Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'अक्षय-आमिर भी 8 घंटे काम करते…', फिल्म स्पिरिट से संदीप रेड्डी वांगा ने किया बाहर तो दीपिका के सपोर्ट में उतरे कबीर खान!

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्मों की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं, कुछ दिनों पहले आई थी की दीपिका को संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म स्पिरिट से बाहर कर दिया है. इसकी वजह एक्ट्रेस की 8 घंटे काम करने के शेड्यूल की डिमांड बताई जा रही है.

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्मों की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं, कुछ दिनों पहले आई थी की दीपिका को संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म स्पिरिट से बाहर कर दिया है. इसकी वजह एक्ट्रेस की 8 घंटे काम करने के शेड्यूल की डिमांड बताई जा रही है. 

दीपिका के सपोर्ट में उतरे कबीर खान
अब 8 घंटे काम करने की शिफ्ट को लेकर पर इंडस्ट्री में बहस शुरू हो गई है. दीपिका और वांगा के बीच विवाद के बाद कई हस्तियां 8 घंटे की शूटिंग शेड्यूल पर अपने विचार रख चुकीं हैं. वहीं अब दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग को लेकर  वांगा के साथ उनके विवाद के बीच कबीर खान ने एक्ट्रेस समर्थन किया है. कबीर खान का कहना है कि आमिर और अक्षय जैसे बड़े स्टार्स भी 8 घंटे की शिफ्ट में काम करते हैं.

एक लीडिंग  वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कबीर खान ने कहा "मैं एक सेट पर 500 लोगों के साथ काम करता हूं. हर किसी का एक परिवार होता है और काम से परे एक जीवन होता है. मानसिक स्वास्थ्य और दक्षता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड स्टार्स भी दिन में सिर्फ 8 घंटे की शिफ्ट में काम करते हैं. ऐसे में मुझे समझ नहीं आता कि दीपिका के मामले में यही बात गलत क्यों मानी जा रही है. अगर वे इससे इनकार करना चाहते हैं तो डायरेक्टर्स के पास इसके लिए कोई मजबूत वजह होनी चाहिए. मैं इस तर्क को स्वीकार नहीं करता कि एक्टर्स को फिल्म की शूटिंग के लिए अपनी निजी जिंदगी का त्याग करना चाहिए. मैंने निजी तौर पर कभी 12 घंटे से ज्यादा शूटिंग नहीं की है. मैं रविवार को भी शूटिंग नहीं करता".

Loading Ad...

‘दीपिका पादुकोण सही हैं’
वहीं कबीर खान ने दीपिका द्वारा 25 करोड़ रूपए की माँग की ख़बर पर भी अपनी राय रखी है. डायरेक्टर ने कहा दर्शकों के बीच लोकप्रिय किसी भी एक्टर द्वारा अपने स्तर के अनुरूप फ़ीस मांगने में कुछ भी गलत नहीं है. जो कोई भी दर्शकों को लाता है, चाहे वह अभिनेता हो, निर्देशक हो, पुरुष हो या महिला... वे अपनी योग्यता के अनुसार भुगतान पाने के हकदार हैं. दीपिका लगातार भीड़ खींचती हैं, इसलिए वह जो फीस लेती हैं, वह सही है. अगर कोई फिल्म निर्माता सहमत नहीं है, तो उसके पास कोई वैध कारण होना चाहिए. यह इतना आसान है".

Loading Ad...

दीपिका की शर्तों से परेशान हुए वांगा!
बताया जा रहा है कि दीपिका की फ़ीस और शर्तों को लेकर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा परेशान हो गए थे, जिसके चलते उन्होंने एक्ट्रेस को इस बड़े प्रोजेक्ट से हटाने का फैसला लिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने फिल्म के लिए  20 करोड़ रूपए की फ़ीस की मांग की थी. साथ ही वो प्रॉफिट शेयरिंग में भी हिस्सा चाहती थीं. यही नहीं, दीपिका ने 8 घंटे की फिक्स्ड शिफ्ट और तेलुगु डायलॉग्स ना  बोलने कि शर्त भी रखी थी. दीपिका की इन मांगों से संदीप रेड्डी वांगा को काफी परेशानी हो रही थी, यही वजह है कि एक्ट्रेस की इन शर्तों के चलते डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म से हटाने का फैसला लिया है और अब मेकर्स फिल्म के लिए नई लीडिंग लेडी की तलाश कर रहे हैं. 

दीपिका की झोली में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट!
भले ही बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली दीपिका को फिल्म स्पिरिट से बाहर कर दिया गया हो, लेकिन एक्ट्रेस की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. शाहरुख खान के साथ वो किंग में नज़र आएंगी, जिसमें काफी लंबी चौड़ी स्टार कास्ट दिखाई देगी. इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, और अभय वर्मा जैसे स्टार्स भी नज़र आएंगे. ये फ़िल्म साल 2026 की गांधी जयंती पर रिलीज़ होगी. जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करने वाले हैं. 

Loading Ad...

कुछ दिनों पहले ही ऐलान हुआ है कि अल्लु अर्जुन और एटली कुमार की फिल्म में दीपिका दिखाई देंगी. मेकर्स ने एक वीडियो जारी कर दीपिका के नाम का ऐलान किया है. वीडियो में एटली कुमार दीपिका से मिल रहे हैं और उन्हें स्किप्ट सुनाई दिख रहे हैं. क्लिप में फिल्म दीपिका क मोशन कैप्चर वाले हिस्से की झलक भी दिखाई गई है. इस वीडियो से साफ़ पता चल रहा है कि एक्ट्रेस फिल्म में व़ॉरियर की भूमिका निभा रही हैं, जो घोड़े पर सवार है और तलवार चलाती है. इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर बनाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें

बता दें कि पुष्पा 2 के बाद से ही अल्लु अर्जुन की डिमांड बढ़ती ही जा रही है, ये पहली बार होने जा रहा है, जब किसी फिल्म में अल्लु अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ नज़र आएगी. इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. दो बड़े सुपरस्टार्स का एक साथ आना इस बात का सबूत है की ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है, इस ऐलान के बाद से ही दीपिका के फैंस की खुशी का ठीकाना नहीं है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...