Advertisement

Loading Ad...

Chaitra Navratri 5th Day: मां स्कंदमाता की पूजा करने से संतान प्राप्ति के बनते हैं योग, जानें क्या करने से बरसेगी माता रानी की कृपा

मां स्कंदमाता की पूजा से संतान सुख की प्राप्ति होती है और शत्रुओं का नाश होता है. सूर्यमंडल की पालनहार होने के कारण इनकी उपासना करने वाला भक्त तेजस्वी और आकर्षक बनता है. शास्त्रों में इनकी महिमा का वर्णन है कि इनकी भक्ति से भवसागर पार करना सरल हो जाता है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

Loading Ad...

23 मार्च 2026 चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन है.यानि सोमवार को मां स्कंदमाता की पूजा का दिन है.  जो माता पार्वती का मातृत्वपूर्ण स्वरूप हैं. इनकी पूजा करने से संतान सुख, ज्ञान, शक्ति, और आध्यात्मिक विकास की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि आती है.

23 मार्च 2026 का पंचांग

आज 23 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. इस दिन पंचमी का व्रत है.इस दिन लक्ष्मी पंचमी का पर्व मनाया जाता है. यह दिन माता लक्ष्मी की पूजा और धन-समृद्धि की कामना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है. आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है. इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह के 11 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह के 7 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर सुबह 9 बजकर 03 मिनट तक रहेगा.

Loading Ad...

कौन हैं स्कंदमाता?

Loading Ad...


पुराणों के अनुसार, भगवान कार्तिकेय की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है. कमल के आसन पर विराजमान होने से इन्हें पद्मासना देवी के नाम से भी जाना जाता है. चार भुजाओं वाली मां स्कंदमाता अभय मुद्रा में अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं और गोद में छह मुख वाले बाल स्कंद को धारण करती हैं. कमल पुष्प लिए यह देवी शांति, पवित्रता और सकारात्मकता की प्रतीक हैं.

स्कंदमाता की पूजा करने से होती है संतान प्राप्ति?

Loading Ad...


मां स्कंदमाता की पूजा से संतान सुख की प्राप्ति होती है और शत्रुओं का नाश होता है. सूर्यमंडल की पालनहार होने के कारण इनकी उपासना करने वाला भक्त तेजस्वी और आकर्षक बनता है. शास्त्रों में इनकी महिमा का वर्णन है कि इनकी भक्ति से भवसागर पार करना सरल हो जाता है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

मां स्कंदमाता की कृपा पाने के लिए ऐसे करें पूज


माता की विधि-विधान से पूजा करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें, साफ वस्त्र पहनें और हो सके तो पीले वस्त्र धारण करें, जो शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है. माता की चौकी को साफ करें. इसके बाद गंगाजल का छिड़काव करें. उन्हें पान, सुपारी, फूल, फल, अक्षत आदि अर्पित करें. इसके साथ ही श्रृंगार का सामान भी चढ़ाएं, जिसमें लाल चुनरी, सिंदूर, अक्षत, लाल पुष्प जैसे गुड़हल, चंदन, रोली आदि शामिल हों. फिर, मिठाई का भोग लगाएं. स्कंदमाता की कथा का पाठ करें और उनके मंत्रों का जाप करें. इसके बाद मां दुर्गा की आरती करें और आचमन कर पूरे घर में आरती दिखाना न भूलें. अंत में प्रसाद ग्रहण करें, जिससे संतान और स्वास्थ्य संबंधी बाधाएं दूर होती हैं.

Loading Ad...

मां को ये भोग लगाने से प्राप्त होगा आशीर्वाद

मां स्कंदमाता को पीले रंग की मिठाई का भोग लगा सकते हैं. मां बेसन के लड्डू, केसर की खीर या फिर कोई अन्य पीली मिठाई अर्पित कर सकते हैं.  ऐसा करने से आपको मां का आशीर्वाद प्राप्त होगा. 

क्यों आवश्यक है मां स्कंदमाता की पूजा?

Loading Ad...


मां स्कंदमाता की आराधना मन को एकाग्र और पवित्र बनाती है. यह पावन दिन भक्तों के लिए आध्यात्मिक उन्नति और सुख-समृद्धि का अवसर लेकर आता है. मां की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है. इसलिए आज नवरात्रि के पाचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा जरूर करें. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...