×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

E20 Petrol Controversy: सौरव जोशी के Video पर बवाल, इथेनॉल की मिलावट ने मर्सिडीज की माइलेज बिगाड़ी! कंपनी ने क्या कहा

सौरव जोशी के इस वीडियो के बाद एक तरफ लोग इथेनॉल ब्लेंडिंग को गाड़ियों के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं, दूसरी ओर मर्सिडीज कंपनी पर भी सवाल उठ रहे हैं,

Author
13 Jul 2026
( Updated: 13 Jul 2026
06:14 PM )
E20 Petrol Controversy: सौरव जोशी के Video पर बवाल, इथेनॉल की मिलावट ने मर्सिडीज की माइलेज बिगाड़ी! कंपनी ने क्या कहा
Image Source- Screengrab/X/ViralVideo
Advertisement

पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट का मुद्दा गर्माता जा रहा है. विवाद खास तौर से E20 पेट्रोल को लेकर है. जो तब और गहरा गया जब फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी ने गाड़ी के इंजन और माइलेज को लेकर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने दावा किया कि E20 पेट्रोल की वजह से  उनकी मर्सिडीज गाड़ी का माइलेज सीधे 17 से 5 पर आ गई. 

सौरव जोशी के इस वीडियो के बाद एक तरफ लोग इथेनॉल ब्लेंडिंग को गाड़ियों के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं, दूसरी ओर मर्सिडीज कंपनी पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसके बाद कंपनी को सफाई देनी पड़ी. 

सौरव जोशी ने क्या दावा किया था? 

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सौरव जोशी का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ अपनी मर्सिडीज कार में बैठे थे. वीडियो में सौरभ कहते हैं कि उनकी गाड़ी की माइलेज पहले 17 से 9 पर आई, फिर एक दिन बाद गाड़ी का माइलेज 5 हो गया है. यानी आधे का भी आधा. उन्होंने दावा किया कि इथेनॉल की वजह से गाड़ी खराब हो रही है.

‘पेट्रोल भरवाने में लगता है डर’

Advertisement

वीडियो में सौरव जोशी आगे कहते हैं, ‘आजकल पेट्रोल भरवाने में डर लगने लगा है. गाड़ी कहीं खराब न हो जाए, इसलिए हमने जी वैगन इलेक्ट्रिक कार खरीद लिए, चार्ज करो और 500 किलोमीटर चले जाओ.’

सौरव जोशी के दावे पर मर्सिडीज ने क्या कहा? 

सौरव जोशी ने अपने वीडियो में इथेनॉल मिक्सिंग और मर्सिडीज की परफॉर्मेंस दोनों पर सवाल उठाए. इसके बाद कार निर्माता कंपनी का भी बयान आया. 

कंपनी ने कहा, मर्सिडीज-बेंज में ग्राहकों की सुरक्षा, वाहनों की विश्वसनीयता और उनकी परफॉर्मेंस हमारे लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं. मर्सिडीज-बेंज के सभी पेट्रोल BS VI व्हीकल्स पूरी तरह से E20 फ्यूल के अनुकूल हैं और संबंधित ऑथोरिटीज इसे सर्टिफाइड भी करती हैं. किसी भी तरह की तकनीकी पूछताछ या सवालों के लिए हमें अपने ग्राहकों की मदद करने में बेहद खुशी होगी. कंपनी ने लिखा, ‘मर्सिडीज-बेंज हमेशा सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिए प्रतिबद्ध है.’

E20 पेट्रोल पर क्या और क्यों है विवाद? 

Advertisement

E20 पेट्रोल में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल का मिश्रण होता है. भारत में अप्रैल 2025 में इसे सभी पेट्रोल पंपों पर स्टैंडर्ड फ्यूल बना दिया गया. इससे पहले E10 की पॉलिसी लागू की गई थी. 

E20 पेट्रोल को लेकर लोगों का कहना है कि इससे गाड़ी का माइलेज कम हो रहा है. कई लोगों ने 5-12% और 15 से 20% माइलेज ड्रॉप का दावा किया. ये अलग-अलग कंपनी की कार के हिसाब से है. बताया जाता है इथेनॉल में एनर्जी डेंसिटी पेट्रोल से कम होती है, इसलिए ज्यादा फ्यूल जलता है. सरकारी अनुमान 3-7% ड्रॉप का है, लेकिन रियल में ये इससे कहीं ज्यादा है. 

दावा किया जाता है कि 2023 से पहले बनी कई गाड़ियां E20 के लिए पूरी तरह कंपैटिबल नहीं हैं, क्योंकि उस समय E10 पेट्रोल की पॉलिसी 2030 तक लागू थी. 

यह भी पढ़ें- आम पैसेंजर की तरह मंत्री ने किया सरकारी बसों में सफर, तभी ऐसा क्या हुआ, कंडक्टर ने कहा- नीचे उतरो

Advertisement

हालांकि सरकार का पक्ष है कि E20 पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित और सेफ है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खुद कई बार सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को झूठा करार दे चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा जारी है और वह लगातार सवाल उठा रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें