जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आतंकी से शादी करने की चाह, प्यार में बन गई जैश-ए-मोहम्मद की स्लीपर सेल, जयपुर से पकड़ी गई बबीता पर बड़ा खुलासा

ATS के इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया, पाकिस्तान अब अपने खतरनाक इरादों को अंजाम देने के लिए महिलाओं का ब्रेनवॉश कर रहा है.

Author
23 Jun 2026
( Updated: 23 Jun 2026
01:52 PM )
आतंकी से शादी करने की चाह, प्यार में बन गई जैश-ए-मोहम्मद की स्लीपर सेल, जयपुर से पकड़ी गई बबीता पर बड़ा खुलासा
Image Source- Representational Image/Social Media
Advertisement

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है. यहां जैश ए मोहम्मद की महिला आतंकी को अरेस्ट किया गया है. जयपुर की बबीता धाकड़ पाकिस्तान के लिए काम करती थी और वह बबीता से खदीजा बन गई थी. ATS के इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया, पाकिस्तान अपने खतरनाक इरादों को अंजाम देने के लिए महिलाओं का ब्रेनवॉश कर रहा है. 

आतंकवाद विरोधी एक बड़े अभियान में राजस्थान आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने सैन्य खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक स्लीपर सेल से कथित तौर पर जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान बबीता धाकड़ के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर 'खदीजा' बन गई थी. 

जैश-ए-मोहम्मद से कैसे जुड़ी बबीता? 

शुरुआती जांच के मुताबिक, बबीता कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लिकेशन के माध्यम से JEM हैंडलर्स के संपर्क में थी. 

Advertisement

वह उन ऑनलाइन समूहों और प्रोफाइलों के संपर्क में आई थी, जिन पर चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने और युवाओं को ब्रेनवॉश कर जिहादी बनाता था. बताया जा रहा है बबीता जैश के हैंडलर्स से इस कदर प्रभावित थी कि वह कलमा पढ़ने लगी थी. उसकी इच्छा पाकिस्तान जाने की भी थी. 

बताया जा रहा है बबीता एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए पाकिस्तान के एक खास शख्स जो जैश का आतंकी था अबू उबैदाह से बात करती थी. दोनों ने ऑनलाइन निकाह भी कर लिया था. अबू उबैदाह से मिलने के लिए वह पाकिस्तान जाना चाहती थी, उधर अबू भी बबीता को पाकिस्तान बुलाने की पूरी तैयारी कर चुका था. 

अधिकारियों का दावा है कि अबू उबैदाह ने उसे आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार कर लिया था. वह पूरी तरह इस्लामिक कट्टरवाद में फंस चुकी थी. इसमें प्रेमजाल का एंगल भी सामने आ रहा है. बताया जा रहा है बबीता को नेपाल, सऊदी अरब, UAE के रास्ते पाकिस्तान बुलाने की तैयारी थी, लेकिन ATS ने उससे पहले ही पूरे रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया. 

Advertisement

पति से अनबन, पाकिस्तान से संपर्क 

बताया जा रहा है बबती धाकड़ राजस्थान के गंगापुर सिटी की रहने वाली थी. पति से विवाद के बाद वह माता-पिता और भाई के के साथ जयपुर में रह रही थी. इसी बीच वह सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर जैश ए मोहम्मद के संपर्क में आई. अबू उबैदाह से बातचीत होने के बाद वह कथित तौर पर उसके प्यार में फंस गई. उससे वह इतनी प्रभावित हो गई कि आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना भी बना डाली. 

ATS ने बबीता का फोन जब्त कर खंगाला तो उसके फोन में संदिग्ध फेसबुक अकाउंट से लॉगिन किया गया था. इस अकाउंट में ज्यादातर हथियार, पाकिस्तानी लोगों से फ्रेंडशिप, विदेशी प्रोफाइल से कनेक्शन मिला. उसकी फ्रेंडलिस्ट में जैश ए मोहम्मद का झंडा लगा प्रोफाइल भी मिला. जिससे पुलिस का शक उस पर बढ़ गया. 

वहीं, वह रातभर संदिग्ध नंबरों पर मैसेज से बात करती थी. ये नंबर अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जुड़े थे. ATS को ये भी पता चला है कि भारत में महिला आतंकियों को तैयार करने के लिए 'जमात-उल-मुमिनात' नाम से एक समर्पित महिला विंग की शुरुआत भी की गई है. जिसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिलाओं की भर्ती और उन्हें कट्टरपंथी बनाना शामिल है. 

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान परस्त साजिश की खुली पोल! ISI का संदिग्ध स्लीपर सेल अरेस्ट, टारगेट किलिंग से जुड़ रहे तार

Advertisement

यह भी पढ़ें

संगठन 'जमात-उल-मुमिनात' का मकसद महिलाओं और युवा लड़कियों की पहचान करना, उन्हें प्रभावित करना और स्लीपर सेल के सदस्यों के रूप में भर्ती करना है. दावा है कि बबीता इस नेटवर्क की एक अहम कड़ी बन गई थी. सैन्य खुफिया और राजस्थान ATS की संयुक्त टीमें फिलहाल बबीता से पूछताछ कर रही हैं. यह मामला महिलाओं को निशाना बनाकर कट्टरता और भर्ती के बदलते तरीकों को उजागर करता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें