Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Amitabh Bachchan ने लिए पाकिस्तान के मजे, धड़ल्ले से वायरल हुआ Big B का पोस्ट!

अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर पाकिस्तान को लेकर एक पोस्ट कर मजे ले डाले हैं. दरअसल अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो पाकिस्तान के लिए खुशखबरी के बारे में सुनकर हंसते दिखे हैं. एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक न्यूज़ चैनल का वीडियो को शेयर किया है.

Loading Ad...
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, बीते कुछ दिनों से वो एक्स पर सिर्फ नंबर लिखकर सुर्खियों में बने हुए थे. हाल ही में एक्टर ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. जिसकी वजह से वो खूब चर्चा में रहे थे. 

अमिताभ ने लिए पाकिस्तान के मजे!

वहीं अब अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर पाकिस्तान को लेकर एक पोस्ट कर मजे ले डाले हैं. दरअसल अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो पाकिस्तान के लिए खुशखबरी के बारे में सुनकर हंसते दिखे हैं. एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक न्यूज़ चैनल का वीडियो को शेयर किया है. जिसमें एंकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन को लेकर खबरें पढ़ती नज़र आ रही हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान के लिए इकलौती अच्छी ख़बर ये थी कि विराट कोहली ने संन्यास ले लिया है. 

अब अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है और इसी के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी शेयर की है, अमिताभ ने बिना कुछ कहे ही पाकिस्तान का मजाक उड़ दिया है. एक्टर अपने हर एक्स पोस्ट पर ट्विट का नंबर लिखते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कोई ऐसा नंबर नहीं लिखा है, बल्कि हंसी वाली इमोजी शेयर कर पाकिस्तान के मजे लिए हैं. 


अमिताभ के पोस्ट पर क्या बोले फैंस!

अब अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि “सही जा रहे हो सर ऐसा ही रहा तो कुछ दिनों में ट्विटर पर भी महानायक बन जाओगे.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि “जया जी उठो....देखो अमिताभ जी ट्विटर इस्तेमाल कर रहे हैं.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि “सर ये ट्वीट नंबर कौन सा है?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि “बच्चन साहब कितने दिन बाद हंसी आयी??”

विराट के लिए अनुष्का का इमोशनल पोस्ट!

बता दें कि काफी दिनों से ऐसी खबरें आई थी की विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, हाल ही में विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर पोस्ट किया था. एक्ट्रेस ने लिखा था “वे रिकॉर्ड और मील के पत्थर के बारे में बात करेंगे, लेकिन मुझे वे आंसू याद रहेंगे जो आपने कभी नहीं दिखाए, वो संघर्ष जिन्हें किसी ने नहीं देखा, और वह अटूट प्यार जो आपने खेल के इस प्रारूप को दिया. मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया. हर टेस्ट सीरीज़ के बाद, आप थोड़े समझदार, थोड़े विनम्र होकर लौटे  और आपको इन सबके माध्यम से विकसित होते देखना एक विशेषाधिकार रहा है.”

अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा कि “किसी तरह, मैंने हमेशा कल्पना की थी कि आप सफ़ेद कपड़ों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की बात सुनी है और इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूँ कि माय लव, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है.”
ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले थे अमिताभ!
बता दें कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन ने  ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था, एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था “छुट्टियाँ मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद , उसे जब गोली मारने लगा, तो पत्नी ने, घुटने पे गिर कर, रो रो अनुरोध करने के बाद भी, की उसके पति को न मारो ; उसके पति को उस बुज़दिल राक्षस ने, बेहद बेरहमी से , गोली मार कर, पत्नी को विधवा बना दिया  !! जब पत्नी ने कहा "मुझे भी मार दो”  !! तो राक्षस ने कहा “ नहीं  !  तू जाके, " …. " को बता “ ! बेटी की, मनःस्थिति पर, पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आयी : मानो, वो बेटी  " …. “  के पास गई, और कहा   : “ है चिता की राख कर में, माँगती सिंदूर दुनिया “ .. (बाबूजी की पंक्ति)  तो  “ …. “ ने  दे दिया सिंदूर  !!! OPERATION SINDOOR !!! जय हिन्द जय हिन्द की सेना. तू ना थमें गा कभी ; तू न मुड़ेगा कभी ; तू न झुकेगा कभी कर शपथ , कर शपथ, कर शपथ! अग्नि पाथ! अग्नि पाथ ! अग्नि पाथ !!!”
अमिताभ बच्चन का वर्क फ़्रंट!
बात करें अमिताभ बच्चन के वर्क फ़्रंट की तो जल्द ही अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण के साथ हॉलिवुड की फिल्म  The Intern की रीमेक में नजर आएंगे. इस फिल्म के अलावा वो रणबीर कूपर के साथ ब्रह्मास्त्र 2 और प्रभास के साथ कल्की 2 में दिखाई देंगे. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...