छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान परस्त साजिश की खुली पोल! ISI का संदिग्ध स्लीपर सेल अरेस्ट, टारगेट किलिंग से जुड़ रहे तार
सेवक सिंह पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है. वह जांजगीर-चांपा में किराए पर रह रहा था. उस पर देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है.
Follow Us:
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े संदिग्ध स्लीपर सेल को अरेस्ट किया गया है. आरोपी की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है. पुलिस किराएदारों के सत्यापन के लिए अलकतरा इलाके में पहुंची थी, वेरिफिकेशन के दौरान पुलिस ने उसकी संदिग्ध भूमिका पाई.
सेवक सिंह पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है. वह जांजगीर-चांपा में किराए पर रह रहा था. उस पर देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. सेवक सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर के पास गांव में रहता है.
पुलिस ने क्या खुलासा किया?
पुलिस को सेवक सिंह पर शक पूछताछ के दौरान ही हो गया था. टीम ने उसका मोबाइल खंगाला, जिसमें पता चला कि वह पाकिस्तान और सऊदी अरब के नंबरों पर संपर्क में है, जो ISI से जुड़े थे.
पुलिस के मुताबिक, सेवक सिंह वॉट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ISI से जुड़ा था. पुलिस को शक है कि उसने छत्तीसगढ़ के कुछ महत्वपूर्ण लोगों, संवेदनशील जगहों, लोकेशन, वाहनों के नंबर और फोटो-वीडियो जैसी जानकारियां साझा किए होंगे. बताया जा रहा है आरोपी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वह पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान स्थित ISI समर्थित गैंग से जुड़े व्यक्तियों के संपर्क में था.
टारगेट किलिंग की थी साजिश!
फिलहाल पुलिस आरोपी के पास मिले डिजिटल सबूत, वॉट्सएप चैट, वीडियो कॉल के रिकॉर्ड और कॉल रिकॉर्डिंग की गहनता से जांच कर रही है. बताया जा रहा है आरोपी को पाकिस्तान से हथियार सप्लाई का इंतजार था, इसके बाद वह टारगेट किलिंग जैसे अपराध को अंजाम दे सकता था.
यह भी पढ़ें- ‘अपनी गिरेबां में झांके…’, वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद पर दखलअंदाजी पाक को पड़ी भारी, भारत ने दिया दो टूक जवाब
हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि पूरी जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी. सेवक सिंह के खिलाफ अकलतरा थाने में BNS की धारा 152 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं, इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं. जांच के बाद पुलिस कई गंभीर खुलासे कर सकती है.
यह भी पढ़ें