Advertisement

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की फिल्म से दीपिका पादुकोण को बाहर निकलवा दिया? जानें रणवीर सिंह क्यों बने वजह

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट साथ में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में साथ काम कर चुके हैं, साल 2023 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था. कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म से ही कहानी में असली ट्विस्ट आया है.

बॉलीवुड में इन दिनों दो कपल्स की चर्चाएं काफी ज्यादा हो रही हैं. हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण. ये चारों ही अपनी फिल्मों की वजह से खबरों में बने हुए हैं. 

क्या आलिया ने दीपिका को फिल्म से निकलवाया?

मीडिया के गलियारों में इन चारों को लेकर काफी गॉसिप हो रही है.कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में बताया था कि वो RK Productions के तहत के फिल्म बना रहे हैं, जिसमें लीड एक्ट्रेस के तौर पर दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा था. लेकिन अब सुनने में आ रहा है की दीपिका इस फिल्म से बाहर हो गईं हैं. कहा जा रहा है कि दीपिका की इस फिल्म से एक्ज़िट की वजह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट है.

क्या रणवीर सिंह ने आलिया को नहीं किया कास्ट?

दरअसल सोशल मीडिया पर रेडिट का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें बताया गया है कि रणवीर सिंह के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म प्रलय में आलिया भट्ट ने काम करने की इच्छा ज़ाहिर की थी. उन्होंने ये बात एक्टर के सामने भी रखी थी, हालांकि उसके बाद भी उन्हें फिल्म में नहीं लिया गया. जिसके बाद से ही रणबीर कपूर और दीपिका के साथ में काम करने पर परेशानी खड़ी हो गई है. वैसे इस पोस्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि आख़िर रणवीर सिंह ने क्यों उन्हें फिल्म प्रलय के लिए कंसिडर नहीं किया था. 

क्या इस वजह से प्रलय में नहीं हुई आलिया की एंट्री?

बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट साथ में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में साथ काम कर चुके हैं, साल 2023 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था. कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म से ही कहानी में असली ट्विस्ट आया है. इस फिल्म के वक्त आलिया भट्ट ने जमकर PR स्टंट्स कराए थे. ताकि हर किसी का फ़ोकस उन्ही पर रहे. ऐसा देखने को भी मिला. हर तरफ़ आलिया की ज्यादा चर्चा हुई थी. इतना ही नहीं आलिया को फिल्म के लिए सारे अव़ॉर्ड मिले थे. जब रणवीर सिंह को एक दम साइड लाइन कर दिया था. जिसके बाद अब यही वजह बताई जा रही है कि आलिया भट्ट को प्रलय में कास्ट नहीं किया गया है. 

क्या रणबीर-आलिया ने किया Tit For Tat?

रेडिट पर वायरल हो रही पोस्ट में ये भी खुलासा किया किया गया है ये साफ़ नहीं है कि पति और पत्नी ने दीपिका को हटा दिया या फिल्म से हट जाना दीपिका की अपनी ख़ुद की Choice थी, हालाँकि, इस बात की ज़ोरदार चर्चा है कि यह आलिया को रणवीर की फ़िल्म प्रलय न मिलने के बाद Tit For Tat वाला कदम हो सकता है. जिसे उन्होंने पर्सनली लिया लगता है. क्या वाकेई में आलिया के कहने पर रणबीर ने दीपिका को इस फिल्म से बाहर निकला है या वजह कुछ और है, ये तो हम नहीं जानते और ना ही NMF News इस खबर की पुष्टि करता है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के ऐसी ही चर्चा हो रही है. 

रणबीर कपूर और आलिया की नई फिल्में

बताते चलें की रणबीर कपूर,आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ फिल्म लव एंड वॉर में नज़र आएंगे. इसके अलावा वो रामायण में दिखाई देंगे. जिसमें वो भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं. ये फिल्म दीवाली पर रिलीज़ होगी. वहीं बात करें आलिया भट्ट की तो वो अल्फा नाम की एक्शन फिल्म में दिखाई देंगी. इसके अलावा रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ भंसाली की लव एंड वॉर में दिखाई देंगी.

दीपिका और रणवीर की नई फिल्में

दीपिका और रणवीर सिंह की बात करें तो जहां दीपिका शाहरुख के साथ किंग और अल्लू अर्जुन के साथ एक एक्शन फिल्म में दिखाई देंगी.वहीं रणवीर सिंह धुरंधर 2 में दिखाई देंगे. इसके बाद वो प्रलय नाम की फिल्म पर काम करेंगे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →