×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘बेहद खास और यादगार…’ कुछ इस तरह राज्यसभा से विदा हुईं उद्धव गुट की सांसद, PM मोदी के साथ शेयर की खास तस्वीर

प्रियंका चतुर्वेदी ने PM मोदी से मुलाकात कर राज्यसभा से विदाई ली. उन्होंने PM मोदी संग इस मुलाकात को बेहद खास बताया.

Author
29 Mar 2026
( Updated: 29 Mar 2026
05:26 PM )
‘बेहद खास और यादगार…’ कुछ इस तरह राज्यसभा से विदा हुईं उद्धव गुट की सांसद, PM मोदी के साथ शेयर की खास तस्वीर
Advertisement

शिवसेना उद्घव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की राज्यसभा सदस्यता खत्म हो गई है. इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर यादों को शेयर किया. इस पोस्ट में प्रियंका चतुर्वेदी ने PM मोदी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की. 

प्रियंका चतुर्वेदी ने PM मोदी से मुलाकात कर राज्यसभा से विदाई ली. उन्होंने PM मोदी संग इस मुलाकात को बेहद खास बताया. प्रियंका चतुर्वेदी ने फोटो शेयर करते हुए बेहद खास नोट लिखा. 

प्रियंका चतुर्वेदी ने PM मोदी के लिए क्या कहा? 

प्रियंका चतुर्वेदी ने PM मोदी से सम्मान पाते हुए फोटो पोस्ट की. जिसके कैप्शन में लिखा, ‘जब खुद प्रधानमंत्री संसद से विदाई देते हैं, तो यह उनके लिए बेहद खास और यादगार पल बन जाता है. धन्यवाद सर, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं विपक्ष में बैठते हुए भी देश के लिए खड़ी रहूंगी. देश के लिए आवाज उठाती रहूंगी और राष्ट्रहित में बोलती रहूंगी.’

Advertisement

इससे पहले प्रियंका चतुर्वेदी ने 18 मार्च को राज्यसभा में विदाई भाषण दिया था. जिसमें उन्होंने साथी सांसदों, पार्टी और मीडिया का आभार जताया था. प्रियंका चतुर्वेदी ने उस दौरान अपनी वापसी के संकेत भी दिए थे. उन्होंने कहा था, ‘मैं फिर से लौटूंगी और फोटोग्राफर्स बिजी हो जाएंगे. मीडिया वाले जितना मुझे याद करेंगे, मैं भी उन्हें उतना ही याद करूंगी’

यह भी पढ़ें- 'किसी अफवाह में न आएं...', मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच PM मोदी की देशवासियों से अपील, बोले- ऊर्जा संकट में दिखाएं एकजुटता

प्रियंका कई मौकों पर PM मोदी की तारीफ कर चुकी हैं. उन्होंने मौजूदा मिडिल ईस्ट तनाव पर सरकार के स्टैंड को सराहा था. उन्होंने कहा था, मौजूदा वैश्विक हालातों को देखते हुए सरकार जो तैयारियां कर रही हैं वह जरूरी है. PM मोदी इसे लेकर एक्टिव हैं. वहीं, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी प्रियंका चतुर्वेदी सरकार के उस डेलीगेशन में शामिल थी. जो दुनिया के कई देशों में जाकर भारत की आतंक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बारे में अपना रुख क्लियर कर रहा था. 

Advertisement

 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें