×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सरकार का बड़ा ऐलान, अब PNG कनेक्शन लेना हुआ सस्ता, सिक्योरिटी फीस भी खत्म, सरकार लाई शानदार स्कीम

PNG Connection: रसोई की गैस सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि हर घर की रोजमर्या की जरूरत है. ऐसे में सरकार ने लोगों की इस चिंता को समझते हुए एक राहत भरा कदम उठाया है, ताकि आने वाले समय में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

सरकार का बड़ा ऐलान, अब PNG कनेक्शन लेना हुआ सस्ता, सिक्योरिटी फीस भी खत्म, सरकार लाई शानदार स्कीम
Image Source: Social Media
Advertisement

LPG Crisis: मिडिल ईस्ट इ बढ़ते तनाव ने आम लोगों की एक बड़ी चिंता फिर से सामने ला दी है, कही गैस की सप्लाई पर असर न पड़े. खासकर एलपीजी गैस (LPG Gas ) पर निर्भर परिवारों के मन में यह डर साफ़ दिखाई दे रहा है. रसोई की गैस सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि हर घर की रोजमर्या की जरूरत है. ऐसे में सरकार ने लोगों की इस चिंता को समझते हुए एक राहत भरा कदम उठाया है, ताकि आने वाले समय में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके. आइए जानते है PNG कनेक्शन पर सरकार की क्या है बड़ी राहत...

PNG कनेक्शन पर सरकार की बड़ी राहत

सरकार अब लोगों को पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG की तरफ शिफ्ट होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. इसके लिए एक खास स्कीम शुरू की गई है, जिसमें नए कनेक्शन लेने वालों को सीधा फायदा मिलेगा.
इस स्कीम के तहत अगर कोई नया PNG कनेक्शन लेता है, तो उसे करीब 500 रुपये तक की गैस मुफ्त दी जाएगी. इतना ही नहीं, कनेक्शन लेते समय जो सिक्योरिटी फीस देनी पड़ती है, उसे भी माफ कर दिया गया है. यानी शुरुआत में ही लोगों का खर्च काफी कम हो जाएगा. यह ऑफर सीमित समय के लिए है और 31 मार्च तक कनेक्शन लेने वालों को इसका फायदा मिलेगा.

किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Advertisement

यह स्कीम उन सभी लोगों के लिए है जो नया PNG कनेक्शन लेना चाहते हैं, लेकिन शहरों में रहने वालों को इसका फायदा ज्यादा मिल सकता है. वजह साफ है, शहरों में तेजी से पाइपलाइन नेटवर्क फैलाया जा रहा है. अपार्टमेंट या सोसाइटी में रहने वाले लोगों के लिए तो यह और भी फायदेमंद है. अगर एक ही बिल्डिंग में कई लोग एक साथ कनेक्शन लेते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है.इससे लोगों को सस्ती और सुरक्षित गैस सुविधा आसानी से मिल सकेगी.

24 घंटे काम, जल्दी मिलेगा कनेक्शन

सरकार सिर्फ स्कीम ही नहीं ला रही, बल्कि काम की रफ्तार भी बढ़ा रही है. जैसे दिल्ली में अब गैस पाइपलाइन बिछाने का काम 24 घंटे किया जा सकता है. पहले जो काम दिनों में होता था, अब वह तेजी से पूरा होगा.
इसके अलावा, कंपनियों पर लगने वाला सड़क बहाली शुल्क भी माफ कर दिया गया है. इसका सीधा फायदा यह होगा कि कंपनियों को कम खर्च में ज्यादा तेजी से काम करने का मौका मिलेगा, और उपभोक्ताओं को जल्दी PNG कनेक्शन मिल जाएगा.

आसान हुई आवेदन प्रक्रिया

Advertisement

पहले कई लोगों को लगता था कि PNG कनेक्शन लेना थोड़ा झंझट भरा है, लेकिन अब सरकार ने इस प्रक्रिया को भी आसान बना दिया है. आवेदन करने का तरीका सरल किया गया है, फीस और समय सीमा को व्यवस्थित किया गया है.
इसी का नतीजा है कि हाल के दिनों में लाखों नए कनेक्शन जारी किए गए हैं और बड़ी संख्या में लोग धीरे-धीरे LPG से PNG की ओर शिफ्ट हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें


सरकार लोगों को एक ऐसा विकल्प देना चाहती है जो सस्ता भी हो, सुरक्षित भी और लगातार उपलब्ध भी रहे. PNG उसी दिशा में एक मजबूत कदम है.
आज के समय में जब दुनिया भर में हालात तेजी से बदल रहे हैं, ऐसे फैसले आम आदमी को थोड़ी राहत जरूर देते हैं, कम से कम रसोई की चिंता थोड़ी कम हो जाती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें