Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Kartik Aaryan की Bhool Bhulaiyaa 3 में होगी Akshay की Entry, बोले- मैं फिल्म में…

मीडिया रिपोट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था की फ़िल्म भूल भुलैया 3 में अक्षय कुमार भी एक छोटा सा Cameo करने वाले हैं।इस ख़बर के सामने आने के बाद से ही भूल भुलैया 3 के फैंस का क्रेज़ सातवें आसमान पर पहुंच गया था।वहीं अब अक्षय कुमार ने भूल भुलैया 3 को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल अक्षय कुमार ने बताया है की वो भूल भुलैया 3 में Cameo करने वाली ख़बर में कितनी सच्चाई है।

Loading Ad...
कार्तिक आर्यन , विद्या बालन और तप्ति डिमरी की फ़िल्म भूल भुलैया 3 का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन की ये फ़िल्म इस साल की Most awaited फिल्मों में एक है। इस साल वैसे भी हॉरर कॉमेडी फिल्मों का बोल बाला रहा है।कार्तिक की भूल भुलैया 3 भी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है की बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी।


बता दें कि भूल भुलैया 3 इस साल दीवाली के मौके पर यानि 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है।फ़िल्म को लेकर लोगों में ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है। फ़िल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई बड़ी ख़बर सामने आती ही रहती है। सोशल मीडिया पर भी भूल भुलैया को लेकर तरह तरह की ख़बरें सामने आ रही हैं।हाल ही में कुछ मीडिया रिपोट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था की फ़िल्म भूल भुलैया 3 में अक्षय कुमार भी एक छोटा सा Cameo करने वाले हैं।इस ख़बर के सामने आने के बाद से ही भूल भुलैया 3 के फैंस का क्रेज़ सातवें आसमान पर पहुंच गया था।वहीं अब अक्षय कुमार ने भूल भुलैया 3 को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल अक्षय कुमार ने बताया है की वो भूल भुलैया 3 में Cameo करने वाली ख़बर में कितनी सच्चाई है।बताया जा रहा है की एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने दावा किया है की वो भूल भुलैया 3 का हिस्सा नहीं है।अक्षय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा की - फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर फेक न्यूज फैलाई जा रही है। मैं फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कोई कैमियो नहीं कर रहा हूं।

अब अक्षय कुमार के इस बयान ने फैंस का दिल तोड़ दिया है, लोग उम्मीद कर रहे थे की अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।बता दें कि भूल भुलैया के पहले पार्ट में अक्षय कुमार नज़र आए थे।फ़िल्म में अक्षय की comic टाइमिंग देखकर सभी उनके दीवाने हो गए थे।फ़िल्म का पहला पार्ट साल 2007 में आया था। जो की काफ़ी बड़ा हिट साबित हुआ था। जिसके बाद इसके दूसरे पार्ट में मेकर्स ने अक्षय को रिप्लेस कर कार्तिक को कास्ट किया था और अब जल्द ही भूल भुलैया 3 रिलीज़ होने वाली है।

बता दें कि भूल भुलैया 3 की रिलीज़ से पहले ही  मेकर्स की चांदी हो गई है।दरअसल कार्तिक आर्यन की इस फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही करोड़ों का कारोबार कर लिया है।बताया जा रहा है की फ़िल्म ने नॉन थिएट्रिकल रिलीज़ से पहले ही अपना 90 % बजट वसूल लिया है।मीडिया रिपोट्स की माने तो भूल भुलैया 3 ने करोड़ों की डील साइन की है। भूल भुलैया  3 का बजट 150 करोड़ रूपये है और इस फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही 135 करोड़ की कमाई कर डाली है।

बता दें कि भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ साथ इस बार तृप्ति डिमरी की जोड़ी नज़र आने वाली है। ये पहली बार है, जब दोनों किसी फ़िल्म में साथ नज़र आएँगे।फिल्म में इन दोनों के अलावा विद्या बालन और माधुरी दीक्षीत भी अहम रोल में नज़र आएँगी।जो की फ़िल्म में मंजुलिका के किरदार में सबको डराती नज़र आएँगी।भूल भुलैया 3 में इस रुह बाबा और मंजुलिका के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।ये फ़िल्म हॉरर और कॉमेडी से भरपूर होने वाली है।फ़िल्म का दूसरा पार्ट साल 2022 में रिलीज़ हुआ था। दूसरे पार्ट कार्तिक आर्यन के साथ साथ फ़िल्म में कियारा और तब्बू अहम रोल में नज़र आई थी ।

बता दें कि भूल भुलैया 3 के साथ दीवाली के मौक़े पर रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिंघम अगेन भी रिलीज़ होने वाली है।दोनों ही फ़िल्मों के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है।खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का मुक़ाबला कर पाती हैं या नहीं।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...