Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिवाली से पहले कारों पर बंपर छूट! Maruti से Mahindra तक, लाखों रुपये बचाने का मौका

Diwali Cars Discount: Maruti Suzuki, Hyundai, Kia, Renault, Tata Motors और Mahindra जैसी कंपनियां अपनी चुनिंदा कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और दूसरे फायदे दे रही हैं.कुछ इलेक्ट्रिक कारों पर तो लाखों रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Diwali Cars Discount: नवरात्रि और दशहरा भले ही बीत चुके हैं, लेकिन कार खरीदने वालों के लिए अभी भी अच्छी खबर है. दिवाली तक नई कार घर लाने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को कई कंपनियां शनदार डिस्काउंट दे रही हैं. Maruti Suzuki, Hyundai, Kia, Renault, Tata Motors और Mahindra जैसी कंपनियां अपनी चुनिंदा कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और दूसरे फायदे दे रही हैं.कुछ इलेक्ट्रिक कारों पर तो लाखों रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है. हालांकि, आपको कितना डिस्काउंट मिलेगा, यह कार के मॉडल, वेरिएंट और डीलरशिप पर निर्भर करेगा.

Maruti Suzuki की कारों पर कितनी छूट?

Maruti Suzuki की लोकप्रिय कारों पर भी त्योहारी ऑफर मिल रहे हैं. WagonR के पेट्रोल मॉडल पर 37,000 रुपये और CNG मॉडल पर 27,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है...इसके अलावा, एक्सचेंज बोनस और पात्र ग्राहकों को कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मील सकता है. वहीं, Swift के पेट्रोल मॉडल पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज व स्क्रैपेज बोनस का फायदा मिल रहा है.  कंपनी की Victoris के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और दूसरे ऑफर मिलाकर अच्छी बचत की जा सकती है.

Loading Ad...

टोल प्लाजा के पास रहते हैं? अब सालभर के लिए मिलेगा सस्ता पास, जानें नए नियम

Loading Ad...

Hyundai और Kia की कारों पर भी ऑफर

Hyundai की Aura पर 30,000 रुपये, Exter पर 50,000 रुपये और Creta पर 1 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं... दूसरी ओर, Kia की Sonet पर 1,02,700 रुपये, Syros पर 1,60,400 रुपये और Seltos पर 1,47,100 रुपये तक के कुल डिस्काउंट का लाभ मिल सकता है.अगर आप इन कंपनियों की कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो नजदीकी डीलरशिप पर जाकर अपने पसंदीदा मॉडल के ऑफर जरूर पता करें.

Loading Ad...

Renault की कारों पर भी बचत का मौका

Renault की Kwid पर 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है. Triber और Kiger पर अलग-अलग ऑफर मिलाकर 50,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. वहीं, Renault Duster के चुनिंदा वेरिएंट पर 1.5 लाख से 2 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं.. इन ऑफर्स में एक्सचेंज और लॉयल्टी बेनिफिट भी शामिल हो सकते हैं.

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर लाखों का फायदा

Loading Ad...

Tata Motors की कुछ इलेक्ट्रिक कारों पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है. Tiago EV और Punch EV के चुनिंदा वेरिएंट पर 1.45 लाख रुपये तक के फायदे उपलब्ध हैं। इसके अलावा, Altroz के CNG मॉडल पर 55,000 रुपये और पेट्रोल-डीजल मॉडल पर 35,000 रुपये तक की बचत हो सकती है..Harrier और Safari के चुनिंदा मॉडल पर भी 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.

Mahindra की SUV पर भी शानदार ऑफर

Mahindra XUV 3XO के चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट पर 60,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. Scorpio Classic पर 35,000 से 45,000 रुपये तक और Scorpio-N के चुनिंदा वेरिएंट पर 1.5 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है. ये ऑफर चुनिंदा मॉडल और वेरिएंट पर लागू हैं. कार खरीदने से पहले डीलरशिप से डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य शर्तों की पुष्टि जरूर कर लें.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...