Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Akshay Kumar ने B’Day पर किया हॉरर कॉमेडी का ऐलान,भूत बंगले में मचाएंगे कोहराम

अक्षय कुमार ने अपनी नई फ़िल्म का ऐलान कर दिया गया है। वो इस बार हॉरर और कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं।अक्षय कुमार की इस फ़िल्म का भूत बंगला है। इस फ़िल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट करने वाले हैं।अक्षय और प्रियदर्शन पूरे 14 साल बाद एक बार फिर से साथ नज़र आने वाले हैं।अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फ़िल्म का ऐलान करते हुए इसका छोटा सा टीजर भी शेयर किया है।

Loading Ad...
बॉलीवुड एक्टर ने अक्षय कुमार अपने जन्मदिन के मौक़े पर फैंस को ज़ोरदार सरप्राइज़ दिया है।दरअसल एक्टर आज यानि 9 सितंबर को 57 साल के हो गए हैं। एक्टर ने कुछ दिनों पहले ही इस का खुलासा किया था की वो अपने बर्थडे के मौक़े पर कोई बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं। एक्टर ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइट देते हुए सभी को चौंका दिया है।बता दें कि अक्षय कुमार के फैंस इस बात का अंदाज़ा लगा रहे थे की एक्टर जल्द ही कोई अपनी नई फ़िल्म का ऐलान करने वाले हैं। फैंस का अंदाज़ा एक दम सही साबित हुआ है।

अक्षय कुमार ने अपनी नई फ़िल्म का ऐलान कर दिया गया है। वो इस बार हॉरर और कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं।अक्षय कुमार की इस फ़िल्म का भूत बंगला है। इस फ़िल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट करने  वाले हैं।अक्षय और प्रियदर्शन पूरे 14 साल बाद एक बार फिर से साथ नज़र आने वाले हैं।अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फ़िल्म का ऐलान करते हुए इसका छोटा सा टीजर भी शेयर किया है। जो की काफ़ी मज़ेदार लग रहा है, इस हॉरर कॉमेडी फ़िल्म के टीज़र में  अक्षय कुमार बल्लियों की तरह दूध पी पीते दिख रहे हैं और उनके ऊपर एक काले रंग की बिल्ली बैठी है।इस टीजर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा - 'मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए शुक्रिया। इस साल का जश्न 'भूत बांग्ला' के फर्स्ट लुक के साथ। मैं 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से जुड़ने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं। इस सहयोग को काफी समय हो गया है। इस अविश्वसनीय यात्रा को आप सभी के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। जादू के लिए बने रहें।' बता दें कि अक्षय कुमार के इस ऐलान के बाद लोग जमकर इस टीज़र पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं…



तो देखा आपने लोग अक्षय कुमार की फ़िल्म भूत बंगला को लेकर काफ़ी उत्साहित दिख रहे हैं।बता दें कि इन दिनों  बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी फ़िल्मों का बोल बाला देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर हॉरर कॉमेडी वाली फ़िल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई स्त्री 2 ने दुनिया भर में 700 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर रही है।वहीं इस साल munjya नाम की हॉरर कॉमेडी नाम की फ़िल्म रिलीज़ हुई थी। ये फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।इसके अलावा इस साल शैतान नाम की फ़िल्म भी रिलीज़ हुई थी। ये फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी करने में कामयाब हुई थी।

वैसे आपको बता दें कि अक्षय कुमार पहले भी हॉरर कॉमेडी फ़िल्मों में काम कर चुके हैं।एक्टर ने साल 2007 में भूल भूलैया और साल 2020 में लक्ष्मी नाम की फ़िल्म में काम किया था। अब एक्टर भूत बंगला लेकर आने वाले हैं। अक्षय ने प्रियदर्शन के साथ साल 2010 में आख़िरी बार फ़िल्म खट्टा मीठा में काम किया था। अब दोनों भूत बंगला के ज़रिए धमाल मचाने वाले हैं। अक्षय कुमार के करियर के लिए ये फ़िल्म काफ़ी अहम साबित होने वाली है। दरअसल बीते कुछ सालों से अक्षय कुमार ही सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉफ साबित हो रही है। पिछले साल रिलीज़ हुई Omg 2 के अलावा बीते कुछ सालों में अक्षय की किसी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।सोशल मीडिया पर एक्टर को लेकर ऐसी बातें हो रही हैं की अब उनका स्टारडम ख़त्म हो गया है।

बात करें अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फ़िल्म भूत बंगला की तो इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ कौन नज़र आएगा। फ़िलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है की जल्द ही फ़िल्म की बाकी स्टारकास्ट का भी ऐलान होने वाला है।अक्षय कुमार की फ़िल्म भूल बंगला साल 2025 में रिलीज़ होगी।ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की हॉरर कॉमेडी के ज़रिए अक्षय कुमार अपने डुबते करियर को फिर से पार लगा पाते हैं या नहीं।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...