Advertisement

Loading Ad...

धुरंधर 2 ने रचा इंडियन सिनेमा का बड़ा इतिहास, पुष्पा 2-छावा की कमर तोड़ बना बॉक्स ऑफ़िस का असली किंग, सबकी हालत ख़राब

धुरंधर 2' ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वहीं अब रणवीर सिंह ने पुष्पा 2 और छावा को बॉक्स ऑफ़िस पर धूल चटा दी है.

Loading Ad...

आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह की पकड़ बनाई है, उसने न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा है, बल्कि इंडस्ट्री के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को भी चुनौती दे दी है. खास बात यह है कि दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमी नहीं है. अब यह फिल्म उन चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने कम समय में 1000 करोड़ क्लब की ओर तेजी से कदम बढ़ाए हैं. 

धुरंधर 2 ने किस दिन सबसे ज्यादा कमाई की 

कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो, 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से शानदार शुरुआत की और अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया. फिल्म ने पहले दिन, यानी गुरुवार को, 102.55 करोड़ रुपए की जबरदस्त ओपनिंग ली. दूसरे दिन, शुक्रवार को, फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपए कमाए, जबकि तीसरे दिन, शनिवार को, यह आंकड़ा बढ़कर 113.00 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. पहले रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा उछाल दिखाते हुए 114.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. 

Loading Ad...

धुरंधर द रिवेंज ने अब तक कितने करोड़ कमाए?

Loading Ad...

धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफ़िस पर लगातार कमाल कर रही है,  फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी B62 Studios के मुताबिक़ फिल्म ने जहां इंडिया में अब तक 1023 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं विदेशों में इस फिल्म ने 342 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी B62 Studios के मुताबिक़ दुनियाभर में इस फिल्म ने 1365 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म जिस रफ़्तार से कमाई कर रही है, उसे देखकर लगा रहा है की आने वाले दिनों में और भी कई इतिहास रच सकती है. 

धुरंधर 2 ने इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Loading Ad...

इस शानदार प्रदर्शन के दम पर 'धुरंधर 2' ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वहीं धुरंधर द रिवेंज ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल ये फिल्म दूसरे वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने ख़ुद के पहले पार्ट धुरंधर, पुष्पा 2 और छावा को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही ये उन फिल्मों में भी शामिल हो गई है, जिसने अपने दूसरे वीकेंड में  100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. धुरंधर द रिवेंज ने दूसरे वीकेंड में हिंदी भाषा में 164 करोड़ की कमाई की है, जबकि धुरंधर के पहले पार्ट ने 146.60 करोड़, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने 128 करोड़ और छावा ने 109.23 करोड़ की कमाई की थी. ऐसे  में धुरंधर द रिवेंज ने बड़े मार्जन से इन फिल्मों को धूल चटा दी है. 

अब इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी धुरंधर 2

अब धुरंधर के निशाने पर तीन बड़ी फिल्में है.  अभी भी 'बाहुबली 2', जिसने करीब 1,788.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, और 'दंगल', जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2,070.3 करोड़ रुपए तक पहुंचा था, अभी भी टॉप पर बने हुए हैं.  इन दोनों फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ना आसान नहीं है, लेकिन जिस तरह से 'धुरंधर 2' लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, उससे उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी इन ऐतिहासिक आंकड़ों को चुनौती दे सकती है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है. इनके अलावा, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम रोल निभाया है. ये फिल्म 19 मार्च को थियेटर्स पर रिलीज़ हुई थी. 

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...