Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

25 से 36 km तक का माइलेज और 5-स्टार सेफ्टी! दिवाली पर घर लाएं 6 लाख वाली ये धांसू कार

Maruti Suzuki Dzire: अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में एक नई सेडान खरीदने की सोच रहे हैं, तो Maruti Suzuki Dzire आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. यह कार अपने शानदार माइलेज, आरामदायक फीचर्स और सेफ्टी के लिए जानी जाती है.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Maruti Suzuki Dzire: भारत में त्योहारों का मौसम शुरू होते ही नई कार खरदने की तैयारियां भी तेज हो जाती हैं. खासकर धनतेरस और दिवाली पर लोग अपने परिवार के लिए ऐसी गाड़ी खरीदना चाहते हैं, जो बजट में फिट होने के साथ अच्छा माइलेज और शानदार सेफ्टी भी दे. अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में एक नई सेडान खरीदने की सोच रहे हैं, तो Maruti Suzuki Dzire आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. यह कार अपने शानदार माइलेज, आरामदायक फीचर्स और सेफ्टी के लिए जानी जाती है.. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि CNG वेरिएंट में कंपनी 36.47 km/kg तक के ARAI माइलेज का दावा करती है.

इंजन और परफॉर्मेंस कैसी है?

Maruti Suzuki Dzire में 1.2 लीटर का Z12E तीन-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. पेट्रोल मोड में यह इंजन करीब 80 से 81.8 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, CNG मोड में यह 68.79 bhp की पावर और 101.8 Nm का टॉर्क देता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का विकल्प मिलता है. यानी ग्राहक अपनी जरूरत और ड्राइविंग की सुविधा के हिसाब से गाड़ी चुन सकते हैं. शहर की रोजाना की ड्राइविंग हो या परिवार के साथ लंबा सफर, यह कार दोनों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है.

Loading Ad...

दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ते ही क्यों लागू होता है GRAP? किस स्टेज पर क्या-क्या होगा बंद, जानें पूरी डिटेल

Loading Ad...

माइलेज में भी है दमदार

कार खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि गाड़ी कितना माइलेज देगी और रोजाना चलाने में कितना खर्च आएगा। Maruti Dzire इस मामले में भी अच्छी नजर आती है. इसके पेट्रोल वेरिएंट का ARAI माइलेज 24.79 से 26.13 kmpl तक है, जबकि CNG वेरिएंट में 36.47 km/kg तक का माइलेज मिलता है. इसमें 37 लीटर का पेट्रोल टैंक भी दिया गया है. हालांकि, असली माइलेज सड़क की स्थिति, ट्रैफिक और ड्राइविंग के तरीके के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है.

Loading Ad...

सेफ्टी और फीचर्स में भी नहीं है पीछे

Maruti Suzuki Dzire की एक बड़ी खासियत इसकी सेफ्टी रेटिंग है. इसे Global NCAP और Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है. कार के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल-होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. कुछ वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा और TPMS जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलैंप, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसी सुविधाएं सफर को और आसान बनाती हैं.

Loading Ad...

कितनी है Maruti Dzire की कीमत?

Maruti Suzuki Dzire की एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.31 लाख रुपये से शुरू होकर 9.54 लाख रुपये तक जाती है. हालांकि, वेरिएंट और शहर के हिसाब से कीमत में बदलाव हो सकता है. अगर आप ऐसी फैमिली कार चाहते हैं, जिसमें माइलेज, सेफ्टी और रोजाना इस्तेमाल के लिए जरूरी फीचर्स का अच्छा मेल हो, तो Maruti Dzire को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.... 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...