Advertisement
मासिक शिवरात्रि 2026: इस दिन करें इन चीजों का दान, मिलेगी भगवान शिव की कृपा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा सभी बाधाओं को दूर करती है और भक्तों को सौभाग्य, स्वास्थ्य व शांति प्रदान करती है. वहीं, जिन लोगों की विवाह में अड़चने आ रही हों उन्हें भी यह व्रत करने से मनचाहे जीवनसाथी मिलने की मान्यता है.
Advertisement
देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की आराधना को समर्पित विशेष पर्व मासिक शिवरात्रि है। प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी मासिक शिवरात्रि शुक्रवार को है।
इस दिन भगवान शिव की पूजा करना फलदायी
त्रयोदशी तिथि 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी जो अगले दिन यानी 16 मई की सुबह 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। इस दिन शिव-शक्ति की उपासना का विशेष महत्व है। भक्त घर पर या मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र, फूल, धूप-दीप और मंत्र जाप के साथ पूजा करना फलदायी माना जाता है।
Advertisement
भगवान शिव की पूजा करने से दूर होंगी सारी बाधाएं
Advertisement
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा सभी बाधाओं को दूर करती है और भक्तों को सौभाग्य, स्वास्थ्य व शांति प्रदान करती है। वहीं, जिन लोगों की विवाह में अड़चने आ रही हों उन्हें भी यह व्रत करने से मनचाहे जीवनसाथी मिलने की मान्यता है।
जाने क्या है शुभ मुहूर्त
Advertisement
शुक्रवार के शुभ योग और मुहूर्त की बात करें तो इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 30 मिनट से शाम 8 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। यह समय किसी भी शुभ कार्य के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है।
जानें ब्रह्म मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट तक, अमृत काल दोपहर 1 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 3 मिनट से 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
Advertisement
इस दिन कौनसा नक्षत्र रहेगा
मासिक शिवरात्रि पर सूर्योदय 5 बजकर 30 मिनट पर होगा व सूर्यास्त शाम 7 बजकर 5 मिनट पर होगा। नक्षत्र अश्विनी शाम 8 बजकर तक रहेगा। करण वणिज सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। योग आयुष्मान दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
जानें क्या है राहुकाल का समय
Advertisement
अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। यमगंड दोपहर 3 बजकर 41 मिनट से शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। वहीं, भद्रा सुबह 8 बजकर 31 मिनट से शाम 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। इस दौरान कोई नया काम शुरू करना या महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ नहीं माना जाता है।
इस दिन करें इन चीजों का दान, मिलेगी भगवान शिव की कृपा
यह भी पढ़ें
मासिक शिवरात्रि के दिन दूध, दही, चावल, मिश्री और सफेद वस्त्रों का दान बेहद शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों को भोजन, फल या अन्न दान करना पुण्यदायी माना जाता है। काले तिल और घी का दान नकारात्मकता को दूर करने वाला माना जाता है।जरूरतमंद लोगों को कपड़े, कंबल और दैनिक उपयोग की वस्तुएं दान करने से पुण्य फल मिलता है।