Advertisement
IPO के जश्न में अचानक भावुक हुए मुकेश अंबानी, आखिर बच्चों ने ऐसा क्या कहा कि छलक पड़े आंसू?
IPO Listing Ceremony: जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग के बीच मुकेश अंबानी अपने बच्चों अनंत और ईशा की बातें सुनकर भावुक हो गए..बुधवार को जियो आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग हुई... इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दिया है...
Advertisement
IPO Listing Ceremony: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को आपने अक्सर बड़े बिजनेस इवेंट्स में आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखते देखा होगा... लेकिन Jio प्लेटफॉर्म्स की आईपीओ लिस्टिंग सेरेमनी (IPO Listing Ceremony) के दौरान एक ऐसा मूमेंट आया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया.. अपने बच्चों ईशा अंबानी और अनंत अंबानी को परिवार, पिता के संघर्ष और जियो (JIO) के सफर के बारे मे बात करते सुन कर मुकेश अंबानी भावुक हो गए. उनकी आंखों में आंसू आ गए...यह पल सिर्फ एक कारोबारी उपलब्धि का नहीं, बल्कि एक पिता के लिए गर्व और भावनाओं से भरा हुआ भी था... इस कार्यक्रम में ईशा और अनंत ने बताया कि जियो की सफलता के पीछे सिर्फ कारोबार और आंकड़े नहीं, बल्कि परिवार की सोच, सालों की मेहनत और करोड़ों ग्राहकों का भरोसा भी है.. दोनों ने अपने पिता और परिवार से मिले संस्कारों को याद करते हुए कंपनी के सफर की कई अहम बातें साझा कीं..
ईशा अंबानी ने याद किए पिता के पुराने दिन
रिलायंस रिटेल वेंचर्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने अपने संबोधन में पिता मुकेश अंबानी से जुड़ी एक पुरानी याद साझा की. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले परिवार के साथ डिनर के दौरान मुकेश अंबानी ने साल 1977 के अपने अनुभव सुनाए थे.. उस समय वह महज 20 साल के थे और रिलायंस के पहले पब्लिक ऑफरिंग से जुड़े काम में शामिल थे.. यह वही दौर था, जब उनके दादा धीरूभाई अंबानी ने आम लोगों को कंपनी से जोड़ने का सपना देखा था..
Advertisement
Speech by Shri Anant Ambani, Director, Jio Platforms, at the listing ceremony of JPL IPO https://t.co/KiShhOhJnV
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 28, 2026Advertisement
Loading Ad...
ईशा ने जियो की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि कंपनी ने करीब 15.5 अरब डॉलर का राजस्व और लगभग 8 अरब डॉलर की वास्तविक कमाई दर्ज की... महज 10 साल में इस मुकाम तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि है.. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इन आंकड़ों के पीछे असली ताकत जियो के ग्राहक हैं...उन्होंने ग्राहकों का आभार जताते हुए कहा, ‘जियो आपने बनाया.. आपने इसे अपनाया..’
Miss Isha Ambani speaks about her father, the Hon’ble Shri Mukesh Dhirubhai Ambani, his visionary leadership, and his transformative impact on India’s digital landscape at the Jio Platforms Limited listing ceremony. #ThankYouIndia #JioAapneBanaya #JioIPO https://t.co/ApdcX6e5Qc
— Reliance Jio (@reliancejio) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 28, 2026Advertisement
Loading Ad...
ईशा ने अपने भाई और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी की मेहनत की भी सराहना की.. उन्होंने कहा कि जियो के सफर के पिछले 13 वर्षों में आकाश शायद ही कभी आधी रात से पहले घर आए हों...ईशा ने कहा कि उन्हें आकाश की बहन होने पर बेहद गर्व है.,
अनंत अंबानी बोले- कारोबार मेरे लिए पूजा है
कार्यक्रम में अनंत अंबानी ने भी अपनी बात रखी और जियो पर भरोसा करने वाले लोगों को इस सफलता का श्रेय दिया.. अनंत ने कहा, ”एक्सचेंज में बजने वाली घंटी मेरे लिए मंदिर की घंटी जैसी होगी क्योंकि मेरे लिए कारोबार पूजा है और हर पूजा का अंत प्रसाद से होता है....प्रसाद हमेशा बांटा जाता है... आज जियो भारत के साथ साझा किया जा रहा है...” उन्होंने ईशा, आकाश और खुद को तीन शरीर लेकिन एक आत्मा बताया और कहा कि तीनों का संकल्प परिवार के सपनों को पूरा करना है...
Advertisement
Shri Anant Mukesh Ambani on what started out as a blessing has now shaped the architecture of digital India. 🇮🇳 #ThankYouIndia #JioAapneBanaya #JioIPO https://t.co/T3WSzW3g8g
— Reliance Jio (@reliancejio) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 28, 2026
दादा के सपने और मां के संस्कारों को बताया ताकत
अनंत अंबानी ने अपने परिवार की विरासत को याद करते हुए कहा कि रिलायंस भविष्य में नए सपने देखता रहेगा, लेकिन उसकी जड़ें हमेशा मजबूत रहेंगी.. उन्होंने दादा धीरूभाई अंबानी के सपनों, दादी के आशीर्वाद, पिता के मार्गदर्शन और मां से मिले विनम्रता व दूसरों की देखभाल करने के संस्कारों को परिवार की असली ताकत बताया..
Advertisement
यह भी पढ़ें
इस बीच, रिलायंस ने सैटेलाइट इंटरनेट के कारोबार में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक समेत दूसरी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा का स्वागत किया है... कंपनी का कहना है कि इस क्षेत्र में मुकाबला होना चाहिए.. वहीं यह कार्यक्रम जियो की कारोबारी उपलब्धियों के साथ-साथ अंबानी परिवार की भावनाओं और विरासत की झलक भी दिखाता है.. मुकेश अंबानी का भावुक होना इस बात का संकेत था कि बड़ी सफलता के पीछे सिर्फ मेहनत और मुनाफा नहीं, बल्कि परिवार से जुड़ी यादें, रिश्ते और सपने भी होते हैं..