Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

कान्स में भीड़ का शिकार हुईं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस के हुई ऐसी हरकत, पैप्स पर फूट पड़ा गुस्सा, फिर सुरक्षाकर्मियों ने ऐसे बचाया

आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान फैंस और पैप्स की भीड़ में फंस जाती हैं. इस दौरान एक्ट्रेस काफी परेशान नज़र आती हैं. और वो लोगों से शांत करने की अपील भी करती हैं.

Image Credits: X/Alia's nation
Loading Ad...

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं.कान्स से अब तक आलिया के कई लुक सामने आ चुके हैं. जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है, इस बीच हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल से एक्ट्रेस का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर तरफ़ सुर्खियां बटोर ली हैं.

फैंस और फोटोग्राफर की भीड़ में फंसीं आलिया

वायरल हो रहे वीडियो में आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान फैंस और पैप्स की भीड़ में फंस जाती हैं. इस दौरान एक्ट्रेस काफी परेशान नज़र आती हैं. और वो लोगों से शांत करने की अपील भी करती हैं. हालांकि मामला शांत होता नहीं दिखता, जिसके बाद वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि एक्ट्रेस फैंस और फोटोग्राफरों की भीड़ से घिर जाने के बाद काफी चिढ़ती हुई नज़र आ रही है. इस दौरान उन्होंने एक खास तौर पर डिजाइन की गई आइवरी रंग की सिल्क साड़ी-गाउन पहनी थी. 

Loading Ad...

भीड़ के कारण आलिया का रास्ता रुका

Loading Ad...

दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि कई फैंस और फोटोग्राफर आलिया के चारों ओर जमा हो जाते हैं, सभी उनके साथ सेल्फी और तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं. देखते-देखते ही मामला बिगड़ जाता है और आलिया भीड़ में फँस जाती हैं, जिससे वो काफी परेशान हो जाती हैं. आलिया आगे जाने के लिए रास्ता भी बनाती हैं, लेकिन भीड़ के कारण उनका रास्ता रुक जाता है. 

कान्स में आलिया भट्ट को आया गुस्सा

Loading Ad...

आलिया शुरुआत में तो फैंस से बातचीत करने के लिए रुकती हैं, कुछ देर उनके साथ सेल्फी भी लेती हैं. हालांकि भीड़ क लगातार बढ़ने पर आलिया भड़क जाती हैं, वीडियो में वो कहती हुई दिखती हैं कि हो गया अभी. आलिया के एक्सप्रेशन से साफ़ नज़र आता है कि वो गुस्से में हैं. उनकी झुंझलाहट साफ़ झलकती है. एक्ट्रेस के आसपास मौजूद बॉडीगार्ड भी भीड़ को शांत करने के लिए बार बार बोलते हैं, हालांकि कुछ देर बाद ब़ॉडीगार्ड्स उन्हें सेल्फी कार तक ले जाते हैं. 

कान्स में आलिया भट्ट ने जीत लिया दिल 

बता दें कि आलिया भट्ट ने पिछले साल फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया था. अब लगातार दूसरे साल वो फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे हैं. एक्ट्रेस इस बार भी अलग-अलग लुक में नज़र आईं हैं, जिनमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं. एक्ट्रेस के कान्स लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया है. 

Loading Ad...

लव एंड वॉर में नज़र आएंगी आलिया भट्ट

बात करें एक्ट्रेस के वर्क फ़्रंट की तो  आलिया भट्ट ने 'लव एंड वॉर' के लिए संजय लीला भंसाली के साथ हाथ मिलाया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ  रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल नजर आएंगे. माना जा रहा है कि यह बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म 'संगम' से प्रेरित है, जिसमें राज कपूर, वैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी. यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अल्फा में नज़र आएंगी आलिया भट्ट

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इसके अलावा, आलिया यशराज फिल्म्स की वुमेन स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' में नजर आएंगी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में होगी. इसके अलावा, फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ये फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...