Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Baba Siddique की हत्या के बीच Amitabh ने कर डाली ऐसी हरकत, लोगों ने क्लास लगा दी !

जहां सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और राजनीति जगत से जुड़े लोग बाबा सिद्दीक़ी की मौत पर दुख जता रहे हैं । वहीं दूसरी तरफ़ अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हंसी मज़ाक़ कर रहे हैं वो ऐसे टाइम में जब पूरे सोशल मीडिया पर सिर्फ़ और सिर्फ़ बाबा सिद्दीक़ी को लेकर बाते हो रही है । दरअसल हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर ख़ुद की फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा था बाल सवारते हुए । एक्टर ने इसी के साथ Funny emoji भी शेयर की । अब अमिताभ बच्चन का ये रवैया लोगो को रास नहीं आया है और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है ।

Loading Ad...
बाबा सिद्दीक़ी की मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है ।  एनसीपी अजीत पवार गुट के बड़े नेता बाबा सिद्दीक़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं ।  उनकी मौत से हर किसी को हैरान कर दिया है ।  बाबा सिद्दीक़ी के करीबी दोस्त सलमान खान का भी बुरा हाल हो गया है । बताया जा रहा है की सलमान खान बिग बॉस की शूटिंग कर रहे थे ।  जब उन्हें पता चला की बाबा सिद्दीक़ी की हत्या कर दी गई है तो एक्टर को गहरा सदमा लग गया ।  सलमान बिग बॉस की शूटिंग छोड़ सीधा बाबा सिद्दीक़ी को देखने अस्पताल पहुंच गए थे । सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो भी वायरल हो रहा है । जिसमें वो काफ़ी इमोशनल दिख रहे हैं ।  सलमान खान समेत बॉलीवुड़ की बड़ी बड़ी हस्तियों ने बाबा सिद्दीक़ी की हत्या पर दुख व्यक्त किया है ।  वहीं कई बॉलीवुड स्टार्स उन्हें देखने अस्पताल पहुँचे थे । लेकिन अमिताभ बच्चन अलग ही दुनिया में जी रहे हैं । 


बता दें कि जहां सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और राजनीति जगत से जुड़े लोग बाबा सिद्दीक़ी की मौत पर दुख जता रहे हैं । वहीं दूसरी  तरफ़ अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हंसी मज़ाक़ कर रहे हैं वो ऐसे टाइम में जब पूरे सोशल मीडिया पर सिर्फ़ और सिर्फ़ बाबा सिद्दीक़ी को लेकर बाते हो रही है । दरअसल हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर ख़ुद की फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा था बाल सवारते हुए । एक्टर ने इसी के साथ Funny emoji भी शेयर की । अब अमिताभ बच्चन का ये रवैया लोगो को रास नहीं आया है और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है । एक यूजर ने लिखा - इन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है देश में मुंबई में क्या हो रहा है इन्हें क्या मतलब।

वहीं एक दूसरे यूज़र ने लिखा - एक सलमान खान है जिसने बिग बॉस की शूटिंग रद्द कर दी और ये महाशय है जिन्हे अपने बालों से भी फुर्सत नहीं।शर्मनाक

इसके अलावा एक और यूज़र ने लिखा - अरे भैया यह एक नंबर का गद्दार हैं, इनको तो मैं उसी दिन समझ गया था, धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह इसके बुरे वक्त में काम आए थे, और इनके नाम से इंटर कॉलेज भी सैफई में बनवाए हैं मैं देखा भी हूं, लेकिन नेताजी का देहांत हो गया भारत और दुनिया के सारे नेता चाहे सत्ता पक्ष हो चाहे विपक्ष हूजूम टुट गया नेता जी के अंतिम दर्शन के लिए, लेकिन ए धोखेबाज इंसान आना तो छोड़ दो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी नहीं किए अपने मित्र के लिए इतना बड़ा धोखेबाज इंसान यह हैं , मौका परस्त है अमिताभ बच्चन जी,

