Advertisement
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर इन प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करने से बरसेगी कृपा, कष्ट से मिलेगी मुक्ति
हनुमान जी कलयुग में जीवंत रूप से मौजूद हैं और जहां राम कथा होती है, वहां हनुमान जी जरूर होते है. 2 अप्रैल को हनुमान जी की जयंती के मौके पर हम आपको देश भर के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर हनुमान जी की विशेष कृपा पाई जा सकती है.
Advertisement
देशभर में सबसे ज्यादा भगवान शंकर के ग्यारहवें रुद्र अवतार हनुमान जी के मंदिर देखने को मिल जाते हैं. इसके पीछे सबसे बड़ी मान्यता है कि वो अमर हैं और कलयुग में भी अपने मूल रूप में मौजूद हैं.
हनुमान जी की जयंती के मौके
हनुमान जयंती के मौके पर करें इन मंदिरों के दर्शन
माना जाता है कि हनुमान जी कलयुग में जीवंत रूप से मौजूद हैं और जहां राम कथा होती है, वहां हनुमान जी जरूर होते है. 2 अप्रैल को हनुमान जी की जयंती के मौके पर हम आपको देश भर के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर हनुमान जी की विशेष कृपा पाई जा सकती है.
Advertisement
इलाहाबाद के लेटे हुए हनुमान जी
Advertisement
पहले नंबर पर हैं इलाहाबाद के लेटे हुए हनुमान जी. यह मंदिर अपनी अनोखी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है. मंदिर में हनुमान लेटने की अवस्था में मौजूद हैं. माना जाता है कि यहां दर्शन मात्र से जीवन के सारे कष्ट दूर जाते हैं. जब इलाहाबाद में बाढ़ आती है, तब मंदिर और प्रतिमा डूब जाती है. ऐसे में हनुमान जी की प्रतिमा को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाता है.
हनुमानगढ़ी के हनुमान जी
Advertisement
दूसरे नंबर पर आते हैं हनुमानगढ़ी के हनुमान जी. यह स्थल बहुत पवित्र है, क्योंकि यहां भगवान श्रीराम की जन्मस्थली है. जो भी भक्त प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए आता है, उसे हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए जरूर जाना होता है. मंदिर के गर्भगृह में हनुमान जी बाल रूप में विराजमान हैं और माता अंजनी की गोद में बैठे हैं. यह पहला मंदिर है, जहां हनुमान जी की बाल रूप में पूजा होती है.
सालासर बालाजी और मेंहदीपुर बालाजी
तीसरे नंबर पर हैं राजस्थान के दो प्रसिद्ध मंदिर, जहां हनुमान जी की पूजा अलग-अलग रूपों में होती है. राजस्थान के सालासर बालाजी में हनुमान जी दाढ़ी-मूंछ वाले रूप में विराजमान हैं. माना जाता है कि यहां पैसों का दर्शन करने से पैसों से संबंधित परेशानी दूर होती है. वहीं, मेंहदीपुर बालाजी में भक्त दुष्ट आत्माओं और संकटों से निवारण के लिए मंदिर जाते हैं। माना जाता है कि अगर आपके ऊपर किसी नकारात्मक शक्ति का साया है, तो यहां जाने से लाभ मिलेगा.
Advertisement
चित्रकूट का हनुमान धारा मंदिर
चौथे नंबर पर है चित्रकूट का हनुमान धारा मंदिर. माना जाता है कि इस मंदिर में खुद बालाजी साक्षात भक्तों को दर्शन देते हैं. मंदिर में दो कुंड भी हैं, जो हमेशा पानी से भरे रहते हैं और इसकी धारा बालाजी की प्रतिमा पर लगातार गिरती रहती है. यही कारण है कि मंदिर को हनुमान धारा मंदिर कहते हैं.
पटना का महावीर हनुमान मंदिर
Advertisement
पांचवें नंबर पर है पटना का महावीर हनुमान मंदिर. यह मंदिर पटना का सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है, जहां वैष्णों देवी मंदिर के बाद सबसे ज्यादा चढ़ावा आता है. मंदिर में बालाजी की पूजा संकटमोचन रूप में होती है. बिहार के बड़े अधिकारी और राजनेता भी हनुमान जी के दर्शन के लिए इस मंदिर में आते हैं.
इन मंदिरों के भी करें दर्शन
यह भी पढ़ें
इसके अलावा, तमिलनाडु के श्री पंचमुख आंजनेयर हनुमान, पुणे का डुल्या मारुति मंदिर, गुजरात का श्री कष्टभंजन हनुमान मंदिर और हंपी के यंत्रोद्धारक हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं. इन सभी मंदिरों में हनुमान जयंती के मौके पर विशेष आयोजन किया जाता है.