Advertisement
‘370 रुपए की बिरयानी’ विवाद: सुनील पाल ने स्टैंडअप कॉमेडी के गिरते स्तर पर जताया दुख, सरकार से की सख्त कानून बनाने की मांग
सुनील पाल ने वेन्यू के मालिकों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें इन जगहों पर सख्त नियम बनाने चाहिए. वेन्यू पर स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए कि यहां अश्लील बातें, गालियां और अभद्र भाषा का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है.
Advertisement
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कॉमेडी शो के दौरान की गई उनकी एक विवादित टिप्पणी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. अभी तक इस मामले पर टीवी कलाकारों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थी, लेकिन शुक्रवार को हास्य कलाकार सुनील पाल ने आजकल की स्टैंडअप कॉमेडी के स्तर पर दुख जाहिर किया है. एक वीडियो पर उन्होंने वेन्यू वालों को सख्त नियम बनाने की सलाह दी.
सुनील पाल ने स्टैंडअप कॉमेडी के गिरते स्तर पर जताया दुख
वीडियो की शुरुआत में सुनील पाल ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर जो अश्लीलता परोसी जा रही है, वह बेहद चिंताजनक है. आजकल के लड़के-लड़कियां हाथ में माइक थामकर युवा दर्शकों के सामने अभद्र बातें करते हैं. इससे उनका घर तो चल जाता है और करियर भी बन रहा है, लेकिन यह हमारे समाज और युवा पीढ़ी को गुमराह करने का काम कर रहा है. यही कारण है कि मैं इन्हें चलता-फिरता आतंकवादी कहता हूं, क्योंकि जो समझ में नहीं आता, वह समाज में नहीं आता. युवा पीढ़ी गालियां देकर काम कर रही है.”
Advertisement
सुनील पाल ने वेन्यू के मालिकों को दी सलाह
Advertisement
सुनील पाल ने वेन्यू के मालिकों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें इन जगहों पर सख्त नियम बनाने चाहिए. वेन्यू पर स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए कि यहां अश्लील बातें, गालियां और अभद्र भाषा का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है. उन्होंने कहा, "जब ऐसे नियम नहीं बनेंगे, तब जाकर ये सब सही होगा, क्योंकि हमारे जैसे कॉमेडियन और कॉमेडी देखने वाला समाज बुरी तरह से घबराया हुआ है कि इस तरह के स्टैंडअप कॉमेडियन को इतना भाव क्यों मिल रहा है, क्यों इन्हें बिग बॉस और केबीसी जैसे शो में बुलाया जाता है.”
सरकार से की सख्त कानून बनाने की मांग
Advertisement
उन्होंने कहा, "कहां गए वो लोग जो अच्छी कॉमेडी करते हैं. अगर अच्छे और साफ-सुथरे कलाकारों को बढ़ावा नहीं दिया गया, तो बाजार में सिर्फ ऐसा ही कचरा बिकेगा और कॉमेडी के नाम पर कलंक परोसा जाता रहेगा. मेरा सरकार और प्रशासन से हाथ जोड़कर निवेदन है कि इसे रोकने के लिए तुरंत सख्त कानून बनाए जाएं.”
स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी
स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने ‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वायरल वीडियो को लेकर हो रही ऑनलाइन आलोचना के बीच माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस आलोचना का सामना करना ही था. उन्होंने लोगों से एक और मौका देने की गुजारिश की है.
Advertisement
‘मुझे काफी नफरत का सामना करना पड़ रहा है’
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मोरे ने कहा, "मैं आप सभी से इस बारे में बात करना चाहता था, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था. आपने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा क्राउड-वर्क वीडियो देखा होगा और इसकी वजह से मुझे काफी नफरत का सामना करना पड़ रहा है.”
‘ये मेरी सबसे बड़ी गलती थी’
Advertisement
कॉमेडियन ने माना कि परफॉर्मेंस के दौरान जब गलत बातें कही गईं, तो उन्होंने दखल न देकर गलती की. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं इस नफरत का हकदार हूं. क्राउड वर्क सेशन के दौरान उस आदमी ने कई अपमानजनक बातें कहीं. सब हंस रहे थे और मैं भी बहक गया. यह मेरी समझ की कमी थी. मेरा मानना है कि यह मेरी सबसे बड़ी गलती थी. मैं उस समय स्टैंड ले सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया.”
‘मैं आप सभी से एक मौका देने की गुजारिश करता हूं’
प्रणित मोरे ने माना कि उनकी प्रतिक्रिया ने उन टिप्पणियों को एक मंच दिया और स्थिति को और बिगड़ने दिया. उन्होंने आगे कहा, "मैंने उन कमेंट्स को एक मंच दिया और उसके बाद मामला बढ़ता चला गया. जिन लोगों को इससे दुख पहुंचा है, मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं. जो भी कानूनी कार्रवाई चल रही है, उसमें मैं अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहा हूं. मैं आप सभी से एक मौका देने की गुजारिश करता हूं. मैं एक बेहतर इंसान बनूंगा. यह मेरे लिए भी सीखने का अनुभव रहा है. मैं खुद पर और अपने कंटेंट पर काम कर रहा हूं और आप इसे मेरे भविष्य के काम में देखेंगे.”
Advertisement
महिला आयोग ने भेजा था नोटिस
गुरुग्राम में एक स्टैंड अप कॉमेडी शो के दौरान की गई कथित टिप्पणियों को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने गुरुवार को मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को तलब किया.आयोग ने कहा कि इन टिप्पणियों से ऐसा लगा जैसे किसी महिला के साथ यौन जबरदस्ती और बिना सहमति के किए गए व्यवहार को सही ठहराया जा रहा हो.
जानें क्या है पूरा विवाद
Advertisement
यह भी पढ़ें
यह विवाद तब शुरू हुआ, जब जांगड़ा ने शो के दौरान एक 'डेट' का किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर 370 रुपए खर्च किए थे. उनके बताए किस्से के अनुसार, जब महिला ने बाद में उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्होंने खर्च किए गए पैसों के बदले यौन संबंध बनाने की मांग की. परफॉर्मेंस के दौरान मोरे को उस टिप्पणी पर हंसते हुए देखा गया था. बढ़ते विरोध के बीच गुरुग्राम की एक कंपनी ने भी जांगड़ा को नौकरी से हटा दिया.