Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सबूत मिटाने से लेकर लाश को ठिकाने लगाने तक… ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने AI से पूछे ये सवाल, हिस्ट्री देख पुलिस भी दंग

बेंगलुरु में गर्लफ्रेंड के परिवार को खत्म करने वाले कैनेथ ने वारदात से पहले AI से कई सवाल पूछे थे. जिसमें उसने हत्या के बाद बचने और लाश को ठिकाने के बारे में भी पूछा था.

Image Source- Representative image/Canva
Loading Ad...

टेक्नोलॉजी जहां लाइफ को आसान बनाती है वहीं कभी-कभी उसका ज्यादा और आसान इस्तेमाल खतरनाक भी साबित हो सकता है, क्योंकि आज कल इसका इस्तेमाल जघन्य अपराध को अंजाम देने के तरीके खोजने के लिए भी किया जा रहा है. बेंगलुरु में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने AI साजिश के एंगल की जांच करते हुए बड़ा खुलासा किया है. जिसमें आरोपी ने हत्या से लेकर शव को ठिकाने तक के बारे में AI से जानकारी ली थी. 

दरअसल, बेंगलुरु के आरकेपुरम इलाके के एक अपार्टमेंट में मां-बेटी और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी कैनेथ को अरेस्ट किया था. कैनेथ, परिवार की बड़ी बेटी का लिव इन पार्टनर था. जिसने पैसों के लालच में तीन लोगों को मार डाला. पुलिस पूछताछ में कैनेथ ने खुलासा किया है कि कैसे उसने वारदात को अंजाम देने के लिए AI का सहारा लिया था. 

कातिल ने AI से क्या-क्या पूछा? 

Loading Ad...

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के मुताबिक बताया गया है, कैनेथ ने AI से कई ऐसे सवाल पूछे, जिनके तार वारदात से जुड़े हैं. हालांकि उसने यह सवाल सीधे-सीधे नहीं पूछे थोड़ा घुमा फिराकर AI से जानकारी ली. जैसे कैनेथ ने पूछा, अगर घर में चोर घुस आएं तो उनसे कैसे निपटा जाए? कौन-कौन से हथियार इस्तेमाल किए जा सकते हैं? किसी घुसपैठिये पर हमला करने का सबसे प्रभावी तरीका क्या हो सकता है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत, तुरंत सरेंडर करने का आदेश

पुलिस के मुताबिक, कैनेथ ने Google Gemini का इस्तेमाल किया था. उसने काल्पनिक स्थितियां बनाईं और हथियारों, शव को जलाने के तरीके, बिना मोबाइल फोन के रहने और इस तरह के कई सब्जेक्ट के बारे में जानकारी जुटाई. पूछताछ में यह भी सामने आया कि कैनेथ तीनों शवों को भट्टी में जलाकर तमाम सबूत मिटाना चाहता था. 

Loading Ad...

क्यों रची गर्लफ्रेंड के परिवार की हत्या की साजिश?

पुलिस का दावा है कि कैनेथ लंबे समय से इस वारदात की योजना बना रहा था. वह क्लाउड किचन शुरू करना चाहता था. जिसके लिए उसकी नजर गर्लफ्रेंड के पैसों पर थी. क्योंकि वह अपने परिवार की भी आर्थिक मदद करती थी. कैनेथ को लगता था कि उसकी गर्लफ्रेंड के माता-पिता नहीं रहेंगे तो उससे पैसों की मांग बंद हो जाएगी और उसे पैसे नहीं देने पड़ेंगे. इसी सोच के साथ कैनेथ ने गर्लफ्रेंड के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी. पुलिस ने कैनेथ के साथ गर्लफ्रेंड को भी अरेस्ट कर लिया. क्योंकि वारदात के बाद दोनों ही फरार हो गए थे.

यह भी पढ़ें

 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...