गलत तरीके से छुआ, घरवालों ने भी पैसों के लिए नहीं दिया साथ - मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाया रेप का आरोप
Monalisa: फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मौका दिया था. उन्होंने उन्हें ट्रेनिंग भी दी और एक नई पहचान देने की कोशिश की. लेकिन कहानी यहीं तक सीमित नहीं रही. मोनालिसा ने अब सनोज मिश्रा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.
Follow Us:
Monalisa Accuses Director of Rape: महाकुंभ से अचानक सुर्खियों में आई मोनालिसा की जिंदगी ने बहुत कम समय में ऐसा मोड़ लिया है , जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. पहले उन्हें एक उभरती हुई नई एक्ट्रेस के तौर पर देखा गया, फिर फिल्म में मुका मिला, और अब वो एक बड़े विवाद के बीच खड़ी हैं. मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.
फिल्म से शुरू हुआ रिश्ता, विवाद में बदल गया
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मौका दिया था. उन्होंने उन्हें ट्रेनिंग भी दी और एक नई पहचान देने की कोशिश की. लेकिन कहानी यहीं तक सीमित नहीं रही.मोनालिसा ने अब सनोज मिश्रा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि फिल्म के दौरान उन्होंने कई बार उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की. ये सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ. जब उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को बताया, तो उन्हें सपोर्ट मिलने के बजाय चुप रहने को कहा गया. वे यह कहकर बात टाल गए कि यह तुम्हारी पहली फिल्म है. उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब था." यही बात उनके दर्द को और गहरा कर गई
डायरेक्टर सनोज मिश्रा शुरू से ही लीचड़ लगता था, फिल्म के बहाने इस बेचारी मोनालीसा को झांसे में लिया,
— Ravi Parmar (@raviparmarIN) March 25, 2026
एक तरफ़ मुस्लिम युवक है जिसने मोनालिसा से शादी करी मान सम्मान के साथ, दूसरी तरफ़ मुंह से जन्मा हिन्दू सनोज मिश्रा है, जो इसे बर्बाद करना चाहता है ।pic.twitter.com/d0tGBWLJu7
शादी के बाद बदले हालात
मोनालिसा ने फरमान खान से शादी की, और यहीं से विवाद और ज्यादा बढ़ गया. इस रिश्ते को कुछ लोगों ने लव जिहाद का नाम दिया, जिसमें उनके परिवार और खुद सनोज मिश्रा भी शामिल बताए जा रहे हैं. इस शादी के बाद माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि दोनों को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं. पोस्टर जलाए गए, और खुलेआम विरोध होने लगा. ये सब किसी भी इंसान को अंदर तक तोड़ सकता है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द
केरल में मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा पूरी तरह टूटती हुई नजर आईं. उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें सरकार से मदद नहीं मिली, तो उनके पास सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा. उनकी ये बात सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि उस डर और अकेलेपन की झलक है जिससे वो गुजर रही हैं. उन्होंने हाथ जोड़कर सरकार से सुरक्षा और इंसाफ की मांग की.
सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप
मोनालिसा ने बेहद भावुक होकर कहा कि सनोज मिश्रा एक अच्छे इंसान नहीं हैं. उन्होंने उन पर आरोप लगाया कि वो छोटी-छोटी लड़कियों को फिल्मों का लालच देकर उनका गलत फायदा उठाते हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि- पहली फिल्म है तो क्या उसके लिए सब कुछ सहना पड़ेगा. ये शब्द सिर्फ गुस्सा नहीं, बल्कि उस सिस्टम पर सवाल हैं जहां नए कलाकार अक्सर असुरक्षित महसूस करते हैं.
यह भी पढ़ें
इस पूरे मामले में अभी तक सनोज मिश्रा की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है. हालांकि पहले उन्होंने ये जरूर कहा था कि अब वो मोनालिसा के साथ काम नहीं करेंगे, और उनकी फिल्म की रिलीज भी मुश्किल में पड़ गई है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें