Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

वाराणसी में बम-बम भोले की गूंज, भक्तों ने टेका काशी विश्वनाथ के दर पर मत्था, इतने लाख श्रद्धालुओं ने कर लिए दर्शन

वाराणसी और देवघर में दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी लाइन लगी हैं. काशी विश्वनाथ में बाबा का मोरपंख के साथ शृंगार किया गया और पूरा परिसर ही हर-हर महादेव के जयकारों के उद्घोष से गूंज उठा है.

Loading Ad...

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के साथ देशभर के मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे हैं. भक्त ब्रह्म मुहूर्त से अपने आराध्य के दर्शन के लिए लाइनों में लगे हैं, लेकिन भारी भीड़ देखकर भी भक्तों का जोश कम नहीं हो रहा है. मंदिर कॉरिडोर के चारों ओर गलियों, घाटों और सड़कों से भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मंगला आरती के बाद एक ही घंटे में 30 से 40 हजार भक्तों ने दर्शन कर लिया. इसके बाद से दर्शन का सिलसिला जारी है.

9 बजे तक चार लाख भक्तों ने किए दर्शन 

 सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि 6 बजकर 40 मिनट तक ही 1.60 लाख भक्तों ने दर्शन किया और 7 बजे के बाद दो लाख से पार हो गया. वहीं 9 बजे तक दर्शनार्थियों की संख्या चार लाख हो गई। मंदिर की तरफ से बताया गया कि महाशिवरात्रि पर्व पर 45 घंटे तक स्पर्श दर्शन बंद रहेगा. गंगा घाट से लेकर बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर तक भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. धाम के आसपास हर-हर महादेव का जयकारे गूंज रहे हैं. बाबा के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हैं. इसके साथ ही काशी के सभी मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है.

Loading Ad...

काशी विश्वनाथ में बाबा का मोरपंख के साथ शृंगार किया गया 

Loading Ad...

वाराणसी और देवघर में दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी लाइन लगी हैं. काशी विश्वनाथ में बाबा का मोरपंख के साथ शृंगार किया गया और पूरा परिसर ही हर-हर महादेव के जयकारों के उद्घोष से गूंज उठा है. 

‘लाखों श्रद्धालु आ चुके हैं’

Loading Ad...

मौके पर तैनात डीसीपी गौरव बंसवाल ने कहा, "लाखों श्रद्धालु आ चुके हैं और उनके दर्शन की सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है. भारी भीड़ के कारण, व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए कतारें बनाई गई हैं. घाटों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और नावों से निगरानी की जा रही है.” 

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने क्या कहा?

वहीं पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा, "यह महाशिवरात्रि का पवित्र त्योहार है और कल रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई हैं. सभी पुलिस बल यहां तैनात हैं. मंदिर परिसर के चारों ओर बैरिकेड लगा दिए गए हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है कि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो. निगरानी रखने के लिए 300 कैमरे लगाए गए हैं और दिन बढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती जा रही है. ड्रोन की मदद से भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाया गया है.”

Loading Ad...

बाबा के दर्शन कर क्या बोले श्रद्धालु?

बाबा के दर्शन करने आए श्रद्धालु ने बताया, "हम कल रात यहां पहुंचे और आधी रात के आसपास स्नान करने के बाद कतार में लग गए. हमें सुबह लगभग 4:30 से 5:00 बजे के बीच दर्शन हुए.” एक अन्य श्रद्धालु ने बताया, "आज काशी में खुशहाली ही खुशहाली है; दर्शन के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, लेकिन व्यवस्था बहुत अच्छी है. दर्शन बिना किसी हड़बड़ी के कराए जा रहे हैं. भक्त बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद पाकर बहुत खुश नजर आए. 

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बाबा के प्रेम में रंगे भक्त

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

वही देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बाबा के प्रेम में रंगे भक्त 4 घंटे लाइन में लगकर दर्शन के लिए आ रहे हैं. दर्शन करने आए श्रद्धालु ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में बहुत भीड़ है और चार घंटे से दर्शन के लिए लाइन में लगे हैं, लेकिन मंदिर में व्यवस्था अच्छी की गई है; हर किसी को बाबा पर जल अर्पित करने का मौका दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि मंदिर में दर्शन के लिए डेढ़ लाख से अधिक भक्त आ सकते हैं. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...