Advertisement
एक अच्छे मोड़ पर शुरू हुई दोस्ती झगड़े में बदल गई थी, क्यों ऐश्वर्या और रानी मुखर्जी के बीच आ गई थी दरार, बन गईं जानी दुश्मन
खबरों के मुताबिक उनकी दोस्ती ज्यादा समय तक नहीं चल सकी. फिल्म 'चलते-चलते' के बनने के दौरान साल 2003 में एक अहम मोड़ आ गया था. शाहरुख खान के साथ फीमेल लीड रोल के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को कास्ट किया गया था.
Advertisement
एक बार हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को लेकर अपनी दोस्ती के बारे में बात की थी. उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी दोस्ती का जिक्र किया था. इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने रानी के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि कैसे एक इंटरनेशनल कॉन्सर्ट टूर के दौरान लगभग 45 दिनों तक साथ रहने से वे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गईं. ऐश्वर्या ने एक इंटरनेशनल वर्ल्ड टूर के दौरान अपनी मजबूत दोस्ती का जिक्र किया था.
‘एक ही इंडस्ट्री की एक्ट्रेस दोस्त नहीं हो सकतीं’
शो “जीना इसी का नाम है” में ऐश्वर्या ने बताया था कि ट्रैवलिंग, परफॉर्मिंग और परिवारों के साथ रहने के दौरान लगभग 45 दिन साथ बिताने से उनके बीच एक करीबी और सहज रिश्ता बन गया. उन्होंने इस सोच को भी गलत बताया था कि एक ही इंडस्ट्री की एक्ट्रेस दोस्त नहीं हो सकतीं; उन्होंने रानी मुखर्जी को 'बहुत मिलनसार' और 'बहुत दोस्ताना' बताया था.
Advertisement
‘वो भी बहुत मिलनसार लड़की है’
Advertisement
ऐश्वर्या ने कहा था, "असल में, दो साल पहले हम एक बार मिले थे. वह भी बहुत मिलनसार लड़की है. बहुत दोस्ताना, बहुत सहज भी. हमारे बीच कोई झिझक नहीं है. सब कुछ बहुत आसान है और हम साथ में वर्ल्ड टूर पर थे, हमारा पहला वर्ल्ड टूर साथ में था, जिसमें हम शो कर रहे थे.”
‘हमें लगभग 45 दिनों तक साथ रहने का मौका मिला’
Advertisement
उन्होंने बताया था, "शो के दौरान, हमें लगभग 45 दिनों तक साथ रहने का मौका मिला. हम परफॉर्म कर रहे थे, काम कर रहे थे, साथ रह रहे थे, और वहीं से हमारा रिश्ता और गहरा हुआ. हम अपने परिवारों के साथ थे. यह ढाई साल पहले की बात है, और तब से हम लगातार संपर्क में हैं. मेरा मतलब है, मुझे पता है कि लोगों को यह विश्वास करना बहुत मुश्किल लगता है कि एक ही इंडस्ट्री की एक्ट्रेस के बीच कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. लेकिन ऐसा नहीं है.”
‘मैं आपसे प्यार करती हूं और आप मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं’
रानी मुखर्जी ने ऐश्वर्या के लिए एक मैसेज में कहा था, "आप जानती हैं कि मैं आपसे प्यार करती हूं. मुझे बहुत अफसोस है कि मैं शो के लिए नहीं आ पाई क्योंकि आप जानती हैं कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है. जैसा कि आप जानती हैं, मेरी तबीयत अक्सर खराब रहती है और मैं दिल्ली नहीं आ पाई. लेकिन बस आपको यह बताना चाहती हूं कि मैं आपसे प्यार करती हूं और आप मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं.”
Advertisement
‘मैं बस एक बात कहना चाहती हूं कि हम हमेशा दोस्त रहेंगी’
रानी मुखर्जी ने मैसेज में आगे कहा था, "ऐश, मैं बस आपसे प्यार करती हूं. मुझे नहीं लगता कि मुझे यह कहने की जरूरत है. लेकिन सबकी वजह से मुझे यह टीवी पर फिर से कहना पड़ रहा है. मैं बस एक बात कहना चाहती हूं कि हम हमेशा दोस्त रहेंगी.”
कैसे टूटी ये दोस्ती
Advertisement
हालांकि, खबरों के मुताबिक उनकी दोस्ती ज्यादा समय तक नहीं चल सकी. फिल्म 'चलते-चलते' के बनने के दौरान साल 2003 में एक अहम मोड़ आ गया था. शाहरुख खान के साथ फीमेल लीड रोल के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह रानी मुखर्जी को ले लिया गया था. इस घटना ने दोनों एक्ट्रेसस के बीच दरार पैदा कर दी थी और वे एक-दूसरे से दूर हो गई थीं. जो दोस्ती एक अच्छे मोड़ पर शुरू हुई थी, वह जल्द ही बॉलीवुड के सबसे चर्चित झगड़ों में से एक बन गई.
सलमान संग विवाद के चलते फिल्म से हुईं बाहर
यह भी पढ़ें
रिपोर्टेस के मुताबिक़ शुरुआत में फिल्म 'चलते-चलते' में शाहरुख खान के साथ ऐश्वर्या राय लीड एक्ट्रेस थी. लेकिन शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ हुए विवाद के बाद, शाहरुख खान ने ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर निकाल दिया था. इसके बाद शाहरुख ने ऐश्वर्या की जगह अपनी अच्छी दोस्त रानी मुखर्जी को फिल्म में साइन कर लिया था. रानी के इस कदम से ऐश्वर्या ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया, क्योंकि दोनों बहुत अच्छी सहेलियां हुआ करती थी. जिसके बाद इनकी दोस्ती टूट गई.