Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, 907 HP की Supercar मिलने की वजह जानकर चौंक जाएंगे!

Police: पुलिस को 907 हॉर्सपावर वाली Lamborghini Temerario मिली है. Lamborghini का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में महंगी कार, जबरदस्त स्पीड और लग्जरी की तस्वीर आती है.ऐसे में पुलिस के बेड़े में Lamborghini देखकर हैरनी होना लाजमी है.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Lamborghini Temerario: किसी भी देश में लोगों की सुरक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर होती है. अपराध को रोकना हो, किसी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचना हो या फिर किसी मुश्किल समय में लोगों की मदद करनी हो, पुलिस को हर वक्त तैयार रहना पड़ता है. यही वजह है कि दुनिया के तमाम देशों में पुलिस को बेहतर गाड़ियां और आधुनिक सुविधाएं दी जाती हैं, ताकि जररत पड़ने पर वह बिना समय गंवाए अपना काम कर सके. भारत में भी अलग-अलग राज्यों की पुलिस के पास कई शानदार और आधुनिक वाहन हैं. लेकिन आज हम जिस देश की बात कर रहे हैं, वहां पुलिस के बेड़े में शामिल हुई एक गाड़ी ने सबका ध्यान खींच लिया है. दरअसल, इटली की पुलिस को 907 हॉर्सपावर वाली Lamborghini Temerario मिली है. Lamborghini का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में महंगी कार, जबरदस्त स्पीड और लग्जरी की तस्वीर आती है.ऐसे में पुलिस के बेड़े में Lamborghini देखकर हैरनी होना लाजमी है. हालांकि, इस कार को पुलिस में शामिल करने के पीछे सिर्फ रफ्तार दिखाना मकसद नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बेहद खास और मानवीय वजह है.

अपराधियों का पीछा नहीं, जिंदगी बचाने के काम आएगी कार

Lamborghini Temerario को इटली पुलिस के बेड़े में शामिल करने का मुख्य मकसद हाईवे पर गश्त लगाना या अपराधियों का पीछा करना नहीं है; इसका इस्तेमाल सबसे जरूरी मेडिकल इमरजेंसी में ऑर्गन और मेडिकल सप्लाई को तेजी से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा. जब किसी मरीज को ट्रांसप्लांट के लिए किसी अंग की जरूरत होती है, तब समय की किमत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे मामलों में एक-एक मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि अंग को सही समय पर अस्पताल पहुंचाना मरिज की जिंदगी के लिए बेहद जरूरी हो सकता है. यही वजह है कि इस खास Lamborghini को मेडिकल इमरजेंसी के लिए तैयार किया गया है. अगर किसी दूसरे शहर से कोई जरूरी ऑर्गन अस्पताल तक पहुंचाना हो, तो इसकी तेज रफ्तार काफी मददगार साबित हो सकती है. कार के बूट में विशेष रेफ्रिजरेटेड मेडिकल कंटेनर और डिफिब्रिलेटर जैसे उपकरण भी रखे गए हैं, ताकि ऑर्गन और जरूरी मेडिकल सामान को सुरक्षित तरीके से ले जाया जा सके.

Loading Ad...

907 हॉर्सपावर की ताकत, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार

Loading Ad...

अब बात करते हैं इस खास कार की ताकत की... Lamborghini Temerario में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जिसे तीन इलेक्ट्रिक मोटरों का साथ मिलता है. यह पूरा पावरट्रेन मिलकर करीब 907 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है. कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 343 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचती है. हालांकि, इस कार की सबसे खास बात इसकी स्पीड स ज्यादा इसका इस्तेमाल है. जिस रफ्तार के लिए Lamborghini दुनिया भर में जानी जाती है, उसी रफ्तार का इस्तेमाल यहां किसी रेस या रोमांच के लिए नहीं, बल्कि मेडिकल इमरजेंसी में समय बचाने के लिए किया जाएगा.

World EV Day: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की धूम, 1 करोड़ का आंकड़ा पार; 79% की रफ्तार से बढ़ रहा बाजार

Loading Ad...

20 साल से ज्यादा पुराना है Lamborghini और इटली पुलिस का रिश्ता

Lamborghini और इटली पुलिस की यह साझेदारी कोई नई शुरुआत नहीं है. दोनों के बीच यह रिश्ता दो दशक से भी ज्यादा पुराना है. साल 2004 में पहली बार Lamborghini Gallardo को इटली पुलिस के बेड़े में शामिल किया गया था. इसके बाद Gallardo LP 560-4, Huracan और Urus Performante जैसी शानदार Lamborghini कारें भी पुलिस के साथ जुड़ चुकी हैं.इन गाड़ियों का इस्तेमाल सिर्फ दिखावे के लिए नहीं किया गया, बल्कि कई बार इनकी मदद से जरूरी ऑर्गन को अस्पताल तक पहुंचाया गया है. पिछले दो दशकों में Lamborghini की पुलिस कारों ने 200 से ज्यादा सफल ऑर्गन ट्रांसपोर्ट मिशन पूरे किए हैं. यानी ये कारें सिर्फ सड़क पर लोगों का ध्यान खींचने वाली सुपरकार नहीं हैं, बल्कि कई मौकों पर मरीजों के लिए जिंदगी की उम्मीद भी बन चुकी हैं.

सड़क सुरक्षा के लिए भी खास है Lamborghini

Loading Ad...

मेडिकल इमरजेंसी के अलावा Lamborghini की यह पुलिस कार सड़क सुरक्षा और जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभाती है. जब इतनी शानदार सुपरकार पुलिस की गाड़ी बनकर किसी सड़क, प्रदर्शनी या कार्यक्रम में पहुंचती है, तो लोगों का ध्यान अपने आप उसकी तरफ चला जाता है. खासकर युवा इसे देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं. इटली पुलिस इसी आकर्षण का इस्तेमाल लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए करती है. जानकारी के मुताबिक, इन पुलिस सुपरकारों का इस्तेमाल 1,500 से ज्यादा सड़क सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रमों में किया जा चुका है. इस तरह 907 हॉर्सपावर वाली Lamborghini Temerario सिर्फ तेज रफ्तार और लग्जरी की पहचान नहीं है, बल्कि यह तकनीक, पुलिस सेवा और इंसानी जिंदगी बचाने की कोशिश का भी एक शानदार उदाहरण बन गई है. आखिकार, किसी गाड़ी की असली कीमत सिर्फ उसकी स्पीड से नहीं, बल्कि इस बात से तय होती है कि जरूरत के समय वह किसी की कितनी मदद कर सकती है...

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...