Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, प्रवेश पत्र दिखाने पर अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी 50 फीसदी की छूट

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है. इस सिलसिले में सीएम योगी की ओर से इसको लेकर बड़ा ऐलान किया गया है. परीक्षा के तीनों दिन एडमिट कार्ड दिखाने पर 50% तक की छूट मिलेगी.

Image Source: IANS
Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के विभिन्न जनपदों में आवागमन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

दो पालियों में आयोजित की जा रही परीक्षा

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 08, 09 एवं 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा में लगभग 29 लाख अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है.

Loading Ad...

मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत रियायती किराए का लाभ प्राप्त कर सकेंगे. यह व्यवस्था परीक्षा अवधि के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लागू रहेगी.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और अनुकूल वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके.

Loading Ad...

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रमोशन बोर्ड की ओर से पूरे उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के 32,679 पदों के लिए 8, 9 और 10 जून को लिखित परीक्षा आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न होने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है.  लखनऊ के हजरतगंज स्थित नेशनल पीजी कॉलेज सेंटर पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत पड़ोसी राज्यों के उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए.

भर्ती परीक्षा में इंतजाम देख गदगद हुए अभ्यर्थी

Loading Ad...

परीक्षा में देने आए एक अभ्यर्थी ने कहा कि मैं पिछले तीन वर्ष से तैयारी कर रहा हूं. परीक्षा केंद्र पर इंतजाम अच्छे हैं और सीसीटीवी कैमरे लगाना एक अच्छा कदम है. एक और अभ्यर्थी ने कहा कि मैं दो वर्ष से तैयारी कर रहा हूं.

अमेठी प्रशासन की ओर से पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयारी की गई. 12 केंद्रों पर लगभग 28,000 उम्मीदवार परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल-मुक्त परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

वाराणसी के 50 केंद्रों पर दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसमें लगभग 1,32,192 उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है. गोरखपुर में 44 केंद्र बनाए गए हैं. इस परीक्षा में कुल 1,16,784 उम्मीदवार शामिल होंगे.

Loading Ad...

वाराणसी में परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी ने कहा कि परीक्षा में बहुत ज्यादा कॉम्पिटिशन है और उम्मीदवारों के मन में हमेशा पेपर लीक होने की चिंता बनी रहती है. बीते 5 वर्ष से तैयारी कर रहा हूं; काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.

एक और अभ्यर्थी ने कहा कि तैयारी तो खास तरीके से करनी पड़ती है. पेपर लीक का डर मन में बैठा रहते है. अच्छे से तैयारी की है. एक दूसरे अभ्यर्थी ने कहा कि यह मेरा दूसरा प्रयास है. तैयारी अच्छी है. पेपर लीक का डर मन में बना रहता है, क्योंकि अभी नीट का पेपर लीक हुआ है. कॉम्पिटिशन बहुत है, क्योंकि अन्य राज्यों के भी अभ्यर्थी शामिल होते हैं.

'व्यवस्था काफी चुस्त है, पेपर लीक का चांस नहीं'

Loading Ad...

एक और अभ्यर्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेपर लीक होने का चांस नहीं है, क्योंकि यहां व्यवस्था काफी चुस्त रहती है. एसीपी अपूर्व पांडे ने बताया कैंट इलाके में काफी ज्यादा परीक्षा केंद्र हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए सभी को ब्रीफ किया गया है. परीक्षा में किसी भी तरह का व्यवधान न आने पाए, इसको भी सुनिश्चित करना है.

'कड़ी चेकिंग है, व्यवस्था काफी टाइट है'

प्रयागराज में परीक्षा देने आए अभ्यर्थी ने कहा कि तैयारी काफी अच्छे तरीके से की गई है. एक और अभ्यर्थी ने कहा कि यहां व्यवस्था ठीक की गई है. इलेक्ट्रॉनिक सामान को अंदर ले जाना मना है. प्रशासन काफी टाइट है. एक दूसरे अभ्यर्थी ने कहा कि कड़ी चेकिंग की जा रही है, व्यवस्था अच्छे तरीके से की गई है.

Loading Ad...

मैनपुरी में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है और यह 9 और 10 तारीख को भी जारी रहेगी. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...