Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Bhool Bhulaiyaa 3 का नया गाना ‘हुकुश बुकुश’ हुआ रिलीज़, बच्चा पार्टी संग Kartik Aaryan ने मचाया धमाल !

बता दें कि फिल्म के ‘हुकुश बुकुश’ गाने पर रूह बाबा बने कार्तिक आर्यन छोटे बच्चों के साथ मजेदार अंदाज में नाचते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल इतने विचित्र हैं कि सोशल मीडिया पर दर्शक सुन सुनकर आनंद रहे हैं। फिल्म के गाने में कार्तिक आर्यन फिल्म में अपने किरदार 'रूह बाबा' के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

Loading Ad...
हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ के साथ बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने जा रहे हैं। दिवाली पर फिल्म रिलीज होने को तैयार है। इस बीच फिल्म न‍िर्माताओं ने फिल्म का नया गाना ‘हुकुश बुकुश’ जारी कर दिया है।

बता दें कि फिल्म के ‘हुकुश बुकुश’ गाने पर रूह बाबा बने कार्तिक आर्यन छोटे बच्चों के साथ मजेदार अंदाज में नाचते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल इतने विचित्र हैं कि सोशल मीडिया पर दर्शक सुन सुनकर आनंद रहे हैं। फिल्म के गाने में कार्तिक आर्यन फिल्म में अपने किरदार 'रूह बाबा' के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

फिल्म के नए गाने को आवाज सोनू निगम ने और संगीत तनिष्क बागची ने दी है। गाने के बोल सोम ने लिखे हैं। 'भूल भुलैया' दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी अहम रोल में हैं। भूल भुलैया की तीसरी किस्त के साथ मंजुलिका के रूप में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन दोनों नजर आएंगे। वहीं, तृप्ति डिमरी के साथ उनकी केमिस्ट्री प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।

अनीस बज्मी के निर्देशन में तैयार फिल्म एक बार फिर से दर्शकों को मनोरंजन परोसने के लिए तैयार है। हुकुश बुकुश गाने से पहले 'जाना समझो ना' भी जारी हो चुका है। गाने में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी के बीच धमाकेदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। कई सितारों से सजी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का लव ट्रैक प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। इस गाने को तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी ने गाया है। गाने में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी के बीच रोमांस के साथ कोरियोग्राफी में धुनुची डांस के साथ बंगाली संस्कृति को जोड़ा गया है।

इस ट्रैक को लिजो जॉर्ज, डीजे चेतस और आदित्य रिखारी ने कंपोज किया है। वहीं इसके बोल आदित्य रिखारी ने लिखे हैं। इससे पहले, फिल्म के निर्माताओं ने पिटबुल और पंजाबी सनसनी दिलजीत दोसांझ और कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' का टाइटल ट्रैक रिलीज किया था। इसका अगला गाना ‘अमी जे तोमर’ है। प्रीतम द्वारा बनाए गए इस गाने को पहली बार श्रेया घोषाल ने ‘भूल भुलैया’ के लिए गाया था।

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज फिल्म्स के भूषण कुमार और सिने 1 स्टूडियो द्वारा निर्मित, ‘भूल भुलैया’ इस दिवाली 1 नवंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की बॉक्स-ऑफिस पर रोहित शेट्टी निर्देशित ‘सिंघम अगेन’ से टकराहट देखने को मिलेगी।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...