जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

TMC दफ्तर में कहां से आए करोड़ों रुपए? नोटों की गड्डियां बरामद, CM सुवेंदु ने कहा- बड़े भ्रष्टाचार का छोटा सा हिस्सा

TMC दफ्तर में मिले करोड़ों कैश के बाद सियासत गर्मा गई है. CM सुवेंदु ने इसे ममता राज के भ्रष्टाचार की तस्वीर बताई, तो अभिषेक बनर्जी ने साजिश करार दिया.

Author
05 Nov 2026
( Updated: 05 Nov 2026
01:39 PM )
TMC दफ्तर में कहां से आए करोड़ों रुपए? नोटों की गड्डियां बरामद, CM सुवेंदु ने कहा- बड़े भ्रष्टाचार का छोटा सा हिस्सा
Image Source- IANS
Advertisement

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में पुलिस ने सरिशा स्थित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक पार्टी कार्यालय से 1 करोड़ 2 लाख 79 हजार रुपए बरामद किए हैं. इसके बाद बंगाल की सियासत फिर गर्मा गई. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इसे ममता बनर्जी के भ्रष्टाचार का एक हिस्सा बताया तो TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने इसे साजिश करार दिया. 

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि यह रकम वास्तव में पुलिस ने वहां रखी थी. उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यालय में जानबूझकर नगदी रखी गई थी. 6 महीने पहले भारतीय जनता पार्टी समर्थित गुंडों ने इस कार्यालय में तोड़फोड़ की थी. 

पुलिस ने क्या बताया? 

डायमंड हार्बर पुलिस ने दावा किया है कि अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय से पूछताछ के दौरान सरिशा पार्टी कार्यालय में भारी मात्रा में कैश होने की जानकारी मिली. सुमित रॉय अभी पुलिस हिरासत में हैं, उन पर करोड़ों के गबन का आरोप है. इस दावों को खारिज करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा,

‘6 महीने पहले BJP के गुंडों की तोड़ी गई जगह पर जानबूझकर फर्जी और मनगढ़ंत सबूत रखना, न्याय को बाधित करने, जांच में हेरफेर करने और कानूनी तंत्र का दुरुपयोग करने की एक बेशर्म कोशिश है.’

Advertisement

अभिषेक बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में चेतावनी दी कि जिन्होंने उस जगह पर नगदी रखवाई है. अंततः जवाबदेह ठहराया जाएगा. इस खतरनाक साजिश को रचने वालों और उनके इशारे पर काम करने वालों के लिए यह एक साफ चेतावनी है. आप हर तरह की जालसाजी, हेरफेर और सत्ता के दुरुपयोग के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे.’

उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी चेतावनी दी कि वे राजनीतिक संरक्षण और अपने आधिकारिक पद या पुलिस शक्तियों के दुरुपयोग को कानूनी कार्रवाई से बचने का जरिया न समझें. 

यह भी पढ़ें- जज पर सोशल मीडिया पोस्ट करना पड़ा भारी! CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई को मंजूरी

अभी यह साफ नहीं है कि इतनी बड़ी रकम तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में क्यों रखी गई थी और यह कहां से आई. पुलिस इस पैसे के स्रोत के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इसका संबंध कालीतला-अशुती पुलिस स्टेशन में दर्ज मिट्टी चोरी के मामले से है. 

CM सुवेंदु ने साधा निशाना

Advertisement

वहीं, इस मामले को लेकर CM सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को घेरा. उन्होंने कहा, यह पैसा उनके(ममता-अभिषेक) लिए यह कुछ भी नहीं है. यह उनकी रोज की कमाई थी. CM सुवेंदु कहते हैं, 

यह भी पढ़ें

‘उन्होंने बहुत सारा पैसा जमा किया गया है, इतनी रकम है कि उन्हें यह भी याद नहीं कि पैसा कहां रखा है.’

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें