×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मोदी-मैक्रों बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर जोर, पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच एक बार फिर महत्वपूर्ण फोन वार्ता हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए बताया कि बातचीत का मुख्य फोकस पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित एवं निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने पर रहा.

Author
16 Apr 2026
( Updated: 16 Apr 2026
08:46 PM )
मोदी-मैक्रों बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर जोर, पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा
Image Credits: IANS/PMO
Advertisement

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फोन किया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी. बातचीत का अहम मुद्दा होर्मुज की सुरक्षा और नेविगेशन की आजादी था.

प्रधानमंत्री मोदी को 'मित्र' मैक्रों ने किया फोन

पीएम मोदी ने लिखा, "मेरे प्यारे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों का फोन आया. हमने पश्चिम एशिया के हालात पर बात की और होर्मुज स्ट्रेट में तुरंत सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही बहाल करने की जरूरत पर सहमति जताई." प्रधानमंत्री के अनुसार तनाव पूर्ण क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साथ दोनों मिलकर आगे बढ़ने को तत्पर हैं.

पश्चिम एशिया संकट के बीच दूसरी बार पीएम मोदी से राष्ट्रपति मैक्रों ने फोन पर बात की. इससे पहले 19 मार्च को भी दोनों में बातचीत हुई थी. इस दौरान दोनों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ते तनाव पर चिंता जाहिर की थी.

पश्चिम एशिया के हालात और होमुर्ज पर की बात

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मौजूदा हालात में तनाव कम करने के लिए तुरंत संवाद और कूटनीति की जरूरत है. भरोसा दिलाया था कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए भारत और फ्रांस मिलकर काम करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इसके बाद पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पश्चिम एशिया की स्थिति पर बातचीत हुई. हमने तनाव कम करने की जरूरत और संवाद व कूटनीति की ओर लौटने पर जोर दिया. क्षेत्र और उससे आगे शांति और स्थिरता के लिए हम तालमेल जारी रखेंगे.'

Advertisement

ईरान-यूएस के बीच अस्थाई संघर्ष की घोषणा होने के बाद पहली बार दोनों ने फोन पर बात की.

यह भी पढ़ें

14 अप्रैल को ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को फोन किया था. इस दौरान दोनों के बीच 40 मिनट तक बात हुई थी. प्रधानमंत्री ने बताया था कि हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की. हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर भी जोर दिया.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें