Advertisement
धोती, चंदन, हवन, पूजन...साउथ सुपरस्टार राम चरण के संस्कारों ने जीता फैंस का दिल...बॉलीवुड को दे डाली सीखने की सलाह
राम चरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे हैं और हवन कुंड के सामने बैठे रामचरण हवन करते दिखाई दे रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने धोती पहनी हुई थी, मांथे पर तिलाक लगाया हुआ था और वो पूरे भक्ति भाव से हवन करते दिखाई दिए थे.
Advertisement
साउथ इंडस्ट्री के एक्ट्रेस अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और सादगी के लिए ख़ास तौर जाने जाते हैं. वो अपनी जड़ों से गहराई से जुड़े रहते हैं. इतना ही नहीं रील या रियल लाइफ दोनों में अपनी सांस्कृतिक पहचान को प्राथमिकता देते हैं. साउथ एक्टर में एक अलग ही तरह आध्यात्मिक झुकाव देखने को मिलता है.
राम चरण ने जन्मदिन पर हुआ हवन
बॉलीवुड की हस्तियां जहां जन्मदिन के मौके पर बड़ी-बड़ी पार्टियां होस्ट करने को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं साउथ एक्टर राम चरण ने अपने जन्मदिन के मौके पर कोई बड़ी पार्टी होस्ट नहीं की, बल्कि उन्होंने परिवार के साथ घर पर हवन का आयोजन किया.
Advertisement
बता दें कि 27 मार्च को राम चरण का जन्म दिन था और इस दिन Ram Navami भी थी. ऐसे में एक्टर ने इस ख़ास दिन को ईश्वर के आशीर्वाद के साथ सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है.
Advertisement
भक्ति भाव से हवन करते दिखाई दिए राम चरण
राम चरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे हैं और हवन कुंड के सामने बैठे रामचरण हवन करते दिखाई दे रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने धोती पहनी हुई थी, मांथे पर तिलाक लगाया हुआ था और वो पूरे भक्ति भाव से हवन करते दिखाई दिए थे.
Advertisement
पैर छूकर लिया माता-पिता का आशीर्वाद
पूजा हवन के दौरान उनके माता-पिता भी मौजूद थे. हवन करने के बाद रामचरण ने माता-पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. एक्टर के पिता और साउथ सुपरस्टार चिंरजीवी ने अपने एक्स अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया था.
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग राम चरण के संस्कारों की तारीफ़ कर रहे हैं.
Advertisement
जन्मदिन पर रिलीज़ हुआ Peddi का टीज़र
बता दें कि राम चरण के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म peddi का टीज़र भी रिलीज़ किया गया है. जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है. बुची बाबू के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राम चरण Peddi Pehelwan के रोल में नज़र आएंगे.
कब रिलीज़ होगी Peddi
Advertisement
यह भी पढ़ें
Peddi Pehelwan में राम चरण के साथ जाहन्वी कपूर भी नज़र आएंगी, पहली बार दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी. फिल्म में इन दोनों के अलावा शिव राजकुमार,जगपति बाबू, और दिव्येंदु भी अहम रोल में नज़र आएंगे. ये फिल्म 30 अप्रैल को थियेटर्स पर दस्तक देगी.