Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Baba Siddique के बाद लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर Munawar Faruqui ,मुंबई पुलिस देगी सुरक्षा ?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर अब एक बड़ा कॉमेडियन आ सकता है।ये कॉमेडियन बिग बॉस जैसे शो को भी जीत चुका है और तो और उसपर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने का भी आरोप लगा हुआ है। मीडिया रिपोट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है की मुंबई पुलिस को ख़ुफ़िया जानकारी मिली है कि एक कॉमेडियन लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।

Loading Ad...
एनसीपी अजीत पवार गुट के बड़े नेता बाबा सिद्दीक़ी की हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है।इस हत्याकांड के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। ल़ॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीक़ी की हत्या की ज़िम्मेदारी ली है।वहीं इस बीच बेहद ही चौंकने वाली खबर सामने आ ही है। सुनने में आ रहा है की लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर अब एक बड़ा कॉमेडियन आ सकता है।ये कॉमेडियन बिग बॉस जैसे शो को भी जीत चुका है और तो और उसपर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने का भी आरोप लगा हुआ है। मीडिया रिपोट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है की मुंबई पुलिस को ख़ुफ़िया जानकारी मिली है कि एक कॉमेडियन लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।

मीडिया रिपोट्स में ऐसा दावा किया  जा  रहा है की ये मशहूर कॉमेडियन कोई और नहीं बल्कि मुनव्वर फारुकी थे। ऐसा दावा भी किया जा रहा है की कुछ दिन पहले कॉमेडियन एक फ़्लाइट में सवार था। तब लॉरेंस गैंग के दो शूटर्स भी इस प्लेन में थे।लेकिन वो अपने काम को अंजाम नहीं दे पाए और कॉमेडियन की जान बच गई।ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि जिस होटल में मुनव्वर फारुकी रुके थे। उसी में दोनों शूटर्स भी ठहरे थे।

मीडिया रिपोट्स की माने तो मुनव्वर फारुकी हिंदू देवी देवताओं पर विवादित कमेंट कर चुके हैं। ऐसा में माना जा रहा है की ल़ॉरेंस बिश्नोई गैंग ख़फ़ा बताई जा रही है।हालाँकि अभी ऑफिशियली तौर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। कि मुनव्वर को लॉरेंस गैंग टारगेट क्यों करना चाहती है।

बता दें कि बाबा सिद्दीक़ी की हत्या के बाद फ़ेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक पोस्ट काफ़ी वायरल हो हो रहा है। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा था। “सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते. किसी के साथ भी हमारी दुश्मनी नहीं है, लेकिन जो सलमान खान और दाऊद इब्राहिम की मदद करेगा, वो अपना हिसाब-किताब लगाए रखना.”

वहीं अब रिपोट्स में ऐसा कहा जा रहा है की मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है की बाबा सिद्दीक़ी के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग मुनव्वर को निशाना बना सकता है।कुछ रिपोट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है की अब पुलिस मुनव्वर को भी सुरक्षा दे सकती है।वैसे आपको बता दें कि सलमान खान की अब सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सलमान खान के घर के बाहर भी पुलिस को तैनात कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर सलमान के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।जिसमें देखने को मिल रहा है कि सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच नज़र आए हैं।वो टाइट सिक्योरिटी के बीच ही अस्पताल भी पहंचे थे।बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई काफ़ी टाइम से सलमान खान को मारने की फराक में हैं।वो कई बार सलमान खान को जान से मारने की कोशिश कर चुका है। कुछ महीनों पहले ही बिश्नोई गैंग के द्वारा सलमान खाम के घर के बाहर फ़ायरिंग भी की गई थी। वहीं ई- मेल के ज़रिए भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी।बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है और पिछले 9 दिनों से उसका मौन व्रत था। ऐसे में जाँच एजेंसियों को शक है कि कहीं इस हत्याकांड में गैंगस्टर का हाथ तो शामिल नहीं है।यही वजह है की अब सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं।

बता दें कि फ़िल्म हम सात सात हैं की शूटिंग के दौरान सलमान ने काला हिरण का शिकार किया था।जिसकी वजहें से बिश्नोई समाज एक्टर से नाराज़ हैं। कुछ साल पहले ल़ॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो वायरल हुआ था।जिसमें बताया गया था की अगर सलमान बिश्नोई समाज के मंदिर में आकर माफ़ी मानेंगे तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा। हालाँकि सलमान ने अभी तक ये बात नहीं मानी है और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की पुलिस मुनव्वर को अब तक सुरक्षा प्रदान करती है। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...