Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

World EV Day: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की धूम, 1 करोड़ का आंकड़ा पार; 79% की रफ्तार से बढ़ रहा बाजार

World EV Day: वर्ल्ड ईवी डे पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ, हरित और अधिक आत्मनिर्भर भविष्य के परिवर्तनकारी विजन को दर्शाती है.

Image source: IANS
Loading Ad...

World EV Day: पूरी दुनिया में बुधवार को 'वर्ल्ड ईवी डे' मनाया जा रहा है और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की तरफ फोकस होने के कारण भारत में भी तेजी इलेक्ट्रिक वाहन बढ़ रहे हैं और देश में अब तक एक करोड़ से ज्यादा ईवी वाहनों की बिक्री हो चुकी है और यह मार्केट बीते 12 वर्षों में 79 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर से बढ़ा है.

पीएम मोदी के विजन को दर्शाती भारत की ई-मोबिलिटी यात्रा

वर्ल्ड ईवी डे पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ, हरित और अधिक आत्मनिर्भर भविष्य के परिवर्तनकारी विजन को दर्शाती है.उन्होंने पोस्ट में आगे कहा कि 1.01 करोड़ से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बिकने के साथ, पूरे देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने की रफ्तार बढ़ रही है.

Loading Ad...

PM ई-ड्राइव के जरिए ईवी को मिल रहा बढ़ावा

Loading Ad...

देश में ईवी को बढ़ाने में केंद्र सरकार की 'पीएम ई-ड्राइव' जैसी स्कीमें अहम भूमिका निभा रही हैं. इस स्कीम के अंतर्गत अब तक 28.63 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी गई है. इसमें 25.88 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 2.75 लाख इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और 53 ई-ट्रक शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, "भारी उद्योग मंत्रालय पीएम ई-ड्राइव जैसी पहलों के जरिए इस बदलाव को आगे बढ़ा रहा है. इस पहल के तहत अब तक 28.63 लाख ईवी को मदद मिली है, जिनमें 25.88 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और 2.75 लाख इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर शामिल हैं."

7-सीटर कार वालों के लिए खुशखबरी! FASTag Annual Pass को लेकर NHAI का बड़ा अपडेट

Loading Ad...

1 करोड़ से ज्यादा ईवी की बिक्री

मंत्रालय के मुताबिक, वित्त वर्ष 2011-12 से सितंबर 2026 तक देश में कुल 1,01,58,449 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है.अकेले वित्त वर्ष 2025-26 में 25,45,622 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जो कि किसी एक वर्ष में दर्ज किया गया अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

विकसित भारत 2047 के लिए मजबूत होगा ईवी इकोसिस्टम

Loading Ad...

पोस्ट के अंत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे हम 'विकसित भारत 2047' की ओर बढ़ रहे हैं, भारी उद्योग मंत्रालय भारत के ईवी इकोसिस्टम को मजबूत करने, क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने और ग्लोबल स्तर पर कॉम्पिटिटिव, टेक्नोलॉजी-आधारित ऑटोमोटिव इंडस्ट्री बनाने के लिए प्रतिबद्ध है....

यह भी पढ़ें

Input - IANS

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...