Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘दोनों फिल्में एक दूसरे का बिजनेस खाने वाली हैं’, Toxic-Dhurandhar 2 की महा भिड़ंत से दुखी हुआ ये बड़ा डायरेक्टर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट ईद के मौके पर रिलीज होगा, वहीं यश की फिल्म टॉक्सिक भी ईद पर रिलीज़ होगी. ऐसे में अब जाने माने डायरेक्टर संजय गुप्ता ने इसपर अफ़सोस जताया है.

Loading Ad...


बॉलीवुड में जब जब दो बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर हुई है, तब तब दोनों ही फिल्मों की कमाई पर बुरा असर देखने को मिला है, अब तक बॉलीवुड में कई फिल्मों के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिल चुकी है. वहीं अब बॉलीवुड में ईद के मौके पर सबसे भयंकर टक्कर होने वाली है. 

‘दोनों फिल्में एक दूसरे का बिजनेस खाने वाली हैं’

दरअसल ईद 2026 पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और साउथ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है. दोनों ही फिल्मों के बीच होने वाले इस महा युद्ध पर बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर संजय गुप्ता ने चिंता ज़ाहिर की है. उन्होंने एक लीडिंग वेबसाइट से बातचीत में  कहा है कि दोनों ही फिल्में एक दूसरे का बिज़नेस खाने वाली हैं. 

Loading Ad...

टॉक्सिक और धुरंधर के क्लेश पर बात करते हुए संजय गुप्ता ने कहा, कहा, 'मैं दोनों ही फिल्में देखने वाला हूं. लेकिन दुर्भाग्य से दोनों ही फिल्में एक ही दिन आ रही हैं. क्योंकि दोनों फिल्मों का इंतजार हो रहा था और ये दोनों फिल्में एक दूसरे का बिजनेस खाने वाली हैं.”

Loading Ad...

‘दोनों ही फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया होता…’

संजय गुप्ता यहीं नही रुके उन्होंने अपनी क़ाबिल औेर शाहरुख की रईस के क्लैश का जिक्र करते हुए कहा, 'जब मेरी फिल्म काबिल रिलीज हुई थी तब इसका क्लैश शाह रुख की रईस से हुआ था. दोनों ही फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया होता अगर ये अलग-अलग टाइम पर रिलीज हुई होतीं.

Loading Ad...

‘बहुत से लोग हैं जो एक महीने में दो फिल्में नहीं देख सकते’

संजय गुप्ता ने आगे कहा, “हमारे देश में बहुत अमीर लोग नहीं है और ना ही इतना पैसा है कि वे एक साथ दोनों फिल्में देख सकें. ऐसे बहुत से लोग हैं जो एक महीने में दो फिल्में नहीं देख सकते. ये अनावश्यक है, लेकिन फिर भी फिल्म निर्माताओं के पास शायद इसके अपने कारण होंगे. दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी, लेकिन कोई भी अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाएगी. इसलिए, ये दुर्भाग्यपूर्ण है.”

पीरियड गैंगस्टर फिल्म है टॉक्सिक!

Loading Ad...

फिल्म टॉक्सिक एक प्रीरियड गैंगस्टर फिल्म है.  इस फिल्म में  यश के साथ कियारा आडवाणी नज़र आएंगी. हाल ही में फिल्म का ख़तरनाक टीज़र रिलीज़ किया गया था, जिसमें यश ख़ूँख़ार अंदाज़ में नज़र आए थे. फिल्म में बेहद ही लंबी चौड़ी स्टारकास्ट नज़र आने वाली है. फिल्म में  Nayanthara , हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबरॉय जैसे स्टार्स भी अहम रोल में नज़र आएंगे.  गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को 200 करोड़ के बजट में बनाया गया है.  ये फिल्म कन्नड़ के साथ साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु,मलयालम और इंग्लिश भाषा में रिलीज़ होगी. 

धुरंधर 2 भी ईद पर करेगी धमाका

 'धुरंधर' अब सीक्वल के साथ और बड़े स्तर पर वापसी कर रही है. मेकर्स ने 'धुरंधर 2' की पैन इंडिया रिलीज डेट की officially घोषणा कर दी है. फिल्म मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म अगले साल ईद यानी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि इस बार फिल्म केवल हिंदी नहीं बल्कि पैन-इंडिया रिलीज के लिए तैयार है. यह एक साथ हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम कुल पांच भाषाओं में रिलीज होगी. मेकर्स का कहना है कि इस बार तूफान हर जगह लौटने वाला है. 

Loading Ad...

धुरंधर 2 में कहानी को पहले से कहीं ज्यादा गहराई दी जाएगी

धुरंधर के सीक्वल का निर्देशन भी आदित्य धर कर रहे हैं. इसे जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं. 'धुरंधर 2' में कहानी को पहले से कहीं ज्यादा गहराई दी जाएगी, जबकि एक्शन सीक्वेंस बड़े स्केल पर दिखाए जाएंगे. फिल्म इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है. जानकारी के अनुसार, मेकर्स भारत के अलावा कुछ चुनिंदा विदेशी मार्केट्स में भी फिल्म रिलीज की संभावनाएं तलाश रहे हैं. 

रणवीर सिंह-यश पीछे हटने को नहीं तैयार 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बता दें कि जहां नार्थ बेल्ट में धुरंधर को लेकर ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है. वहीं साउथ में यश की टॉक्सिक को लेकर ग़ज़ब का माहौल बना हुआ है. दोनों में से कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है, 19 मार्च को होने वाली इस भिड़ंत में कौन बाजी मारेगा ये वाकेई में देखने वाली बात होगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...