Advertisement
चैत्र नवरात्र: पालकी पर आगमन और हाथी पर प्रस्थान, जानें भविष्य के लिए क्या हैं संकेत
सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा के वाहन का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यह आगामी घटनाओं का पूर्व संकेत देता है. इस बार मां जगदम्बा का आगमन गुरुवार को 'पालकी' पर हुआ है, जबकि प्रस्थान शुक्रवार को 'गज' (हाथी) पर होगा. शास्त्रों के अनुसार, देवी का पालकी पर आगमन शुभ नहीं माना जाता है.
Advertisement
देशभर में प्रतिवर्ष दो बार आदिशक्ति मां भवानी के नौ रूपों की विशेष उपासना की जाती है. आध्यात्मिक दृष्टि से चैत्र और शारदीय नवरात्र, दोनों का ही अत्यधिक महत्व है. इस साल 19 मार्च से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हुआ और श्रद्धापूर्वक देवी के विभिन्न स्वरूपों का पूजन किया जा रहा है. नवरात्रि न केवल हिंदू नव-वर्ष के आगमन का प्रतीक है, बल्कि माता रानी के आगमन की सवारी और विशिष्ट 'वार' (दिन) के अनुसार भविष्य के शुभाशुभ संकेतों का आधार भी है.
माता रानी का पालकी पर आगमन नहीं शुभ
सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा के वाहन का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यह आगामी घटनाओं का पूर्व संकेत देता है. इस बार मां जगदम्बा का आगमन गुरुवार को 'पालकी' पर हुआ है, जबकि प्रस्थान शुक्रवार को 'गज' (हाथी) पर होगा. शास्त्रों के अनुसार, देवी का पालकी पर आगमन शुभ नहीं माना जाता है. यह प्राकृतिक आपदाओं या अप्रिय घटनाओं का संकेत देता है, जो आने वाले समय में चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं.
Advertisement
गुरुवार के दिन आगमन से जोड़कर भी इसे सावधानी और आर्थिक चुनौतियों का संकेत माना जा रहा है. शास्त्रों की मानें तो यह प्राकृतिक आपदा, उपद्रव, दंगे और जन हानि का संकेत है.
Advertisement
मां का हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करना कैसा होता है?
वहीं मां हाथी पर सवार होकर शुक्रवार को प्रस्थान करेंगी. मां का हाथी पर आना और जाना दोनों ही शुभ माना जाता है. हाथी स्थिरता और सुख-संपत्ति का संकेत देता है. यह जीवन में सकारात्मता और बदलाव का प्रतीक भी माना जाता है. ऐसे में यह साल अप्रिय घटनाओं के साथ-साथ स्थिरता की संभावना भी रखता है.
Advertisement
2025 में शारदीय नवरात्रि में मां का आगमन हाथी पर हुआ था
साल 2025 में शारदीय नवरात्रि में मां का आगमन हाथी पर हुआ था, लेकिन प्रस्थान गुरुवार के दिन भक्तों के कंधे पर हुआ था. यह दोनों ही शुभता और संतुलन का प्रतीक थे.
वार के हिसाब से मां का प्रस्थान बहुत मायने रखता है
Advertisement
बता दें कि वार के हिसाब से मां का प्रस्थान बहुत मायने रखता है. जैसे अगर मां रविवार और सोमवार के दिन प्रस्थान करती है, तो उनकी सवारी भैंसे पर होती है, जो बिल्कुल भी शुभ नहीं होता. भैंसा रोग और शोक का प्रतीक होता है. वहीं अगर मां मंगलवार और शनिवार के दिन प्रस्थान करती है, तो उनकी सवारी मुर्गा होती है, जिसे महामारी और जनहानि का संकेत माना जाता है.
यह भी पढ़ें
अगर मां बुधवार और शुक्रवार के दिन प्रस्थान करती है, तो मां की सवारी हाथी होता है, जो सुख और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. इसके साथ ही अगर प्रस्थान गुरुवार को होता है, तो मां की सवारी मनुष्य होती है. माना जाता है कि मां अपने भक्त के कंधे पर सवार होकर जाती है. यह भी शुभ माना जाता है.