Advertisement

Loading Ad...

सूर्या हत्याकांड पर देवोलीना भट्टाचार्जी का फूटा गुस्सा, CM योगी से कहा- मां-बाप को फांसी दो

सूर्या चौहान हत्याकांड पर अब टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का एक पोस्ट चर्चा में आ गया है. एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए आरोपी के परिवार तक को सजा दिलाने की बात लिखी है.

Image Credits: IANS/Deepak Kumar/imrashamidesai/instagram
Loading Ad...

यूपी के ग़ाज़ियाबाद में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड ने हर किसी को दहला कर रख दिया है, इस मामले को लेकर लोग सोशल मीडिया के ज़रिए अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं. 

सूर्या हत्याकांड पर क्या बोलीं देवोलीना

वहीं इस बीच सूर्या चौहान हत्याकांड पर अब टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का एक पोस्ट चर्चा में आ गया है. एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए आरोपी के परिवार तक को सजा दिलाने की बात लिखी है. दरअसल ग़ाज़ियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में सूर्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. झगड़ा मामूली बात पर था, एक आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया जा चुका है. बाकी लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. 

Loading Ad...

सीएम योगी को टैग कर क्या बोलीं देवोलीना

Loading Ad...

अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने ट्वीट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग कर आरोपी के परिवार तक को सजा देने की बात कही है. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, “इस आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना जरूरी है... घटिया सोच, घटिया परवरिश और घटिया संस्कार... मां-बाप सहित सबको फांसी दे देनी चाहिए. रेयर टु रेयरेस्ट कोई सजा है तो इन सबको परिवार सहित मिलनी चाहिए.”

Loading Ad...

देवोलीना के बयान पर भड़का मुस्लिम यूजर 

अब देवोलीना भट्टाचार्जी के इस पोस्ट पर एक तनवीर अहमद नाम के यूजर ने आपत्ति जताई है. उसने पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, “ मैडम इसके परिवार की क्या गलती है, इसमें मतलब तेरे घर में कोई भी कुछ करेगा तो तेरे को भी उसकी सजा देने का, जरा लिख रही है तो सही से लिख, जो ग़लत है उसको बोल, सबको मत ले, जाहिल”

Loading Ad...

क्या है सूर्या हत्याकांड 

सूर्या हत्याकांड के तीन लोगों को पुलिस गिरफ़्तार कर चुकी है, इनमें मुख्य आरोपी असद का पिता नवाब और फरहान और आतिफ़ शामिल हैं. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक़, फरहान ने पुलिस को बताया कि 28 मई को दोपहर 3 बजे के आसपास सूर्या और असद के बीच बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था. फरहान ने बताया कि उसने असद को चाकू दिया था. असद के पिता ने उसको उकसाया था कि सूर्या की कहानी ख़त्म कर दो. इसके बाद असद ने उसके पेट में चाकुओं से वार किए. 

मुस्लिम शख़्स से की थी देवोलिना भट्टाचार्जी से शादी

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बात करें देवोलिना भट्टाचार्जी  की तो 14 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस ने अपने मुस्लिम बॉयफ़्रेंड शाहनवाज शेख़ से कोर्ट मैरिज की थी. शाहनवाज शेख़ पेशे से जिम ट्रेनर हैं. और कई स्टार्स को जिम में ट्रेन करते हैं. देवोलिना और शाहनवाज की लव स्टोरी भी जिम के दौरान ही शुरु हुई थी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...