वहीं एक और यूज़र ने लिखा - मुंबई की इस गंभीर घटना पर अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया में संवेदनशीलता की कमी दिखाई देती है। एक सार्वजनिक व्यक्ति के रूप में उनसे उम्मीद होती है कि वे हालात की गंभीरता समझकर उचित प्रतिक्रिया दें।

इसके अलावा एक और यूज़र ने लिखा - मुंबई की इस गंभीर घटना पर अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया में संवेदनशीलता की कमी दिखाई देती है। एक सार्वजनिक व्यक्ति के रूप में उनसे उम्मीद होती है कि वे हालात की गंभीरता समझकर उचित प्रतिक्रिया दें।

वहीं एक और यूज़र ने लिखा - कई लोग अमिताभ को अपना मसीहा मानते होंगे लेकिन मेरी नज़र में अमिताभ सिर्फ एक प्राणी मात्र हैं जो अन्य जीवों की भांति ही श्वसन क्रिया करते हैं। मुझे यह इंसान कभी भी पसंद नहीं था, आखिर एक मनु समाज का व्यक्ति जो सिर्फ मनु समाज के नेताओं और व्यापारियों के यहां ठुमके लगाता हो लोग उसकी इज्जत क्यों करें।अमिताभ को अच्छे से पता है कि बाबा सिद्दीक़ी का इंतकाल हुआ है गोली मारकर हत्या की गई है लेकिन फिर भी हंस रहा है मतलब इसे सिर्फ खुद की जातियों से मतलब है। धिक्कार वैसे प्राणी पर..

तो देखा आपने बाबा सिद्दीक़ी की मौत पर रिएक्ट ना करने की वजह से एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है, बात करें बाबा सिद्दीक़ी की तो बाबा सिद्दीक़ी का बॉलीवुड स्टार्स से भी काफ़ी अच्छे रिश्ते थे। बाबा सिद्दीक़ी अपनी इफ़्तार पार्टी के लिए जाने जाते थे। जिसमें राजनेता से लेकर तमाम बॉलीवुड स्टार्स नज़र आते थे। उनकी इफ़्तार के लिए पूरा बॉलीवुड एक साथ एक छत के लिए नींचे आ जाता था।सलमान खान के साथ बाबा सिद्दीक़ी की काफ़ी गहरी दोस्ती थी।बाबा सिद्दीक़ी की वो शख़्स हैं। जिनकी वजह से सलमान और शाहरुख़ की सालो की दुश्मनी दोस्ती में बदली थी।वहीं सुनने में आ रहा है की सलमान ने बिग ब़ॉस के शूट को भी कैंसिल कर दिया है।अपने दोस्त की हत्या से सलमान खान भी पूरी तरह से टूट गए हैं। बॉलीवुड से लेकर बड़े बड़े नेता बाबा सिद्दीक़ी को देखने पहुँच रहे हैं।वहीं कई स्टार्स , नेता और खेल जगत से जुड़े हुए सोशल मीडिया के ज़रिए अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। 

बता दें कि जहां कई स्टार्स सोशल मीडिया पर दुख जाते रहे हैं। वहीं बाबा सिद्दीक़ी के करीबी दोस्त सीधा उन्हें अस्पताल पहुँचे हैं। सलमान खान के अलावा शिल्पा शेट्टी भी उन्हे देखने अस्पताल पहुँची थीं ।इस दौरान एक्ट्रेस काफ़ी सदमे में नज़र आई। बाबा सिद्दीक़ी के जाने से शिल्पा शेट्टी भी टूट गई है। एक्ट्रेस अपने पति राज कुंद्रा के साथ पहुँची थी।वहीं इसके अलावा संजय दत्त भी बाबा सिद्दीक़ी को देखने पहुँचे थे।एक्टर इस दौरान काफी इमोशनल नज़र आए।बता दें कि ये घटना बांद्रा खेरवाड़ी सिग्नल के पास हुई। जहां उनके बेटे जीशान सिद्दीकी का ऑफिस है। बाबा सिद्दीकी अपनी इफ्तार पार्टी के लिए जाने जाते थे। जिसमें राजनेता से लेकर तमाम बॉलीवुड स्टार्स  भी नजर आते थे।वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...