Gold Price 12 फरवरी 2026: सोने की कीमतों में फिर मची हलचल, जानिए कैरेट (Carat) के हिसाब से ताजा भाव
Gold Price Today: 12 फरवरी को सोने के भाव में कल की तेजी के बाद आज सुबह हल्की गिरावट देखी जा रही है. आइए जानते हैं, आज बाजार में सोने का क्या भाव है?
Follow Us:
सोने की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज बाजार में फिर से हलचल देखी जा रही है. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से लेकर देश के महानगरों में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव आया है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम में 600 रुपये यानी कि 0.4% की बढ़त दर्ज की गई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 1,61,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अनुसार सोने का भाव
MCX पर आज सुबह सोने के भाव में 1.13% की तेजी देखी गई, जिसके बाद यह 1,58,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, बुधवार को बाजार 1,56,539 रुपये पर बंद हुआ था.
वैश्विक बाजार में सोने की कीमत
अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत की बात करें, तो इसमें 1.06 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है. इसके साथ ही अब 5,078.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया है.
गुडरिटर्न्स के अनुसार सोने का भाव
गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. आपको बता दें कि इससे पहले 29 जनवरी को यहां सोने का भाव 1,79,010 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था.
IBJA के अनुसार सोने की कीमत
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह सोने की कीमत 1,56,255 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो दोपहर तक गिरकर 1,56,113 रुपये पर आ गई, लेकिन शाम को बाजार बंद होने के समय यह फिर बढ़कर 1,57,322 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.
IBJA के मुताबिक सोने की शुद्धता के अनुसार ताजा भाव
- 24 कैरेट सोना- 1,57,322 रुपये
- 23 कैरेट सोना- 1,56,692 रुपये
- 22 कैरेट सोना- 1,44,107 रुपये
- 18 कैरेट सोना- 1,17,992 रुपये
- 14 कैरेट सोना- 92,033 रुपये
खरीदारों के लिए सलाह
यह भी पढ़ें
यदि आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रहे कि ऊपर दिए गए भावों में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है. शहर और शोरुम के मुताबिक अंतिम कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें