सरकार का बड़ा फैसला, गैस उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट, नया नियम नहीं माना तो LPG कनेक्शन होगा बंद
LPG Crisis: सरकार ने एक सख्त लेकिन जरूरी फैसला लिया है ,अब अगर आपके इलाके में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG की सुविधा मौजूद है और आपने समय रहते कनेक्शन नहीं लिया, तो आपकी एलपीजी गैस (LPG Gas )सप्लाई बंद हो सकती है.
Follow Us:
PNG Connection: देश में रसोई गैस को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है, खासकर जब वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव का असर सप्लाई पर पड़ रहा है. ऐसे समय में सरकार ने एक सख्त लेकिन जरूरी फैसला लिया है ,अब अगर आपके इलाके में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG की सुविधा मौजूद है और आपने समय रहते कनेक्शन नहीं लिया , तो आपकी एलपीजी गैस (LPG Gas )सप्लाई बंद हो सकती है. सरकार का मकसद साफ़ है, एक ही गैस सिस्टम पर निर्भरता कम करना और जहां पाइपलाइन पहुंच चुकी है ,वहां लोगों को उसी का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना.
3 महीने का समय, फिर बंद होगी LPG
नई गाइडलाइन के मुताबिक, अगर आपके घर तक PNG की सुविधा उपलब्ध है और आपने फिर भी कनेक्शन नहीं लिया, तो आपको सिर्फ 3 महीने का समय मिलेगा. इसके बाद LPG सिलेंडर मिलना बंद हो सकता है. यह नियम 24 मार्च 2026 से लागू किए गए आदेश के तहत आया है. यानी अब यह सिर्फ सलाह नहीं, बल्कि एक तरह का सख्त निर्देश बन चुका है.
जहां दिक्कत होगी, वहां मिलेगी राहत
सरकार ने इस फैसले में थोड़ी राहत भी दी है. जिन जगहों पर तकनीकी वजहों से PNG कनेक्शन देना संभव नहीं है, वहां लोगों की LPG सप्लाई जारी रहेगी.
इसके लिए संबंधित एजेंसी की तरफ से एक NOC (नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) दिया जाएगा. यानी अगर आपके इलाके में सच में सुविधा नहीं है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.
क्यों लिया गया ये फैसला
दरअसल, भारत इस समय LPG की कमी का सामना कर रहा है. इसकी एक बड़ी वजह वेस्ट एशिया में चल रहा संघर्ष है, जिससे गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है.
ऐसे में सरकार चाहती है कि जहां PNG पहले से उपलब्ध है, वहां लोग उसी का इस्तेमाल करें, ताकि LPG उन इलाकों तक आसानी से पहुंच सके जहां पाइपलाइन अभी नहीं पहुंची है.
PNG क्यों है बेहतर विकल्प
PNG एक ऐसा सिस्टम है जिसमें गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए आपके घर तक आती है. इसमें सिलेंडर खत्म होने का डर नहीं रहता, न ही बार-बार बुकिंग करने की झंझट होती है. यह लगातार सप्लाई देता है और इस्तेमाल में भी काफी आसान और सुरक्षित माना जाता है. खासकर शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह एक सुविधाजनक विकल्प बनता जा रहा है.
पाइपलाइन बिछाने का काम होगा तेज
सरकार ने सिर्फ नियम ही नहीं बदले, बल्कि काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए हैं. अब अगर किसी जगह पाइपलाइन बिछाने की अनुमति समय पर नहीं मिलती, तो उसे स्वतः मंजूरी मान लिया जाएगा. हाउसिंग सोसाइटी या बिल्डिंग मैनेजमेंट को भी 3 कार्य दिवस के भीतर अनुमति देनी होगी, ताकि काम में देरी न हो.
48 घंटे में मिलेगा कनेक्शन
यह भी पढ़ें
जहां सभी अनुमति मिल जाती है, वहां PNG का “लास्ट माइल” कनेक्शन सिर्फ 48 घंटे के भीतर देना होगा. इससे लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और कनेक्शन जल्दी मिल सकेगा. इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने की जिम्मेदारी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड को दी गई है, ताकि नियमों का सही तरीके से पालन हो सके.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें