Advertisement
₹6 लाख के बजट में Tata की नई Sedan मचाएगी तहलका, Dzire को देगी टक्कर
Tata Motors: नई Tata Tigor Facelift को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और कंपनी इसे करीब 6 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च कर सकती है. हालांकि, कीमत और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी.
Advertisement
Sedan: भारतीय बाजार में सेडान कारों को लेकर लोगों की पसंद आज भी काफी मजबूत है. खासकर परिवार के लिए ऐसी कार पसंद की जाती है, जिसमें अच्छा लुक, आरामदायक केबिन, बेहतर माइलेज और मजबूत सेफ्टी मिले. इसी सेगमेंट में Tata Motors अपनी लोकप्रिय सेडान Tigor को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Tata Tigor Facelift को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और कंपनी इसे करीब 6 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च कर सकती है. हालांकि, कीमत और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी.
नए लुक में दिखेगी ज्यादा स्पोर्टी
नई Tigor में डिजाइन के स्तर पर कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कार के फ्रंट में नया ग्रिल, ज्यादा शार्प LED हेडलाइट्स और नया स्पोर्टी बंपर दिया जा सकता है. इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स मिलने की उम्मीद है. इन बदलावों के बाद Tigor पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आ सकती है. यानी सड़क पर इसे देखकर आपको पुरानी Tigor वाली फीलिंग कम और एक नई-generation सेडान वाली झलक ज्यादा मिल सकती है.
Advertisement
33 KM Mileage वाली इस Car ने मचाई धूम, 5-Star Safety ने जीता ग्राहकों का दिल
Advertisement
अंदर से भी होगी ज्यादा प्रीमियम
केबिन की बात करें तो नई Tigor में सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया इंफोटेनमेंट सिस्टम हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन मिल सकता है, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट होगा.इसके साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बेहतर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए जाने की उम्मीद है. नए कलर थीम और बेहतर क्वालिटी के मटेरियल के साथ कंपनी इसके इंटीरियर को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश कर सकती है.
Advertisement
पेट्रोल के साथ मिलेगा CNG का विकल्प
इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है. नई Tigor में 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो करीब 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है. इसके अलावा CNG वेरिएंट भी ग्राहकों को मिल सकता है. Tata की ट्विन-सिलेंडर CNG तकनीक की वजह से बूट स्पेस को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है. रिपोर्ट्स में CNG मॉडल का माइलेज करीब 28 किमी/किग्रा बताया जा रहा है.
सेफ्टी में भी हो सकती है मजबूती
Advertisement
यह भी पढ़ें
Tata की कारों की पहचान मजबूत सेफ्टी के लिए रही है और नई Tigor में भी कंपनी इस मोर्चे पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेगी। इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल-होल्ड असिस्ट, TPMS और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. मौजूदा Tigor को Global NCAP में 4-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. ऐसे में अगर नया मॉडल बेहतर सेफ्टी और करीब 6 लाख रुपये की कीमत के साथ आता है, तो यह Maruti Suzuki Dzire और Honda Amaze जैसी कारों के लिए मजबूत चुनौती बन सकता है.