Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

मोदी सरकार के ख़िलाफ़ बोल बुरी फंसी आमिर की पूर्व पत्‍नी, लोगों ने ऐसे सिखाया किरण राव को सबक

किरण राव ने भी मोदी सरकार पर गुस्सा ज़ाहिर किया है. किरण ने ना सिर्फ़ अपनी इंस्टाग्राम की फोटो बदल दी है. बल्कि उन्होंने सरकार से सवाल किया है की आख़िर ऐसा और क्या करना पड़ेगा, जिससे सरकार जनता की बात सुन सके.

Image Credits: IANS/Video Grab/raodyness/Instagram
Loading Ad...

सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल होकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज यानि 17 जुलाई 2026 को 20वां दिन है. 

किरण राव ने मोदी सरकार पर कसा तंज

कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम की हालत लगातार नाज़ुक हो रही है. जिस तरह से उनका स्वास्थ लगातार गिरता जा रहा है, उसे देखते हुए कई नेता और फिल्मी हस्तियां उन्हें भूख हड़ताल समाप्त करने के लिए मना रहे हैं.  वहीं इस बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने भी अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का समर्थन किया है. हाल ही में आमिर ने भी सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अब कही थी. 

Loading Ad...

अब किरण राव ने भी इस मामले पर रिएक्ट करते हुए मोदी सरकार पर गुस्सा ज़ाहिर किया है. किरण ने ना सिर्फ़ अपनी इंस्टाग्राम की फोटो बदल दी है. बल्कि उन्होंने सरकार से सवाल  किया है की आख़िर ऐसा और क्या करना पड़ेगा, जिससे सरकार जनता की बात सुन सके. किरण ने वांगचुक के साथ-साथ जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का भी सपोर्ट किया है. 

Loading Ad...

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी किरण राव 

किरण राव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत दिपके, CJP और देश के उन सभी नागरिकों, चाहे वो युवा हों या बुजुर्ग, उनके साथ एकजुटता से खड़ी हूं, जो हमारे छात्रों के अधिकारों के लिए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और उन सभी को मेरा सलाम, जो इस खातिर भूख हड़ताल कर रहे हैं कि न्याय मिले. हमारा देश आपका ऋणी है, जिन्होंने हमें हमारी बेरुखी से बाहर निकाला और याद दिलाया कि हर आवाज मायने रखती है.”

Loading Ad...

‘सत्ता में बैठे लोगों को जनता की बात सुनने के लिए क्या करना पड़ेगा?’

आमिर की एक्स वाइफ़ ने आगे लिखा, “19 दिन बीत जाने के बाद भी इस भूख हड़ताल पर जो पूर्ण मौन है, उसे देखकर बहुत दुख होता है. सत्ता में बैठे लोगों को जनता की बात सुनने के लिए क्या करना पड़ेगा? यह चौंकाने वाला और अमानवीय है. मैं सरकार से अपील करती हूं कि वह प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करे, छात्रों की पीड़ा को समझे और इस गतिरोध को खत्म करे. हम लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार है.”

मोदी सरकार पर सवाल उठाकर बुरा फंसी किरण

Loading Ad...

अब जिस तरह से किरण राव ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं उनपर तंज कसा है, उसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं. एक यूजर ने निशाने पर लेते हुए कहा, “New wali ko bolne do aapka time gya or Haq bhi”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा , “आप इस देश में डरे हुए थे, तो फिर इस सरकार से कुछ क्यों पूछ रहे हैं?”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “मोदी जी की बुराई करते-करते मर जाओगे लेकिन एक बात ध्यान रखना उखाड़ कुछ नहीं पाओगे. जय श्री राम.”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा., “PAATI KE SHAADI ME JANE KE BAAD DMAG KA HALL”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Expected ..not shocked”

सोनम वांगचुक के अनशन पर क्या बोले आमिर?

Loading Ad...

किरण राव से पहले आमिर खान ने भी सोनम वांगचुक के अनशन पर रिएक्ट किया था. एक्टर इवेंट के दौरान आमिर ने आगे कहा था, “हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर बहुत चिंतित हैं। हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. हम सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि वे अपना अनशन खत्म कर दें.”

 3 idiots में आमिर का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था

यह भी पढ़ें

आमिर खान ने इस इवेंट के दौरान ये भी बताया था कि 3 idiots में उनका किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था. एक्टर ने ये भी बताया की वो उन्हें उस टाइम सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. एक्टर ने कहा था, 'नहीं, असल में यह सच नहीं है. यह एक गलतफहमी है. जब हम '3 इडियट्स' फिल्म बना रहे थे, तब मुझे मिस्टर सोनम के बारे में पता नहीं था. मैंने हाल ही में 'चतुर' का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा कहा था. लेकिन वे गलत हैं. हो सकता है कि 'चतुर' ऐसा सोच रहे हों, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू और न ही अभिजात जो फिल्म के दो लेखक हैं  हममें से किसी को भी मिस्टर सोनम के बारे में जानकारी नहीं थी.”

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...