×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जख्मी लेकिन मेंटली एक्टिव! चेहरे पर गहरे घाव, पैर टूटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर आया बड़ा अपडेट

US-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी. उनके साथ-साथ बेटे, बेटी पोते भी मारे गए थे. इसके बाद 8 मार्च को उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया था.

Author
11 Apr 2026
( Updated: 11 Apr 2026
04:24 PM )
जख्मी लेकिन मेंटली एक्टिव! चेहरे पर गहरे घाव, पैर टूटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर आया बड़ा अपडेट
Photo- IANS/Khamenei.Ir
Advertisement

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनई अभी तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं. ईरानी मीडिया में देश के नाम उनके संबोधन जारी किए जाते हैं, लेकिन वह ऑडियो संदेश होते हैं. ऐसे में उन्हें लेकर सस्पेंस बना हुआ है. अब मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा अपडेट आया है. 

हाल ही में आई रिपोर्ट्स में मोजतबा के घायल होने की खबर आई है. पहले बताया गया था कि रूस में उनका इलाज चल रहा है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मोजतबा खामेनेई अभी भी हवाई हमले से उबर ही रहे हैं. रॉयटर्स ने करीबी सूत्रों के जरिए ये दावा किया है. 

ईरानी मीडिया ने क्या कहा? 

रिपोर्ट के मुताबिक, US-इजरायल के हमले में मोजतबा खामेनेई को गंभीर चोटें आई हैं. उनके पैरों और चेहरे को बड़ा नुकसान पहुंचा है. वहीं, अमेरिका के खूफिया सूत्रों का दावा है कि मोजतबा ने हमले में एक पैर खो दिया है. हालांकि ईरान की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया. 

Advertisement

गंभीर चोट, फिर भी सक्रिय… 

रिपोर्ट में बताया गया है कि मोजतबा खामेनेई का अभी इलाज चल रहा है, लेकिन गंभीर चोटों के बावजूद वह मानसिक रूप से सक्रिय हैं और हालात पर नजर रख रहे हैं. सेना के टॉप लीडर्स के साथ मोजतबा की ऑडियो कॉन्फ्रेंस भी होती हैं. जंग के अपडेट, कमांड और इस्लामाबाद में हो रही ईरान-US की शांति वार्ता के फैसलों के पीछे भी मोजतबा मुख्य तौर पर एक्टिव है. 

दरअसल, 28 फरवरी को US-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी. उनके साथ-साथ बेटे, बेटी पोते भी मारे गए थे. इसके बाद 8 मार्च को उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया था. 

हालांकि 28 फरवरी के बाद से ही मोजतबा को देखा नहीं गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मोजतबा खामेनेई की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए थे. ट्रंप ने तो मोजतबा की मौत का दावा तक कर दिया था. अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने भी मोजतबा के बुरी तरह से जख्मी होने का दावा किया था. 

ईरानी मीडिया में भी मोजतबा की हेल्थ पर कोई अपडेट नहीं दिया गया. हां, लेकिन जंग में उनके जख्मी होने की बात जरूर कही गई थी. कुछ दिनों पहले ब्रिटिश अखबार द टाइम्स की रिपोर्ट में मोजतबा के कोमा में जाने का दावा किया गया था, लेकिन ताजा रिपोर्ट में उन्हें मानसिक रूप से सक्रिय माना गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- ‘ये मेरे सफर में साथ हैं’ खून से सने बैग, मारे गए मासूम बच्चों की तस्वीरें लेकर इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी सांसद

यह भी पढ़ें

मोजतबा खामेनेई का जिक्र इसलिए भी हो रहा है क्योंकि ज्यादातर फैसलों में इस्लामिक रिवॉल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ही आगे रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी IRGC के बड़े चेहरे नजर आते हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि ईरान में सुप्रीम लीडर और राष्ट्रपति को क्या साइडलाइन कर दिया गया. क्या मोजतबा खामेनेई पिता अयातुल्लाह जैसा कद हासिल कर पाएंगे, या महज सुप्रीम लीडर का चेहरा रह जाएंगे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें