जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘तिलक लगाना और पूजा…’, गरबा-डांडिया में मुस्लिमों की एंट्री पर गर्माई सियासत, BJP विधायक ने रख दी बड़ी शर्त

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने भी नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया उत्सवों में मुस्लिमों की एंट्री बैन करने की बात कही थी.

Author
20 Sep 2026
( Updated: 20 Sep 2026
08:08 PM )
‘तिलक लगाना और पूजा…’, गरबा-डांडिया में मुस्लिमों की एंट्री पर गर्माई सियासत, BJP विधायक ने रख दी बड़ी शर्त
Image Source- File Photo/IANS
Advertisement

नवरात्रि शुरू होने से पहले महाराष्ट्र में गरबा उत्सव में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर सियासत तेज हो गई है. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने गरबा में मुस्लिमों की एंट्री का विरोध किया था. अब BJP विधायक ने इसे लेकर बड़ा बयान दे दिया. 

BJP विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि मुस्लिम गरबा उत्सव का हिस्सा बन सकते हैं, बशर्ते उन्हें तिलक लगाना होगा और देवी की पूजा करनी होगी. संजय उपाध्यान ने यह भी कहा, 

‘इस बार गरबा में मुस्लिमों की एंट्री नहीं होगी. जो लोग गरबा में आना चाहते हैं, वे अपनी पत्नी, बहन और बेटी के साथ आएं. साथ ही रखी गई शर्तों का पालन भी करें. गरबा स्थल लव जिहाद की जगह नहीं.’

मंत्री नितेश राणे ने क्या कहा था? 

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने भी नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया उत्सवों में मुस्लिमों की एंट्री बैन करने की बात कही थी. उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा था- कुछ मुस्लिम युवक हिंदू नाम बताकर या हिंदू होने का ढोंग करके गरबा कार्यक्रमों में प्रवेश करते हैं, माथे पर तिलक लगाते हैं. हिंदू लड़कियों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं. उन्होंने इसे 'लव जिहाद' का खतरा बताते हुए हिंदू लड़कियों की सुरक्षा के लिए मुसलमानों को गरबा कार्यक्रमों में एंट्री न देने की मांग की थी. 

Advertisement

विश्व हिंदू परिषद और BJP सांसद गोपाल शेट्टी ने भी उनके इस विचार का समर्थन किया था. हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने इस पर असहमति जताई थी. उन्होंने कहा था, मुझे नहीं पता नितेश राणे ने ऐसा क्यों कहा, चाहे गरबा हो, नवरात्रि हो, ये अपने बहुत ही सुंदर फ़ेस्टिवल्स हैं, जो जग प्रसिद्ध हैं, लोग इसे पसंद करते हैं. आस्था, श्रद्धा से कोई भी आना चाहे, चाहे अपनी फ़ैमिलीज़ को लेकर आना चाहे, तो मुझे लगता है कि जाति-धर्म का उसमें भेद नहीं रहना चाहिए.’

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- जब लंदन में नदी किनारे हुई गंगा आरती, विदेश में दिखा काशी-हरिद्वार जैसा अद्भुत नजारा, Viral हुआ Video

अमृता फडणवीस ने गरबा आयोजन स्थलों पर आई कार्ड चेक करवाने की मांग का समर्थन किया था. इस साल 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्र हैं और इस दौरान महाराष्ट्र, गुजरात समेत देशभर में डांडिया, गरबा महोत्सव होगा. ये पहला मौका नहीं है जब नवरात्रि से पहले गरबा और डांडिया महोत्सव में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर सियासत गर्माई है. इससे पहले भी VHP और अन्य हिंदू संगठन ऐसी मांग करते रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें