×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

LPG Cylinder Price: कहीं महंगा तो कहीं सस्ता! जानें आपके शहर में LPG सिलेंडर का रेट

LPG Price: बहुत से लोगों को लगता है कि गैस सिलेंडर पूरे देश में एक ही कीमत पर मिलता होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. हर शहर में इसकी कीमत थोड़ी-थोड़ी अलग होती है. इसका कारण है ट्रांसपोर्टेशन खर्च और लोकल टैक्स.

LPG Cylinder Price: कहीं महंगा तो कहीं सस्ता! जानें आपके शहर में LPG सिलेंडर का रेट
Image Source: Social Media
Advertisement

LPG Gas Cylinder Price: भले ही मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की खबरें लोगों को थोड़ा चिंतित कर रही हैं, लेकिन सरकार की तरफ से साफ़ कहा गया हैं कि भारत में पेट्रोल, डिजिल और एलपीजी ( LPG ) गैस की कोई कमी नहीं हैं. यानी आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं. हां, कुछ जगहों से सिलेंडर मिलने में देरी की खबरें जरूर आई हैं, जिससे लोगों को थोड़ा असहज महसूस हो सकता हैं. ऐसे समय में एक सवाल हर किसी के मन में आता हैं, हम जो गैस सिलेंडर खरीद रहे हैं , आखिर उसकी कीमत क्या हैं? और क्या ये कीमत हर शहर में एक जैसी होती हैं या अलग अलग...? 

हर शहर में अलग-अलग है सिलेंडर का रेट

बहुत से लोगों को लगता है कि गैस सिलेंडर पूरे देश में एक ही कीमत पर मिलता होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. हर शहर में इसकी कीमत थोड़ी-थोड़ी अलग होती है. इसका कारण है ट्रांसपोर्टेशन खर्च और लोकल टैक्स.अगर हम कुछ बड़े शहरों की बात करें, तो तस्वीर कुछ इस तरह है-

नोएडा और नई दिल्ली

नोएडा में घरेलू गैस सिलेंडर लगभग ₹910.50 में मिल रहा है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर ₹2,078.50 का है.
वहीं राजधानी नई दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत करीब ₹913 है और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी लगभग ₹2,078.50 है.
यानी दोनों शहरों में कीमत लगभग एक जैसी ही है.

Advertisement

मुंबई

मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर करीब ₹912.50 में मिल रहा है.
कमर्शियल सिलेंडर यहां थोड़ा सस्ता है, जिसकी कीमत करीब ₹2,031 है.
यहां कीमत में हल्का अंतर देखने को मिलता है, खासकर कमर्शियल सिलेंडर में.

कोलकाता और चेन्नई

Advertisement

कोलकाता में घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹939 तक पहुंच जाती है, और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,208.50 का है.
चेन्नई में घरेलू सिलेंडर ₹928.50 का मिल रहा है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर ₹2,246.50 तक पहुंच जाता है.
यहां साफ दिखता है कि पूर्व और दक्षिण भारत में कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है.

पटना और लखनऊ

पटना में घरेलू गैस सिलेंडर ₹1,002.50 का है, जो इन शहरों में सबसे ज्यादा है.
कमर्शियल सिलेंडर की कीमत यहां ₹2,353.50 तक जाती है.
वहीं लखनऊ में घरेलू सिलेंडर ₹950.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,201 में मिल रहा है.

आखिर क्यों बदल जाती हैं कीमतें?

अब सवाल यह उठता है कि आखिर एक ही गैस सिलेंडर की कीमत अलग-अलग शहरों में क्यों बदल जाती है? इसकी सबसे बड़ी वजह है ट्रांसपोर्टेशन का खर्च, जितनी दूर गैस प्लांट से आपका शहर होगा, उतना खर्च बढ़ेगा. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के टैक्स और लोकल चार्जेस भी कीमत को प्रभावित करते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें