Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

स्पिरिट के बाद कल्कि 2 से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस को ऐसी शर्त रखना पड़ा भारी!

फिल्म स्पिरिट के बाद दीपिका पादुकोण को एक और फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, एक्ट्रेस मां बनने के बाद से ही कम काम के घंटे की मांग कर रही हैं. जिसकी वजह से फिल्म कल्कि 2 के सेट पर भी विवाद खड़ा हो गया है. दावा किया जा रहा है कि कल्कि 2 से भी उन्हें हटाया जा रहा है.

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जबसे एनिमल फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से बाहर हुई हैं, उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया है. खबरें थी की दीपिका ने फिल्म स्पिरिट में काम करने के लिए कुछ शर्तें रखी थी, जो फिल्म के डायरेक्टर संदीप को रास नहीं आईं और उन्होंने एक्ट्रेस को इस फिल्म से बाहर कर दिया था. खबरें थे कि एक्ट्रेस ने 8 घंटे काम ना करने के शेड्यूल की माँग की थी. 

कल्कि 2 से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण!
वहीं अब सुनने में आ रहा है कि एक्ट्रेस को एक और फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया सकता है, एक्ट्रेस मां बनने के बाद से ही कम काम के घंटे की मांग कर रही हैं. जिसकी वजह से फिल्म कल्कि 2 के सेट पर भी विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल एक्ट्रेस कल्कि 2 में भी 8 घंटे तक काम नहीं करना चाहती है, लिहाजा कल्कि 2 के सेट पर तनाव बढ़ गया है. बॉलीवुड मोबी के इंस्टाग्राम के हवाले से बताया गया है कि फिल्म के मेकर्स  दीपिका के रोल को कम करने या उन्हें फिल्म से बाहर करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि इस मामले को लेकर दीपिका और मेकर्स की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

बता दें कि कल्कि में दीपिका ने सुमति का किरदार निभाया था, फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने पहले कहा था कि दीपिका का किरदार कहानी का सबसे अहम हिस्सा हैं, अगर उनके किरदार को हटा दिया जाता है, तो कहानी का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा. 

Loading Ad...

वांगा का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ था वायरल!
दीपिका के फिल्म स्पिरिट से बाहर होने के कुछ ही दिन बाद, संदीप रेड्डी वांगा ने एक्स पर एक ऐसा पोस्ट किया जिसने बवाल खड़ा कर दिया था. उन्होंने लिखा था “जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं. हमारे बीच एक अनकहा NDA होता है. लेकिन ऐसा करके, आपने उस व्यक्ति का खुलासा किया है जो आप हैं, एक युवा एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर निकालना? क्या यही आपका फेमिनिज्म है?”

Loading Ad...

डायरेक्टर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा था “एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैंने अपने क्राफ्ट के पीछे सालों की मेहनत लगाई है. लेकिन तुम्हें ये ना समझ आया और ना ही कभी आएगा. अगली बार पूरी कहानी कहना, क्योंकि अब फर्क नहीं पड़ता. dirtyPRgames मुझे ये कहावत बहुत पसंद है, खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे.”

हालांकि वांगा ने भी किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन यूजर्स और फैंस का मानना है कि ये निशाना दीपिका पादुकोण की तरफ़ था. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके बयान को “मिसोजिनिस्टिक” भी बताया था, जबकि कुछ ने फिल्ममेकर के पक्ष में भी आवाज उठाई थी. है. 

Loading Ad...

दीपिका को तृप्ति डिमरी ने किया रिप्लेस!
दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट करना कई लोगों के लिए सरप्राइजिंग था, लेकिन इंडस्ट्री इनसाइडर्स इसे एक फ्रेश और बोल्ड मूव मान रहे हैं. तृप्ति ने ‘बुलबुल’, ‘काला’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों में अपनी सशक्त परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है.उनकी जोड़ी प्रभास के साथ पहले कभी नहीं देखी गई, जिससे 'स्पिरिट' को एक नई डायनामिक मिल सकती है. बताया जा रहा है कि तृप्ति को इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रूपये मिल रहे हैं. और वो इस फिल्म में एक बोल्ड डॉक्टर के किरदार में नज़र आएंगी. 

दीपिका की झोली में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट!
भले ही बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली दीपिका को फिल्म स्पिरिट से बाहर कर दिया गया हो, लेकिन एक्ट्रेस की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. शाहरुख खान के साथ वो किंग में नज़र आएंगी, जिसमें काफी लंबी चौड़ी स्टार कास्ट दिखाई देगी. इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, और अभय वर्मा जैसे स्टार्स भी नज़र आएंगे. ये फ़िल्म साल 2026 की गांधी जयंती पर रिलीज़ होगी. जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें

वहीं दीपिका की झोली में एक और बड़ी फिल्म आ गई है, सुनने में आ रहा है की एक्ट्रेस अल्लु अर्जुन और एटली कुमार की फिल्म में दिखाई देंगी. बताया जा रहा है की एक्ट्रेस का इस फिल्म के लिए नाम फ़ाइनल हो गया है. हालांकि अभी मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस इस फिल्म के लिए 40 करोड़ जैसी भरकम रकम चार्ज कर रही हैं. हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...