Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'Divorce के बाद आधे पैसे लेकर चली जाती है...', सलमान खान ने तलाक पर ऐसा बयान देकर उड़ाए होश!

सलमान खान हाल ही में कपिल शर्मा के शो पहुंचे थे. तीसरे सीज़न की शुरुआत सलमान से हुई है. शो से जुड़ा एक्टर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वो तलाक और एलिमनी पर बात करते दिख रहे हैं.

Loading Ad...

कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से द ग्रेट इंडियन कपिल शो के ज़रिए लोगों को हंसी का डोज़ देने आ रहे हैं. शो का तीसरा सीज़न जल्द ही नेटफ़्लिक्स पर शुरू होने जा रहा है. 

तलाक़ और एलिमनी पर क्या बोल गए सलमान?
वहीं हाल ही में शो का एक नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें सलमान खान का बतौर गेस्ट नज़र आ रहे हैं, इस बार कपिल के शो पर सलमान खान पहले गेस्ट बने हैं, प्रोमो में सलमान तलाक़ और एलिमनी पर बात करते हुए दिख रहे हैं कि तलाक़ के बाद वो आधे पैसे लेकर चली जाती है. 

तलाक़ और एलिमनी पर बात करते दिखे सलमान खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शो के नए प्रोमो रिलीज़ होते ही सुर्खियां बटोर ली हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एक्टर कहते दिखे रहे हैं “अब पति-पत्नी के बीच टॉलरेंस लेवल कितना खत्म हो गया है. एक-दूसरे के लिए त्याग करते थे, एक टॉलरेंस का जो फैक्टर है...अब रात को एक टांग आ जाती है ऊपर तो उसकी वजह से डिवोर्स हो जाता है. अगर खर्राटे लिए जाते हैं या फिर छोटी सी मिसअंडरस्टैंडिग पर भी डिवॉर्स हो जाते है और फिर डिवॉर्स तो हो गया, वो आधे पैसे भी लेकर चली जाती है.”

Loading Ad...

शो में अपनी वापसी पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू?
बता दें कि कपिल शर्मा के शो का तीसरा सीज़न इसलिए भी चर्चा में बना हुआ है, क्योंकि इस बार नवजोत सिंह सिद्धू की भी शो में वापसी हो गई है. नवजोत सिंह सिद्धू इस बार 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में लाफ्टर क्वीन अर्चना पूरन सिंह के बगल में बैठे नजर आएंगे. सालों बाद वो दोबारा इस शो से जुड़े हैं, जिसकी वजह से एक बार फिर से खबरों में आ गया है.

Loading Ad...

शो में अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए सिद्धू ने कहा था “द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आना मेरे लिए ऐसा है जैसे मैं फिर से अपने घर वापस आ रहा हूं. यह मेरे लिए एक बहुत खास मौका है. हमने लोगों की आवाज सुनी है, बहुत सारे फैंस और शुभचिंतक जो हमारी बातचीत को पसंद करते हैं, हमें साथ में देखना चाहते थे. मुझे बहुत खुशी है कि नेटफ्लिक्स इतने अच्छे लोगों को एक साथ ला रहा है और इस सीजन में हम दर्शकों के लिए खूब अच्छा प्रदर्शन करेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, "मुस्कुराने के लिए आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ता, लेकिन एक मुस्कुराहट की कीमत करोड़ों रुपए के बराबर होती है. 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' एक ऐसा माध्यम है जो लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का काम करता है. मुझे फिर से इस शो का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस हो रहा है.”

Loading Ad...

उन्होंने शेर भी सुनाया, "गुरु, हमने मिलकर यह आशियाना सजाया है. गुजरा जमाना फिर से लौटके आया है, मैं यूं ही नहीं पहुंचा हूं यहां पर दोबारा, मुझे खींचकर जनता का प्यार लाया है.”

सिद्धू की वापसी पर क्या बोले कपिल शर्मा?
नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी पर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने कहा था "हमने वादा किया था कि हर शुक्रवार हमारा परिवार बढ़ेगा, और मैं बहुत खुश हूं कि सिद्धू पाजी भी इस परिवार का हिस्सा बन गए हैं, साथ में अर्चना जी भी हैं. अब हम सब मिलकर खूब सारी मजेदार बातें, शायरी और मस्ती करेंगे. माहौल तैयार है, तो जुड़े रहिए क्योंकि इस सीजन में जोक्स और हंसी दोनों तीन गुना बढ़ गए हैं.”

यह भी पढ़ें

इस दिन से स्ट्रीम होगा कपिल का शो 
बता दें कि कपिल शर्मा, नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पुरन सिंह के अलावा शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, और कीकू शारदा भी दिखाई देंगे, शो के पिछले दोनों सीजन्स को काफी पसंद किया गया था.अब शो का तीसरा सीजन 21 जून को नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा. एक बार फिर से बड़ी बड़ी हस्तियां कपिल के शो पर धमाल मचाती नज़र आएंगी. देखने वाली बात तो अब ये होगी की कपिल के शो का तीसरा सीज़न लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाता है या नहीं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...