर द रिवेंज का पोस्टर जारी किया था, पोस्टर में रणवीर सिंह यानि हमजा ख़ून और बारिश में भीगे हुए नज़र आ रहे हैं. उनकी आंखों में बदले की आग साफ़ दिख रही है. पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया है. “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है”

धुरंधर 2 की दमदार कास्ट

धुरंधर द रिवेंज में कहानी वहीं से शुरु होगी जहां पहले पार्ट का एंड हुआ था, फिल्म की स्टारकास्ट इस बार काफी बड़ी होने वाली है. फिल्म में रणवीर सिंह जहां लीड रोल में नज़र आएंगे. वहीं उनके अलावा आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम रोल में नज़र आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रहमान डकैट के रोल में नज़र आए अक्षय खन्ना भी दूसरे पार्ट में नज़र आ सकते हैं, हालांकि इसे लेकर अभी ऑफिशियली कुछ सामने नहीं आया है. खबरें तो ये भी है कि धुरंधर द रिवेंज में विक्की कौशल भी केमियो करते दिखाई दे सकते हैं. 

धुरंधर ने कितने करोड़ का बिज़नेस किया था?

धुरंधर द रिवेंज का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था. फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर रिक़ॉर्ड तोड़ कमाई की थी. फिल्म ने भारत में जहां 893.04 करोड़ की कमाई की थी. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी थी. 

टॉक्सिक से भिड़ेंगे रणवीर सिंह 

धुरंधर: द रिवेंज एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है, और ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने भी प्रोड्यूस किया है. जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 19 मार्च को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी. इस बार ये फिल्म हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज़ होगी. इस फिल्म का मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से होगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

अधिक →
अधिक →