×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'सत्ता में आए तो सिंडिकेट वालों को उल्टा लटका देंगे...', अमित शाह का ममता सरकार पर वार, बोले- पूरा करेंगे सोनार बांग्ला का सपना

अमित शाह ने बांकुड़ा रैली में ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ही बंगाल से अवैध लोगों को बाहर कर सकती है. उन्होंने सरकार बनने पर पहचान कर कार्रवाई का वादा किया और आलू सप्लाई रोकने को लेकर राज्य सरकार पर आरोप लगाए.

'सत्ता में आए तो सिंडिकेट वालों को उल्टा लटका देंगे...', अमित शाह का ममता सरकार पर वार, बोले- पूरा करेंगे सोनार बांग्ला का सपना
Screengrab
Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बांकुड़ा में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बंगाल में अवैध रूप से रहने वालों को अगर कोई हटा सकता है, तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है.

अवैध लोगों को बाहर करने का वादा

अमित शाह ने वादा किया कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद सभी अवैध लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाएगा. शाह ने कहा कि बीजेपी को सत्ता में लाओ, हम सिंडिकेट चलाने वालों को उल्टा लटका देंगे. केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी की तुलना 'हीरक की रानी' से करते हुए कहा कि इस 'रानी' को 23 तारीख को हटाना जरूरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल से ओडिशा और झारखंड में आलू की सप्लाई बंद कर दी गई है. अगर बीजेपी सत्ता में आई, तो यह सप्लाई फिर से शुरू होगी. ममता बनर्जी के इस फैसले के कारण 20 रुपए का आलू 2 रुपए में बिक रहा है.

केंद्र के फंड को लेकर आरोप

अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा बंगाल के विकास के लिए भेजे गए फंड को टीएमसी के सिंडिकेट ने हड़प लिया. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर टीएमसी को हर एक पैसे का हिसाब देना होगा. आदिवासी समुदाय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में संथाल समाज को कभी सम्मान नहीं मिला, लेकिन बीजेपी सरकार में इसी समुदाय की एक महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया गया. अमित शाह ने आरोप लगाया कि जब राष्ट्रपति बंगाल आईं, तो उनका अपमान किया गया.

Advertisement

मुख्यमंत्री और आर्थिक वादे

अमित शाह ने घोषणा की कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य का मुख्यमंत्री एक बंगाली नेता ही होगा. साथ ही उन्होंने बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए देने का वादा भी किया. केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी सत्ता में आने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेगी, जिससे हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए एक समान कानून होगा.

महिलाओं की सुरक्षा पर बयान

ममता बनर्जी के उस बयान पर भी उन्होंने निशाना साधा, जिसमें उन्होंने लड़कियों को शाम 7 बजे के बाद बाहर न निकलने की सलाह दी थी। अमित शाह ने कहा, 'अगर बीजेपी सत्ता में आई, तो बेटियां रात 1 बजे भी सुरक्षित घूम सकेंगी.' गृह मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में 7,000 फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं, लेकिन बीजेपी सत्ता में आने पर उन्हें फिर से शुरू किया जाएगा और रवीन्द्रनाथ टैगोर के 'सोनार बांग्ला' का सपना साकार किया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि बांकुड़ा की इस रैली में अमित शाह ने ममता सरकार पर तीखे हमले करते हुए कई बड़े वादे भी किए. अब देखना दिलचस्प होगा कि इन मुद्दों और घोषणाओं का बंगाल की सियासत और आगामी चुनावों पर क्या असर पड़ता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें