Advertisement
मां-बाप की किस्मत की चाबी होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, बुढ़ापे का भी बनती हैं सहारा, पति के लिए भी निकलतीं लकी
ये लड़कियां मेहनती और लगनशील भी होती हैं. जो काम ये करने का ठान लेती हैं, उसे पूरा करके ही दम लेती हैं. इनके लिए आधा-अधूरा काम या अधूरी योजनाएं स्वीकार्य नहीं होतीं. इसी वजह से ये अपने परिवार और समाज में एक मिसाल बन जाती हैं.
Advertisement
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 वाली लड़कियां अपने माता-पिता के लिए सच में किस्मत की चाबी जैसी होती हैं. ये लड़कियां अपने परिवार के लिए सुख, समृद्धि और मानसिक शांति लेकर आती हैं.
मां-बाप और पति के लिए लीक होती हैं ये लड़कियां
जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उन्हें मूलांक 2 माना जाता है और इनकी स्वामी ग्रह चंद्रमा है. यही वजह है कि इनका स्वभाव बहुत ही शांत और संवेदनशील होता है. ये लड़कियां सिर्फ अपने माता-पिता के लिए ही नहीं, बल्कि अपने पार्टनर और परिवार के बाकी सदस्यों के लिए भी लकी और भरोसेमंद मानी जाती हैं.
Advertisement
भरोसेमंद और समझदार होती हैं इस मूलांक 2 वाली लड़कियां
Advertisement
मूलांक 2 वाली लड़कियां दिल से काम लेने वाली होती हैं. उनका मन बेहद कोमल और संवेदनशील होता है. किसी की छोटी-सी बात भी इन्हें आहत कर सकती है, लेकिन ये अपने मन की नर्मी के साथ दूसरों की भलाई और सुख-शांति के लिए हमेशा तैयार रहती हैं. अपने परिवार के फैसलों में ये हमेशा सोच-समझकर निर्णय लेती हैं और कभी भी जल्दबाजी में काम नहीं करतीं. यही कारण है कि उनके आसपास के लोग इन्हें भरोसेमंद और समझदार मानते हैं.
ये लड़कियां मेहनती और लगनशील भी होती हैं
Advertisement
ये लड़कियां मेहनती और लगनशील भी होती हैं. जो काम ये करने का ठान लेती हैं, उसे पूरा करके ही दम लेती हैं. इनके लिए आधा-अधूरा काम या अधूरी योजनाएं स्वीकार्य नहीं होतीं. इसी वजह से ये अपने परिवार और समाज में एक मिसाल बन जाती हैं. इनके प्रयास हमेशा फलदायक होते हैं, और लोग इन्हें अपने आसपास रखना पसंद करते हैं.
बुढ़ापे में माता-पिता के लिए सहारा बनती हैं ये लड़कियां
मूलांक 2 वाली लड़कियों का परिवार के प्रति प्यार और स्नेह भी असाधारण होता है. ये अपनी सफलता और कमाई का पूरा लाभ अपने परिवार को पहुंचाती हैं. माता-पिता की छोटी-छोटी जरूरतों और इच्छाओं का ध्यान रखना इन्हें बखूबी आता है. खासकर अपनी मां के साथ गहरा रिश्ता होता है. इनकी देखभाल और प्यार का असर परिवार की खुशियों और समृद्धि पर साफ दिखता है. बुढ़ापे में भी ये अपने माता-पिता के लिए सहारा बनती हैं और उनकी हर जरूरत को पूरा करती हैं.
Advertisement
मूलांक 2 वाली लड़कियों को लग्जरी और आराम पसंद है
यह भी पढ़ें
मूलांक 2 वाली लड़कियां अपने जीवन में लग्जरी और आराम पसंद करती हैं. ये खर्चीली होती हैं, लेकिन उनका खर्च परिवार और दोस्तों की भलाई में भी लगता है. लोग इन्हें सिर्फ उनके स्वभाव ही नहीं, बल्कि उनके मधुर व्यवहार और शांत स्वभाव के कारण भी बहुत पसंद करते हैं. इनकी आवाज़ मीठी और व्यवहार मोहक होता है.