Gold-Silver Price 22 फरवरी 2026: लो भई… फिर लगी कीमतों में आग! जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखी गई है. जानें कैरेट के हिसाब से आज के ताजा भाव.

Author
22 Feb 2026
( Updated: 22 Feb 2026
01:39 PM )
Gold-Silver Price 22 फरवरी 2026: लो भई… फिर लगी कीमतों में आग! जानें आज के ताजा भाव
Social_Media

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दामों में उठापटक का सिलसिला थम नहीं रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में सोने की नई कीमत में उछाल आई है और यह टैक्स सहित 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. हालांकि, पिछले दिनों चांदी के साथ-साथ सोने की चमक भी फीकी पड़ी थी लेकिन एक बार फिर से सर्राफा बाजार में इनकी कीमतों की उछाल दर्ज की गई है. चलिए अब आपको बताते हैं कि अलग-अलग बाजारों में सोने के क्या भाव चल रहे हैं.

MCX के मुताबिक सोने का भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अनुसार सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है. यह 1,56,993 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि बीते कारोबारी सत्र में यह 1,56,876 रुपये पर बंद हुआ था. वैसे आपको बता दें कि, इसी साल 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये के अपने अब तक के सबसे उच्चतम शिखर को छू चुका है.

गुडरिटर्न्स के अनुसार सोने का भाव?

गुडरिटर्न्स के डेटा के अनुसार भी सोने की कीमत में उछाल देखी गई है. इसके अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. वहीं, IBJA के अनुसार भी भाव में उतार-चढ़ाव देखे गए.

IBJA के क्या कहते हैं आकड़े?

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक भाव 1,55,066 रुपये प्रति 10 ग्राम था. शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण पूरे सप्ताह तक यही रेट प्रभावी रहने की उम्मीद है. वहीं, अगर वैश्विक बाजार की बात करें तो इसमें मजबूती देखी जा रही है और हाजिर सोना बढ़कर 5,027.13 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

IBJA के मुताबिक आज सोने का भाव

  • 24 कैरेट सोना- 1,55,066 रुपये
  • 23 कैरेट सोना- 1,54,445 रुपये
  • 22 कैरेट सोना- 1,42,040 रुपये
  • 18 कैरेट सोना- 1,16,300 रुपये
  • 14 कैरेट सोना-  90,714 रुपये

खरीदारों के लिए सलाह

यह भी पढ़ें

यदि आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रहे कि ऊपर दिए गए भावों में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है. शहर और शोरुम के मुताबिक अंतिम कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें