Advertisement

Loading Ad...

‘रामायण को पर्दे पर दिखाना…’ माता 'सीता' का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने दिया बड़ा बयान, कही ऐसी बात दंग रह जाएंगे रणबीर कपूर

दीपिका चिखलिया नीतेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर अपनी राय दी, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखाई देंगे. दीपिका ने दोनों कलाकारों पर भरोसा जताते हुए कहा कि वो इस धार्मिक कहानी को अच्छे तरीके से पर्दे पर पेश करेंगे.

Image Credits: facebook/Dipika Chikhlia Topiwala/Sony music/you tube grab
Loading Ad...

रामानंद सागर का लोकप्रिय शो 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया अपनी आने वाली फिल्म 'तेरा मेरा नाता' को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने डायरेक्टर नीतेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर अपनी राय दी, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखाई देंगे. दीपिका ने दोनों कलाकारों पर भरोसा जताते हुए कहा कि वो इस धार्मिक कहानी को अच्छे तरीके से पर्दे पर पेश करेंगे. 

‘रामायण को पर्दे पर दिखाना आसान नहीं होता’

दीपिका चिखलिया ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैंने साई पल्लवी और रणबीर कपूर दोनों के काम को देखा है और वे दोनों बहुत ही अच्छे कलाकार हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि वे दोनों अपने-अपने किरदारों के साथ न्याय करेंगे. रामायण को पर्दे पर दिखाना आसान नहीं होता, लेकिन अगर सही कलाकार हो, तो इसे बहुत खूबसूरती के साथ पेश किया जा सकता है. मुझे लगता है कि दोनों कलाकार इस जिम्मेदारी को समझते हैं और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित करेंगे.”

Loading Ad...

‘रणबीर कपूर का अभिनय काफी प्रतिभाशाली है’

Loading Ad...

साई पल्लवी और रणबीर कपूर को लेकर दीपिका चिखलिया ने कहा, ''साई पल्लवी के अभिनय में सादगी और गहराई दोनों हैं. वहीं रणबीर कपूर का अभिनय काफी प्रतिभाशाली है. वह हर भूमिका में खुद को ढाल लेते हैं. जब इतने मजबूत कलाकार किसी पौराणिक कहानी का हिस्सा बनते हैं, तो दर्शकों को एक अच्छा अनुभव मिलता है.’’

‘ये मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि…’

Loading Ad...

रामायण की विरासत पर बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा, ''यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मुझे इस तरह के धार्मिक किरदार को निभाने का मौका मिला. जब मैंने माता सीता का किरदार निभाया था, तब मुझे अंदाजा नहीं था कि यह भूमिका मेरे जीवन का इतना बड़ा हिस्सा बन जाएगी. लोगों ने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, वह मेरे लिए बेहद खास है.’’

 ‘कई बार लोग मेरे सामने झुककर मेरे पैर छू लेते हैं’

दीपिका ने कहा, ''आज भी कई लोग मुझे माता सीता के रूप में ही देखते हैं. कई बार लोग मेरे सामने झुककर मेरे पैर छू लेते हैं. शुरुआत में मुझे यह समझ नहीं आता था कि लोग ऐसा क्यों करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे समझ आने लगा कि लोग यह सम्मान मुझे नहीं, बल्कि माता सीता के किरदार के प्रति अपनी श्रद्धा के कारण देते हैं.’’

Loading Ad...

अपनी आने वाली फिल्म 'तेरा मेरा नाता' के बारे में बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा, "यह फिल्म पूरी मेहनत और दिल से बनाई गई है. इसमें हर कलाकार और तकनीकी टीम ने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है. मैं चाहती हूं कि दर्शक इस फिल्म को अपने परिवार के साथ देखें और इसे प्यार दें.”

रामायण की स्टारकास्ट

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नज़र आएंगी. इन दोनों के अलावा भी कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा  प्रोड्यूस कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है की रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

Loading Ad...

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 900 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनाया जा रहा है, जो की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फ़िल्म होने वाली है. रणबीर की इस फिल्म को 2 पाट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...