Advertisement
‘भगवान का कॉल आया था, स्वर्ग पहुंचा दिया…’, माता-पिता को मारकर बोला आरोपी, हैरान रह गई पुलिस
पुलिस ने आरोपी अजीश को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी बेटे ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए.
Advertisement
केरल के इडुक्की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 29 साल के बेटे ने अपने माता-पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कहा कि उसे भगवान का कॉल आया था इसलिए उसने मां-बाप को स्वर्ग में भेज दिया.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अजीश नशे का आदी था. नशा मुक्ति केंद्र में उसका कई दिनों तक इलाज भी चला था, लेकिन वहां से लौटने के बाद वह अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा करता था. गुस्से-गुस्से में उसने एक दिन मां वालसम्मा और पिता एंटनी पर चाकू से कई बार वार किए. जिससे दोनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
रिश्तेदार को भेजे घायल मां-बाप के वीडियो
Advertisement
पुलिस ने आरोपी अजीश को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी बेटे ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए. पुलिस के मुताबिक, माता-पिता को चाकू मारने के बाद अजीश ने उनके घायल हालत में तड़पते हुए वीडियो एक रिश्तेदार को भेजे थे. रिश्तेदार ने किसी तरह से यह बात पड़ोसियों और पादरी तक पहुंचाई. ये लोग आनन-फानन में एंटनी के घर पहुंचे लेकिन तब तक दंपत्ति की मौत हो चुकी थी.
Advertisement
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, आरोपी अजीश ने गिरफ्तारी में अपना गुनाह कबूल किया. उसने पुलिस को बताया कि उसके पास भगवान का फोन आया था. उसने कुछ बात की और इसके बाद उसने अपने माता-पिता को स्वर्ग भेज दिया है.
यह भी पढ़ें- रिश्तों पर भारी समाज का डर…! शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई बेटी तो पिता ने नदी में डुबोकर की हत्या, फिर छुए पैर
Advertisement
यह भी पढ़ें
बताया जा रहा है वारदात के समय अजीश की दादी भी घर पर थी. हालांकि आरोपी ने दादी को कोई चोट नहीं पहुंचाई. पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग को देखने और सुनने में दिक्कत थी. पुलिस ने अजीश पर हत्या का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया. इसके बाद सजा के लिए आगे की कार्रवाई शुरू हो गई.